हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी
हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी (The Hubble Space Telescope (HST)) वास्तव में एक खगोलीय दूरदर्शी है जो अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित है, इसे २५ अप्रेल सन् १९९० में अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की मदद से इसकी कक्षा में स्थापित किया गया था | हबल दूरदर्शी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ' नासा ' ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से तैयार किया था | अमेरिकी खगोलविज्ञानी एडविन पोंवेल हबल के नाम पर इसे ' हबल ' नाम दिया गया |यह नासा की प्रमुख वेधशालाओं में से एक है |पहले इसे वर्ष १९८३ में लांच करने की योजना बनाई गई थी , लेकिन कुछ तकनीकी खामियों और बजट समस्याओं के चलते इस परियोजना में सात साल की देरी हो गई | वर्ष १९९० में इसे लांच करने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि इसके मुख्य दर्पण में कुछ खामी रह गई , जिससे यह पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहा है | वर्ष १९९३ में इसके पहले सर्विसिंग मिशन पर भेजे गए वैज्ञानिकों ने इस खामी को दूर किया| यह एक मात्र दूरदर्शी है , जिसे अंतरिक्ष में ही सर्विसिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है | वर्ष २००९ में संपन्न पिछले सर्विसिंग मिशन के बाद उम्मीद है कि यह वर्ष २०१४ तक काम करता रहेगा , जिसके बाद जेम्स वेब खगोलीय दूरदर्शी को लांच करने कि योजना है |
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- कहानी अंतरिक्ष दूरबीन की (बीबीसी हिन्दी)
- HubbleSite, Hubble website for the public (operated by the Space Telescope Science Institute)
- Hubble Heritage Project
- NASA Hubble pages
- Where's Hubble now..., an interactive map of Hubble's current location and orbital track
- Spacetelescope, ESA's public Hubble pages
- "A Brief History of the Hubble Space Telescope" from the NASA History Office
- Hubble data archive
- The transition from Hubble to JWSTपीडीऍफ (182 KB) (August 2003 report)
- Hubblecast video from Dailymotion
समाचार[संपादित करें]
- Amateur observations with Hubble, and a related press report
- Hubble's current position, via Google Maps
- Hubble Images slideshow