विकिपीडिया वार्ता:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Photograph of Bhagat Singh taken in 1929 - when he was 21 years old.
  • चित्र का शीर्षक: Bhagat Singh 1929.jpg
  • चित्र के निर्माता: अज्ञात
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: भगत सिंह
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: भगत सिंह (जन्म: २८ सितम्बर १९०७, मृत्यु: २३ मार्च १९३१) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। भगतसिंह ने देश की आज़ादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया, वह आज के युवकों के लिए एक बहुत बड़ा आदर्श है।
  • नामांकन का कारण: २८ सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिन है।— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Manojkhurana है, (वार्तायोगदान) 04:36, 23 सितंबर 2014‎ (UTC)[उत्तर दें]

 टिप्पणी नियम १ यहाँ लागू नहीं होता अतः चित्र को निर्वाचित तो नहीं किया जा सकता लेकिन यदि अन्य सदस्यों को आपत्ति नहीं हुई तो २८ सितम्बर के दिन चित्र को मुखपृष्ठ पर लाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:32, 23 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

किसी विशेष पर्व, स्मृति दिवस, जन्म दिन अथवा समारोह आदि पर विशेष चित्र प्रदर्शित करने हेतु समयानुरूप अद्यतन करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। मुझे कोई आपत्ति नही है इस चित्र को 28 सितंबर को मुखपृष्ठ पर लाने में।--माला चौबेवार्ता 05:34, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: आपकी टिप्पणी की प्रतिक्षा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:32, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
श्रीमान, नामाँकन तो मैंने ही किया है, मेरी और कौन सी टिप्पणी की आवश्यकता है। मेरी तरफ से १००% समर्थन है। विवरण को थोड़ा संशोधित किया जा सकता है- भगत सिंह (जन्म: २८ सितम्बर १९०७, मृत्यु: २३ मार्च १९३१) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। भगतसिंह ने देश की आज़ादी के लिए अभुतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। --मनोज खुराना 04:09, 26 सितंबर 2014 (UTC)
@Manojkhurana: मैंने उपर लिखा है कि लेख को निर्वाचित नहीं किया जा सकता लेकिन विशेष पर्व पर मुखपृष्ठ पर लाया जा सकता है। क्या आप इसे निर्वाचित करना चाहते हो? यदि हाँ तो नियमावली के अनुसार चलना होगा लेकिन यदि आप किसी विशेष पर्व पर इसे मुखपृष्ठ पर देखना चाहते हो तो उस दिन का नाम और कारण देना होगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:18, 26 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार:- फिलहाल २८ सितंबर उनके जन्मदिन पर ही प्रदर्शित कर दें। --मनोज खुराना 04:20, 26 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: अभी कुछ स्रोतों के अनुसार उनका जन्मदिन २७ सितम्बर बताया गया है। २८ सितम्बर को उसे मुखपृष्ठ के लिए जोड़ दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 03:23, 27 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी की बात को आगे बढ़ाते हुए एक बात बता दूँ, किसी आई॰पी ने जन्म तिथि 27 सितम्बर कर दी है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर इसी स्रोत के आधार पर भी 27 ही है। कहीं हम कल लाकर ग़लती न कर दे। लेख में दिये गये स्रोत को किसी ने सत्यापित भी किया है या बस ऐसे ही मान लिया?--पीयूष मौर्यावार्ता 14:22, 27 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सेरेंगटी राष्ट्रीय उद्यान, तंजानिया में पारंपरिक वस्त्र और आभूषण में मसाई महिला।
  • चित्र का शीर्षक: Maasai woman with stretched ears.jpg
  • चित्र के निर्माता: William Warby
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: मसाई
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: एक मसाई महिला जिसके दोनों कान पालि में विभिन्न रूपों के मनके गहने हैं और कान के शीर्ष पर छोटे भेदी है। मसाई लोग उत्तरी तंज़ानिया और दक्षिण केन्या में निवास करते है। महान अफ्रीकी झीलों के पास निवास करने और विशिष्ट रीति-रीवाज और पोशाक के कारण वो दुनिया भर में मशहूर हैं।
  • नामंकन का कारण: मसाई एक महत्वपूर्ण और मशहूर अफ्रीकी समुदाय है।

--पीयूष मौर्यावार्ता 16:23, 24 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

