मुखपृष्ठ/अन्य भाषाओं में

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
Icona
Wikipedia-logo.png
एक मुक्त ज्ञानकोष, जो सभी को सम्पादन का अधिकार देता है।
विकिपीडिया सभी विषयों पर प्रामाणिक और उपयोग, परिवर्तन व पुनर्वितरण के लिये स्वतन्त्र विश्वकोष बनाने का एक बहुभाषीय प्रकल्प है। यह यथासम्भव निष्पक्ष दृष्टिकोण वाली सूचना प्रसारित करने के लिये कृतसंकल्प है। सर्वप्रथम अंग्रेज़ी विकिपीडिया जनवरी २००१ में आरम्भ किया गया था, और हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ जुलाई २००३ में हुआ। सहायता पृष्ठ पर जाएँ और प्रयोगस्थल में प्रयोग करके देखें कि आप स्वयं किसी लेख को कैसे परिवर्तित कर सकते हैं
 
 
Icona चयनित लेख
यूनान के राजा जॉर्ज प्रथम।
1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, जो आधिकारिक तौर पर पहले ओलम्पियाड खेल के रूप में जानी जाती है, एक बहु-खेल प्रतियोगिता थी जो यूनान की राजधानी एथेंस में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल, 1896 के बीच आयोजित हुई थी। ये आधुनिक युग में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता थी। चूँकि प्राचीन यूनान ओलम्पिक खेलों का जन्मस्थान था, अतएव एथेंस आधुनिक खेलों के उद्घाटन के लिए उपयुक्त विकल्प माना गया था। यह सर्वसम्मति से जून 23, 1894, को पियरे डे कोबेर्टिन, फ्रांसीसी शिक्षाशास्त्री और इतिहासकार, द्वारा पेरिस में आयोजित एक सम्मेलन (कांग्रेस) के दौरान मेज़बान शहर के रूप में चुना गया था। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) भी इस सम्मेलन के दौरान स्थापित की गई थी। अनेक बाधाओं और असफलताओं के बावजूद, 1896 ओलम्पिक एक बड़ी सफलता के रूप में माने गये थे। यह उस समय तक के किसी भी खेल आयोजन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी थी। 19वीं सदी में प्रयोग किया एकमात्र ओलम्पिक स्टेडियम, पानाथिनाइको स्टेडियम, किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए आई सबसे बड़ी भीड़ से उमड़ गया था। विस्तार से पढ़ें...
 
 
Icona आज का आलेख
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (९ सितंबर १८५०-७ जनवरी १८८५) आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं। भारतेन्दु हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। इनका मूल नाम हरिश्चन्द्र था, भारतेन्दु उनकी उपाधि थी। उन्होंने रीतिकाल की विकृत सामन्ती संस्कृति की पोषक वृत्तियों को छोड़कर स्वस्थ्य परम्परा की भूमि अपनाई और नवीनता के बीज बोए। हिन्दी साहित्य में आधुनिक काल का प्रारम्भ भारतेन्दु से माना जाता है। हिंदी पत्रकारिता, नाटक और काव्य के क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। हिंदी में नाटकों का प्रारंभ भारतेन्दु हरिश्चंद्र से माना जाता है। इनके नाटक लिखने की शुरुआत बंगला के विद्यासुंदर (१८६७) नाटक के अनुवाद से होती है। ये एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे लेखक, कवि, संपादक, निबंधकार, एवं कुशल वक्ता भी थे। विस्तार में...
 
 
Icona समाचार
Sachin Tendulkar.jpg
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के १९३ सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नवी पिल्लै को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के पद पर फिर से चुन लिया गया।
  • इसरो ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से धु्वीय उपग्रह प्रक्षेपण यान १९ के द्वारा रडार इमेजिंग सेटेलाइट (रिसैट -1) उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया।
  • अन्ना हजारे ने जंतर मंतर पर जन लोकपाल विधेयक और विसल ब्लोअर विधेयक को लेकर एक दिन का सांकेतिक अनशन किया।
  • मंगोलिया की राजधानी उलानबतार में सम्पन्न छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में एमसी मेरीकॉम और सरिता देवी के २ स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीतकर चीन के बाद भारतीय दल दूसरे स्थान पर रहा।
  • सीरियाई सेना ने विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहे मध्य सीरियाई शहर होम्स और हामा में पुनः २ घंटे तक गोलाबारी की।
  • सचिन तेंदुलकर ने बांगलादेश के खिलाफ शतक बना कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे १०० शतको का किर्तीमान बनाया।
 
 
Icona क्या आप जानते हैं...
क्वींस हेड सराय
 
 
Icona चयनित चित्र
Hologram.jpg



त्रिआयामी होलोग्राफीएक स्टेटिक किरण प्रादर्शी प्रदर्शन युक्ति होती है। इस तकनीक में किसी वस्तु से निकलने वाले प्रकाश को रिकॉर्ड कर बाद में पुनर्निर्मित किया जाता है, जिससे उस वस्तु के रिकॉर्डिंग माध्यम के सापेक्ष छवि में वही स्थिति प्रतीत होती है, जैसी रिकॉर्डिंग के समय थी। ये छवि देखने वाले की स्थिति और ओरियन्टेशन के अनुसार वैसे ही बदलती प्रतीत होती है, जैसी कि उस वस्तु के उपस्थित होने पर होती।



प्रत्याशी   --   पुरालेख
बंधु प्रकल्प अन्य भाषाओं में विश्वकोष आवश्यक लेख सूची


पूरी सूचीबहुभाषीय सहयोगकिसी अन्य भाषा में विकिपीडिया आरम्भ करें
Purge server cache
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