बुखारेस्ट
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
बुखारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिणपूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं होता नहीं दिखता[१] पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है, और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी नवाजे गये हैं.[२] यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.[३]
अनुक्रम |
[संपादित करें] टीका-टिप्पणी
- ↑ बुखारेस्ट ट्रैवल गाइड, फोदोर्स
- ↑ बुखारेस्ट, द स्मॉल पेरिस ऑफ द ईस्ट, रूमानिया संग्रहालय के जालस्थल पर उधृत.
- ↑ बूकीका, 2000, पृ ६.
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
[संपादित करें] आधिकारिक जालस्थल
- बुखारेस्ट प्रशासन
- RATB (बुखारेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट कंपनी)
- Metrorex (भूमिगत परिहवहन व्यस्था)
- बुखारेस्ट विमानतल
- नेशनल रेलवे कंपनी
[संपादित करें] अन्य
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()