समीक्षा
नियम २ के अनुसार चित्र पर आधार से बेहतर लेख होना चाहिए लेकिन हिन्दी विकिपीडिया पर मुझे ऐसा कोई पृष्ठ दिखाई नहीं दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 01:59, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
वही तो मैंने लिखा है कि लेख को दुरुस्त किया जाना है, अगर ये आ सकता है तो मैं मसाई लेख को सुधार कर विस्तारित कर दूँगा।--पीयूष मौर्यावार्ता 02:40, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
लेख में सुधार हो गया तो अगले सप्ताह (आने वाले सोमवार को) यह अवश्य ही मुखपृष्ठ पर आ गायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 02:44, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
चित्र पर आधार से बेहतर लेख होने के उपरांत ही नामांकन किए जाएँ, न कि नामांकन के पश्चात लेख को सुधारा जाये। क्योंकि जब सर्वाधिक मात्रा में नामांकन होने लगेंगे तो इसे व्यवस्थित करने में समस्याएँ उत्पन्न होंगी। या फिर यह नियम बनाया जाए कि नामांकन के दो-या तीन दिन के भीतर लेख विकिपीडिया के अनुरूप हो जाए। नामांकन पृष्ठ को प्रयोगस्थल न बनाया जाए। अभी शुरुआत है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक है।--माला चौबेवार्ता 05:42, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ओ ठीक है, अगली बार लेख का निर्माण करके या सुधार करके नामांकन करूँगा।--पीयूष मौर्यावार्ता 08:23, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुधार और विस्तार कर दिया, कोशिश करी कि हिन्दी संदर्भ दूँ। कोई वर्तनी और व्याकरण संम्बधी ग़लती ठीक कर दीजिएगा!--पीयूष मौर्यावार्ता 10:20, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, अभी तक लेख में चित्र कहीं नहीं लगाया गया है। चित्र से सम्बंधित लेख यदि बन चुका है और चित्र निर्वाचित होने वाला है तो लेख में चित्र के बारे में जानकारी होने के साथ इतने अच्छे चित्र को भी लेख में स्थान मिलना आवश्यक है।
माला जी, आप चाहो तो आपका बिन्दु नियमावली में जोड़ा जा सकता है अतः यदि सम्भव हो तो सम्बंधित प्रस्ताव विकिपीडिया वार्ता:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र पर नये अनुभाग में रखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:30, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
वैसे मैंने तो कई अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर निर्वाचित चित्र देखें है जो लेख में नहीं होते पर मैंने इसमें जोड़ दिया है। आप से एक गुज़ारिश थी, लेख में एक जाति समूह वाला साँचा है जो बंद नहीं होता और सही कहूँ तो बहुत भद्दा लग रहा है। कृपया उसे ठीक कर दें। और हाँ मुखपृष्ठ पर चित्र के नीचे क्या लिखा रहेगा वो मैंने अद्यतन कर दिया है!--पीयूष मौर्यावार्ता 14:25, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


बोत्सवाना के ओकावंगो डेल्टा में, अग्निमय सूर्यास्त के सामने खड़ा एक चीता (एसीनोनिक्स जुबेटस)।
  • चित्र का शीर्षक: Cheetah at Sunset.jpg
  • चित्र के निर्माता: Arturo de Frias Marques
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: चीता
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: एक चीता जो अपनी अदभुत फूर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता है। ज़मीन पर रहने वाला ये सबसे तेज़ जानवर है जो एक छोटी सी छलांग में 120 कि॰मी॰ प्रति घंटे तक की गति प्राप्त कर लेता है।
  • नामंकन का कारण: कोई विशिष्ट कारण नहीं।
  • टिप्पणी: पीयूष मौर्यावार्ता 14:20, 2 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • चित्र निर्वाचित घोषित किया गया। ०६ अक्टूबर से आरम्भ हुये सप्ताह में यह चित्र मुखपृष्ठ पर आया। देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:47, 7 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


आकाशगंगा आकृति में एक सर्पिल गैलेक्सी है, जिसका एक बड़ा केंद्र है और उस से निकलती हुई कई वक्र भुजाएँ हैं। यह स्पिट्ज़र और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी और चंद्रा एक्स-रे वेधशाला द्वारा लिये गए चित्रों को मिलाकर बनाया गया एक विस्तृत चित्र है। चित्र के दाईं ओर और चित्र के मध्य के थोड़ा नीचे सफेद चमकता क्षेत्र केंद्र है।
मुझे लगता है 'मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा' के लिए दिया गया विवरण थोड़ा छोटा करना चाहिए और यह विवरण विकि-कॉमन्स पर "जानकारी" अनुभाग में जोड़ देनी चाहिए। यहाँ मुखपृष्ठ पर बड़ा विवरण जोड़ने पर चित्र के स्थान पर विवरण अधिक दिखाई देता है। कृपया उपरोक्त विवरण को यहाँ से न हटायें और अपनी टिप्पणी नीचे देते हुये नया मुखपृष्ठ के लिए विवरण सुझायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:02, 8 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
नया सुझाव: आकाशगंगा आकृति में एक सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी है, जिसका एक बड़ा केंद्र है और उस से निकलती हुई कई वक्र भुजाएँ हैं। चित्र के दाईं ओर और चित्र के मध्य के थोड़ा नीचे सफेद चमकता क्षेत्र केंद्र है।--पीयूष मौर्यावार्ता 09:17, 9 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


