लाल जंगली मुर्गा
यह पक्षी सम्बंधित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
लाल जंगली मुर्गा[1] | |
---|---|
![]() | |
नर | |
![]() | |
मादा | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | गॉलिफ़ॉर्मिस |
कुल: | फ़ॅसिअनिडी |
उपकुल: | फ़ॅसिअनिनी |
वंश: | गॉलस |
जाति: | जी. गॉलस |
द्विपद नाम | |
गॉलस गॉलस (लिनेअस, १७५८) | |
![]() | |
लाल जंगली मुर्गे के आवास का क्षेत्र |

लाल जंगली मुर्गा (Red junglefowl) (Gallus gallus) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो उष्णकटिबंध के इलाकों में पाया जाता है।
अन्य नाम
[संपादित करें]इस पक्षी के अन्य नाम इस प्रकार हैं:
- हिन्दी – जंगली मुर्ग़ा, बन मुर्ग़ा: नर:लाल मुर्ग़ा, मादा:जंगली मुर्ग़ी, बन मुर्ग़ी
- पंजाबी - जंगली मुर्ग़ा
- बंगाली - जंगली मुर्ग़ा, बन मुर्ग़ा: नर:लाल मुर्ग़ा, मादा:जंगली मुर्ग़ी, बन मुर्ग़ी
- असमिया - बन कुकुरा
- तेलुगु – येर्रा अडवी कोडी
- गुजराती – लाल जंगली कूकड़ो
- मराठी – लाल रन कोम्बडा
- ओड़िया – जंगली कुकुडा
- म्यानमार – ताव क्येत[3]
- भोट भाषा – नात्सू-पिआ
- लेपचा (सिक्किम और दोआर) – पाज़ोक-त्ची
- नेपाली लुइँचे – वंन-कुखुरा
- गोंड – गेरा-गोगोर[4]
आवास का क्षेत्र
[संपादित करें]यह पक्षी पाकिस्तान, [[]], बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, चीन, म्यानमार, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम, थाइलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, फ़िलीपीन्स तथा तिमोर का मूल आवासी है, तथा इसे औस्ट्रेलिया, दोमिनिकन गणराज्य, फ़िजी, जमाइका, मार्शल द्वीपसमूह, माइक्रोनीशिया, नाउरु, उत्तरी मरिआना द्वीपसमूह, पलाउ, पोर्टो रीको तथा हवाई में मनुष्यों द्वारा प्रचलित किया गया है।[2]
आवास
[संपादित करें]यह पक्षी समुद्र तल से लेकर ५,००० फ़ीट (१,५२४ मीटर) तक की ऊँचाई में पाया जाता है तथा शीतकाल में ३,००० फ़ीट (९१४ मीटर) से ऊपर देखने को नहीं मिलता है। इसे बाँस के वन पसंद हैं लेकिन यह घने वनों और झाड़ के क्षेत्रों में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।[4]
आहार
[संपादित करें]यह पक्षी वैसे तो खेतों से अनाज खाना पसन्द करता है लेकिन मौका मिलने पर कीट-पतंगे खाने से भी परहेज़ नहीं करता है। फ़सल कटने का मौसम न हो या यह जंगल में बहुत अन्दर हो तो इसके आहार में बीज, घास, नई कोपलें और कलियाँ भी शामिल होते हैं।[4]
प्रजनन
[संपादित करें]इस पक्षी का प्रजनन काल जनवरी से जुलाई तक चल सकता है। अमूमन यह ४ से ६ अण्डे देते हैं लेकिन किसी-किसी घोंसले में ११ अण्डे भी पाये गये हैं। घोंसला सुविधा के अनुसार ज़मीन में बनाया जाता है। कहीं पर ज़मीन खोदकर सिर्फ़ गड्ढा कर दिया जाता है व अन्य स्थानों में गड्ढे को पत्तियों या घास से अस्तर लगा दिया जाता है।[4]
आकार
[संपादित करें]नर की लंबाई २५ से २८.२ इंच (६३.५ से ७२ से.मी.) तथा मादा की लंबाई १६.५ से १८.२५ इंच (४२ से ४६ से.मी.) होती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. p. ७०. Archived from the original on 9 अप्रैल 2016. Retrieved २० मई २०१६.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Unknown parameter|archived by=
ignored (help) - ↑ अ आ बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल [in अंग्रेज़ी] (२०१२). "Gallus gallus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. Retrieved २० मई २०१६.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Invalid|ref=harv
(help) - ↑ anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. p. ७०. Archived from the original on 9 अप्रैल 2016. Retrieved २१ मई २०१६.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Unknown parameter|archived by=
ignored (help) - ↑ अ आ इ ई Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. Vol. I. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. p. २१७. Archived from the original on 26 सितंबर 2016. Retrieved २१ मई २०१६.
{{cite book}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)