सामग्री पर जाएँ

व्यापार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

धंधोडा (ता. छोटाउदेपुर) भारत के पश्चिमी भाग में गुजरात राज्य के मध्य भाग में छोटा उदयपुर जिले के छोटा उदयपुर तालुका में एक गाँव है। धंधोडा गाँव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि, खेतिहर मजदूरी और पशुपालन है। इस गाँव में मुख्य रूप से मक्का, अरहर और सब्जी की फसल उगाई जाती है। इस गाँव में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, आंगनवाड़ी और दूधडेयरी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गाँव में खोडियार माता और हनुमानजी के मन्दिर हैं। धंधोडा गाँव के उत्तर में मलाजा, दक्षिण में ओलियाम्बा, पूर्व में पाधरवत, सिमलफालिया, घेंलावंत, पश्चिम में पुनियावंत जैसे गाँव स्थित हैं। गाँव में कक्षा 1 से 8 के लिए 2 प्राथमिक विद्यालय और कक्षा 1 से 5 के लिए मोटाफालिया प्राथमिक विद्यालय हैं गाँव में कक्षा 8 से 10 तक के लिए श्रीपी.एल. मकवाना हाई स्कूल है। मौसम विभाग का कार्यालय भी गाँव के नवीवसहत फलिया में स्थित है।