  • चित्र का शीर्षक: Rubik's cube.svg
  • चित्र के निर्माता: Booyabazooka
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: रुबिक घन (मुख्य), गणित और समूह (गणितशास्त्र)
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: रुबिक घन ३x३ का एक घन है जिसे खेल पहेली के रूप में हल किया जाता है।
  • नामंकन का कारण: नामांकनों का अभाव
  • टिप्पणी: मैं यह नामांकन अन्य नामांकनों के अभाव में कर रहा हूँ अतः यदि रविवार (१९ अक्टूबर २०१४) तक कोई टिप्पणी नहीं आती है तो इस चित्र को निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:11, 17 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


अमृतसर के श्री हरिमन्दिर साहिब में सिख तीर्थयात्री। इस आदमी ने अभी-अभी एक अनुष्ठान स्नान किया है।
  • चित्र का शीर्षक: Sikh pilgrim at the Golden Temple (Harmandir Sahib) in Amritsar, India.jpg
  • चित्र के निर्माता: Paulrudd
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: हरिमन्दिर साहिब
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: सिख तीर्थयात्री हरिमन्दिर साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान करके वापिस आते हुए।
  • नामंकन का कारण: ये चित्र बहुत ही अच्छा माना गया है। कॉमन्स पे पूरे 2009 की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर इसे माना गया था।
  • टिप्पणी: पीयूषवार्ता 08:49, 21 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लगता है इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। यदि सम्भव हो तो जल्दी ही और चित्रों का सुझाव भी दो। आप पहले (अक्टूबर २०१४ से पहले) मुखपृष्ठ पर आये हुए उन चित्रों को भी नामांकित कर सकते हो जो नियमावली के अनुसार ठीक हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:54, 21 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


नॉर्वे में सामी परिवार
चित्र का ज्ञानकोशीय महत्व क्या है?☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:33, 22 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी आपको लगता है कि इसे कॉमन्स पर निर्वाचित चित्र बिना किसी ज्ञानकोशीय महत्व के कर दिया गया है?--पीयूषवार्ता 13:35, 22 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
नहीं, मुझे नहीं लगता कि कॉमन्स पर ज्ञानकोशीय महत्त्व देखा जाता है क्योंकि यहाँ पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:28, 22 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ओ, सही कहा आपने। इसके लिये एक नया सुझाव दे देता हूँ:-1900 के आसपास ली गई सामी परिवार की तस्वीर। सामी लोगों का परंपरागत रूप से व्यवसाय रेनडियर पालन, मछली पकड़ना, भेड़ चराना और जंगली जानवरों का शिकार करना हुआ करता था।--पीयूषवार्ता 16:01, 22 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
टमाटर सादा और कटा हुआ (अनुलंब, क्षैतिज)


यमद्रोक झील, तिब्बत के निकट याक। यह दक्षिण मध्य एशिया के हिमालय क्षेत्र, तिब्बत के पठार और सुदूर उत्तर में मंगोलिया और रूस तक पाया जाने वाला एक लंबे बालों वाला जानवर है। तिब्बती अर्थव्यवस्था पर जीविका कृषि का प्रभुत्व है। कृषि योग्य सीमित भूमि के कारण, तिब्बती पठार का प्राथमिक व्यवसाय पशु पालन है जैसे भेड़, मवेशी, बकरी, ऊंट, याक, और घोड़े। तिब्बती याक तिब्बती जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। (हिमालय में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये विश्व जल सप्ताह पर स्टॉकहोम में एक छोटी सी प्रदर्शनी में प्रयुक्त हुआ था। मूल शीर्षक था: "Tibet-5812")
चित्र निर्वाचित होने में कोई समस्या नहीं है। लेख में कृपया कुछ सन्दर्भ जोड़ दें क्योंकि निर्वाचित होने के बाद लेख की कड़ी सीधी मुखपृष्ठ पर रहती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:38, 31 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
कुछ संदर्भ जोड़ दिये। एक हिन्दी ढूँढ के डाल दिया और बाकी अंग्रेज़ी विकि से कॉपी कर लिये।--पीयूषवार्ता 15:03, 1 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मुखपृष्ठ विवरण वाला आखिरी वाक्य हटा दिया क्योंकि वो संदर्भहीन और साथ ही भारतीय केंद्रित है।--पीयूषवार्ता 15:05, 1 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


