सामग्री पर जाएँ

आगर मालवा ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आगर मालवा ज़िला
Agar Malwa district
मध्य प्रदेश का ज़िला
मध्य प्रदेश में स्थिति
मध्य प्रदेश में स्थिति
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
विभागउज्जैन विभाग
स्थापना2013
मुख्यालयआगर, मध्य प्रदेश
तहसील4
क्षेत्रफल
 • कुल2,785 kमी2 (1,075 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल5,71,278
 • घनत्व205.1/किमी2 (531.3/मील2)
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (UTC+5:30)
वाहन पंजीकरणMP-70
वेबसाइटagarmalwa.nic.in/en/

आगर मालवा ज़िला (Agar Malwa district) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। यह मध्यप्रदेश का 51वाँ ज़िला हैं। ज़िले का मुख्यालय आगर है। [1][2]

आगर-मालवा ज़िला अपनी लाल मिट्टी के लिये भारत में प्रसिध्द हैं। आगर की स्थापना राजा आगरीय भील ने 10 वी सदी के दौरान करी थी, कई वर्षों तक यह राजपूत शासकों के अधीन रहा। यह ज़िला उज्जैन सम्भाग में स्थित है और इसे 16 अगस्त 2013 को शाजापुर जिला से अलग कर के ज़िला घोषित किया गया। 1947 से मध्य प्रदेश के पुनर्गठन के पूर्व 1956 तक आगर मध्य भारत का एक जिला था 1956 में इसे शाजापुर जिले में शामिल कर दिया गया। यह उज्जैन शहर से 65 कि.मी. की दूरी पर स्थित है l आगर जिले के अंतर्गत चार तहसील आती हैं तहसील बडौद, आगर, सुसनेर, नलखेड़ा। अपनी लाल मिट्टी के लिऐ प्रसिद्ध है। इसकी सीमा राजस्थान को छूती है [3] 15अगस्त 2023 को नवीन तहसील सोयत जो पूर्व में सुसनेर तहसील का कस्बा (उपतहसील) था नव निर्मित तहसील हो गई । इसी के साथ आगर जिले में तहसीलों की संख्या पांच हो गई। ज्ञात हो की नवीन तहसील भवन सोयत का निर्माण भी पूर्व में हो चुका है

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. ↑ "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. ↑ "आगर बना प्रदेश का ५१वां जिला". दैनिक भास्कर. मूल से से 6 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 अप्रैल 2016.