स्पिट्ज़र अंतरिक्ष दूरदर्शी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
रॉकेट पर छोड़े जाने से पहले स्पिट्ज़र अंतरिक्ष दूरदर्शी

स्पिट्ज़र अंतरिक्ष दूरदर्शी (Spitzer Space Telescope, स्पिट्ज़र स्पेस टॅलिस्कोप) एक खगोलीय दूरदर्शी है जो अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित है। यह ब्रह्माण्ड की विभिन्न वस्तुओं की अवरक्त (इन्फ़्रारॅड) प्रकाश में जाँच करता है। इसे सन् २००३ में रॉकेट के ज़रिये अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा ने अंतरिक्ष में पहुँचाकर पृथ्वी के इर्द-गिर्द कक्षा (ऑरबिट) में डाला था।[1] इसे चलते रहने के लिए अति-ठंडी द्रव्य हीलियम की आवश्यकता थी जो १५ मई २००९ को ख़त्म हो गया। उसके बाद से इस यान पर मौजूद अधिकतर यंत्रों ने काम करना बंद कर दिया लेकिन इसका कैमरा कुछ हद तक अभी भी खगोलीय वस्तुओं की तस्वीरें उतारने में सक्षम है।[2]

इन्हें भी देखें [संपादित करें]

सन्दर्भ [संपादित करें]

  1. The Spitzer Space Telescope: new views of the cosmos : proceedings of a meeting held in Pasadena, California, USA, 9-12 November 2004, Lee Armus, William Thomas Reach, Astronomical Society of the Pacific, 2006, ISBN 978-1-58381-225-9
  2. Encyclopedia of Astrobiology, Muriel Gargaud, Springer, 2011, ISBN 978-3-642-11271-3, ... Since May 15, 2009, after the exhausting of the liquid helium, Spitzer is on a Warm mission ...