  • चित्र का शीर्षक: Jacques-Louis David - The Emperor Napoleon in His Study at the Tuileries - Google Art Project.jpg
  • चित्र के निर्माता: Jacques-Louis David
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: नेपोलियन बोनापार्ट
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा:
  • नामंकन का कारण: कोई विशेष कारण नहीं।
  • टिप्पणी: कृपया आप इस लेख में सुधार कर दें, मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा।--पीयूषवार्ता 13:47, 11 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
चित्र निर्वाचित हो चुका है और पिछले एक सप्ताह से मुखपृष्ठ पर है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:53, 30 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


ब्रुज़ियो सर्पिल पुल को पार करती रेलगाडी। ब्रुज़ियो, स्विज़रलैण्ड के निकट से लिया गया चित्र।
  • चित्र का शीर्षक: RhB ABe 4-4 III Kreisviadukt Brusio.jpg
  • चित्र के निर्माता: Kabelleger
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: ब्रुज़ियो सर्पिल पुल
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: ब्रुज़ियो सर्पिल पुल, चढ़ाई वाली पहाड़ियों के लिए निर्मित अनोखा रेलमार्ग पुल।
  • नामंकन का कारण: रेलमार्गों के लिए निर्मित पुलों में विशेष प्रकार का एक पुल।
  • टिप्पणी: ☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:55, 30 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन--पीयूषवार्ता 16:18, 30 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]


२००४ में हिन्द महासागर में आये भूकम्प और सूनामी का आओ-नांग, क्रबी प्रान्त थाइलैण्ड से लिया गया चित्र।
  • चित्र का शीर्षक: 2004-tsunami.jpg
  • चित्र के निर्माता: David Rydevik
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: सूनामी
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: २००४ में हिन्दी महासागर में आयी सुनामी का एक चित्र।
  • नामंकन का कारण: सूनामी का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण देने वाला एक चित्र।
  • टिप्पणी: ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:23, 27 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

 समर्थन--पीयूषवार्ता 12:20, 31 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

राइट बंधुओं की 1903 की उड़ान जिसे "पहली निरंतर और नियंत्रित" उड़ान माना जाता है।


मस्जिद अल-हरम, मक्का, सऊदी अरब में याचना करता हुआ तीर्थयात्री
क़ला-ए-शदा, काबुल, अफगानिस्तान की गली में भाई और बहन


