तरंग
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
यह लेख वैज्ञानिक शब्द के बारे में है। तरंग (उड़िया चैनल) के लिए, तरंग (बहुविकल्पी) देखें।
तरंग (Wave) का अर्थ होता है - लहर। भौतिकशास्त्र में तरंग का अभिप्राय अधिक व्यापक होता है जहां यह कई प्रकार के कंपन या दोलन को व्यक्त करता है । इसके अन्तर्गत यांत्रिक, विद्युतचुम्बकीय, ऊष्मीय इत्यादि कई प्रकार की तरंग-गति का अध्ययन किया जाता है ।
[संपादित करें] तरंग के गुण
किसी तरंग का गुण उसके इन मानकों द्वारा निर्धारित किया जाता है
- तरंगदैर्ध्य (Wavelength)
- गति (speed)
- आवृति (frequency)
- आयाम(Amplitude)
यह सिद्ध किया जा सकता है कि-
v = nl
जहाँ n तरंग की आवृत्ति है और l तरंग की तरंग दैर्ध्य (wavelength) है।
[संपादित करें] तरंग के प्रकार
- गति की दिशा तथा कम्पन की दिशा के सम्बन्ध के आधार पर
- अनुप्रस्थ तरंग (transverse wave) - इसमें तरंग की गति की दिशा माध्यम के कम्पन की दिशा के लम्बवत होती है।
- अनुदैर्ध्य तरंग (longitudenal wave) - इसमें तरंग की गति की दिशा माध्यम के कम्पन की दिशा के में ही होती है।
- तरंग की प्रकृति के आधार पर
- यांत्रिक तरंगे
- विद्युतचुम्बकीय तरंग - जैसे प्रकाश, उष्मा एवं एक्स-रे आदि