तिजुआना, मेक्सिको में वेश्या


यह पियरिडी परिवार की छोटी तितली है जो भारत में पाई जाती है।


८-कोष्ठिका चित्र को सामने-बायें से पिछे-दायें और उपर से नीचे की ओर काटने वाले तल के चारों और साधारण घूर्णन का त्रिविम प्रक्षेप
  • चित्र का शीर्षक: 8-cell-simple.gif
  • चित्र के निर्माता: JasonHise
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: एसओ(४) और चतुर्विम समष्टि
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: चतुर्विम घन के सरल घूर्णन का त्रिविमीय प्रक्षेप
  • नामंकन का कारण: चित्र में एक साधारण परिपेक्ष्य से कहीं अधिक व्यापक रूप को दिखाया गया है।
  • टिप्पणी: यह चित्र चतुर्विम समष्टि से सम्बंधित है अतः भौतिक विज्ञान अथवा गणित से जुड़े हुये सदस्यों के लिए काफी ज्ञानवर्धक है लेकिन अन्य लोगों के लिए सम्भवतः एक सुन्दर एनिमेशन मात्र हो सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:13, 22 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मुखपृष्ठ पर किसी भी लेख का चित्र के साथ लिंक नहीं है।--पीयूष (वार्ता)योगदान 13:37, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
खजुराहो (भारत) में लक्ष्मण मंदिर के आधार से विस्तार (पशु-अनुरति)।
  • चित्र का शीर्षक: 20120303 zoophilia Lakshmana Temple Khajuraho India (panoramic version).jpg
  • चित्र के निर्माता: Ggia
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: पशु-रति
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: भारत में खजुराहो के लक्ष्मण मंदिर के बाहर एक व्यक्ति का घोड़े के साथ पशु-अनुरक्ति का बुत।
  • नामंकन का कारण: चित्र पशु अनुरक्ति के बारे में ज्ञानकोशीय है।
  • टिप्पणी: ☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:33, 2 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  • किसी तरह का कोई विरोध नहीं होने एवं चित्र के नियमानुसार होने के कारण निर्वाचित घोषित।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:07, 24 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
गुलाब
तुलसी भगत जी, नियमावली के अनुसार चित्र विकिमीडिया कॉमन्स पर निर्वाचित होना चाहिए। यह चित्र वहाँ निर्वाचित नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:12, 17 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
प्लाज़्मा दीप।
  • चित्र का शीर्षक: Plasma globe 60th.jpg
  • चित्र के निर्माता: कॉलिन
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: प्लाज़्मा ग्लोब
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: आयनीकृत गैसों से बना प्लाज़्मा ग्लोब जिसमें तन्तु आन्तरिक्त गोले से बाहर तक फैले हुये हैं।
  • नामंकन का कारण: पदार्थ की चतुर्थ अवस्था प्लाज़्मा को प्रदर्शित करने वाला एक सुन्दर चित्र
  • टिप्पणी: चित्र रोचक होने के साथ प्लाज़्मा की चौथी अवस्था को निरुपित करने वाली एक दृश्य आकृति प्रदान करता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:22, 21 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]


एनिमे लड़की।
  • चित्र का शीर्षक: Anime Girl.svg
  • चित्र के निर्माता: नियाबॉट
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: एत्ची
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: बहुत छोटे या पारदर्शी कपड़े एत्ची के रूप में देखे जाने वाले कार्यों के प्ररूपी अवयव।
  • नामंकन का कारण: जापानी संस्कृति को दिखाने वाला एक सुन्दर चित्र
  • टिप्पणी: ☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:34, 21 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
सायकिल का ढ़ाँचा।
जैविक खेती से नींबू।
जल में उत्पन्न पृष्ठीय तरंगे।

   तारीख ०३-०६-२०१५ को निर्वाचित घोषित किया गया।--त्यम् मिश्र बातचीत 17:52, 3 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

केबनेकाइजे घाटी, लैपलैण्ड, स्वीडन में रेनडियर।
  • चित्र का शीर्षक: 20070818-0001-strolling reindeer.jpg
  • चित्र के निर्माता: Fiestoforo
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: रेनडियर
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: केबनेकाइजे घाटी, लैपलैण्ड, स्वीडन में घूम रहा रेनडियर
  • नामंकन का कारण: रेनडियर के विषय में जानकारी देने वाला एक सुन्दर चित्र
  • टिप्पणी: ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:44, 10 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]


"The Blue Marble" is a famous photograph of the Earth taken on December 7, 1972, by the crew of the Apollo 17 spacecraft en route to the Moon at a distance of about 29,000 किलोमीटर (18,000 मील). It shows Africa, Antarctica, and the Arabian Peninsula.
  • चित्र का शीर्षक: The Earth seen from Apollo 17.jpg
  • चित्र के निर्माता: User:
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: पृथ्वी
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: सत्रहवें अपोलो अभियान के दौरान पृथ्वी का अंतरिक्ष से लिया गया चित्र
  • नामंकन का कारण: यह पृथ्वी की इकलौती ऐसी तस्वीर है जिसमें सूर्य अंतरिक्ष यान के ठीक पीछे था और इस प्रकार पृथ्वी का जितना हिस्सा यान से दिख सकता था प्रकाशित है, पृथ्वी की पूरी गोलाई दिखती है।
  • टिप्पणी: त्यम् मिश्र बातचीत 11:08, 19 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
चित्र में कोई कमी नहीं है लेकिन पृथ्वी लेख में बहुत सी लाल कड़ियाँ हैं जिस कारण से इस चित्र को मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित करना मेरे विचार में ठीक नहीं है।--मनोज खुराना 07:10, 20 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
Bara Imambara, Lucknow, India


Milky Way lying above a lady, at Trona Pinnacles National Landmark, California.
  • चित्र का शीर्षक: Heavens_Above_Her.jpg
  • चित्र के निर्माता: Ian Norman
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: आकाशगंगा
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: आकाशगंगा का एक चित्र
  • नामंकन का कारण: मुखपृष्ठ पर कोई भी चित्र न होने की स्थिति में प्रबन्धक विशेषाधिकार के अंतर्गत
  • टिप्पणी: मनोज खुराना 15:27, 6 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]


On August 31, 2012 a long filament of solar material that had been hovering in the sun's atmosphere, the corona, erupted out into space at 4:36 p.m. EDT. The coronal mass ejection, or CME, traveled at over 900 miles per second. The CME did not travel directly toward Earth, but did connect with Earth's magnetic environment, or magnetosphere, causing aurora to appear on the night of Monday, September 3. Pictured here is a lighten blended version of the 304 and 171 angstrom wavelengths taken from the Solar Dynamics Observatory. Cropped
२०११ में दुर्गा पूजा के दौरान बर्धमान के मन्दिर में दुर्गा प्रतिमा। दुर्गा पूजा हिन्दू देवी दुर्गा की पूजा वाला वार्षिक हिन्दू उत्सव है।
  • चित्र का शीर्षक: File:Durga, Burdwan, 2011.JPG
  • चित्र के निर्माता: जयदीप
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: दुर्गा पूजा
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: 2011 में दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में पांडाल में दुर्गा मूर्ति
  • नामंकन का कारण: भारत में मनाया जाने वाला एक महोत्सव जो सामान्यतः सितम्बर/अक्टूबर माह में आता है।
  • टिप्पणी: यदि उचित न लगे तो कृपया बतायें। मैं सितम्बर माह के लिए कोई अन्य सुझाव भी दे सकता हूँ और इसे अक्टूबर माह में रखा जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:23, 30 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
लेख का पर्याप्त विस्तार संजीव जी ने कर दिया है, अतः इस चित्र के प्रदर्शन हेतु मेरा सम्पूर्ण समर्थन है हालाँकि मेरे विचार से अक्टूबर में त्यौहार के अवसर पर ही इस चित्र प्रदर्शन उचित रहेगा। यदि उचित समझें तो सितंबर के लिए ऊपर दिए सूर्य के चित्र की समीक्षा करें। --मनोज खुराना 15:37, 30 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
ज्यावक्रीय प्रक्षेप पर विश्व मानचित्र। प्रक्षेपांतर १५°। प्रदर्शित उपग्रह चित्र नासा के ब्लू मार्बल प्रोजेक्ट के ग्रीष्म कालीन संयोजित चित्र का एक प्रकार है जिसमें कंट्रास्ट और पठनीयता बढाने के लिये समुद्री हिस्सों को हल्का किया गया है। यह चित्र जियोकार्ट नामक मानचित्रण सॉफ्टवेयर के प्रयोग द्वारा निर्मित है।
 समर्थन- भिन्न भिन्न विषयों को मुखपृष्ठ पर स्थान देना अति आवश्यक है। अतः चित्र हेतु मेरा समर्थन है। प्रदर्शनीय विवरण में कृपया लेख का लिंक दें तथा उसे गाढ़ा करें। --मनोज खुराना 05:22, 9 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन---चंद्र शेखर/Shekhar 05:51, 13 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन- --माला चौबेवार्ता 07:54, 31 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ पर्याप्त समर्थन के बाद चित्र को मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया गया। --त्यम् मिश्र बातचीत 13:45, 1 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मिस्रदेशीय गिद्ध, सफ़ेद गिद्ध या फैरो का पक्षी (Neophron percnopterus), मैड्रिड, स्पेन के एक चिड़ियाघर में।
  • चित्र का शीर्षक: Neophron percnopterus - 01.jpg
  • चित्र के निर्माता: Carlos Delgado
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: सफ़ेद गिद्ध
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: स्पेन के एक चिड़ियाघर में एक सफ़ेद गिद्ध। इनकी घटती संख्या के चलते अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे संकटग्रस्त घोषित कर रखा है।
  • नामंकन का कारण:
  • टिप्पणी: चित्र अंग्रेजी विकि पर निर्वाचित चित्र है और हाल ही में (११ अक्टूबर २०१५) इसे वहाँ के मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया गया था। हिन्दी विकि पर इसके लिये एक समुचित लेख पहले से मौजूद था जिसमें इस चित्र को जोड़ दिया गया है। --त्यम् मिश्र बातचीत 06:52, 30 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन---माला चौबेवार्ता 07:55, 31 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

   दिसंबर माह के लिए १ दिसंबर २०१५ को मुखपृष्ठ पर प्रकाशित किया गया। --त्यम् मिश्र बातचीत 09:25, 1 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]