हवाई
हवाई | |
|---|---|
| देश | संयुक्त राज्य |
| राज्यता से पहले | Territory of Hawaii |
| संघ में शामिल | August 21, 1959 (50) |
| सबसे बड़ा शहर | capital |
| सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्र | Oahu metropolitan area |
| शासन | |
| • राज्यपाल | जोशुआ बूथ ग्रीन (D) |
| • उपराज्यपाल | सिल्वीया जॉन्ग् लुक (D) |
| जनसंख्या | |
| • कुल | 1,431,603 (2,015 est)[1] |
| • घनत्व | 214/मील2 (82.6/किमी2) |
| • घरेलू आय | $64,514[2] |
| • आय पद | 12th |
| भाषा | |
| • औपचारिक भाषा | अंग्रेज़ी भाषा, हवाईवी भाषा |
| अक्षांश | 18° 55′ N to 28° 27′ N |
| देशांतर | 154° 48′ W to 178° 22′ W |

हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है।
परिचय
[संपादित करें]हवाई प्रशांत महासागरस्थित एक सागरीय राज्य (Oceanic state) है। २१ अगस्त १९५९ ई. को संयुक्त राज्य, अमरीका के ५०वें राज्य के रूप में सम्मिलित हुआ। यह सैन फ़्रांसिस्को से ३,३४४ किमी दक्षिण पश्चिम की ओर स्थित है। मुख्य द्वीपसमूह में हवाई, मॉई (Maui), ओहँ (Oahu) मोलोकई (Molokai), लनाई (Lanai), निहाउ (Niihau) तथा कहूलाव (Kahoolawe) निकटवर्ती छोटे द्वीप के साथ सम्मिलित हैं।
इसका पूरा क्षेत्रफल १६,५७६ वर्ग किमी है। हवाई द्वीपों का मुख्य समूह ज्वालामुखी के उद्गार से बना है और अधिकाशत: पहाड़ी है। समुद्रतल से ऊँचाई हवाई द्वीप की माउना की चोटी पर १३,७८४ फुट है। आंतरिक भाग अधिकांश जंगली है और सुंदर घाटियों तथा छोटी छोटी नदियों से परिपूर्ण है। यहाँ पर कोई बड़ी नदी अथवा झील नहीं है। कुआई (Kauai) में प्रसिद्ध वेमी (Waimea) कैनियन है। हवाई में ज्वालामुखी तथा लावा उगलनेवाला पहाड़ है जो दर्शकों के लिए बड़ा चित्ताकर्षक है।
हवाई की जलवायु आर्द्र और सम है। व्यापारिक वायुओं के मार्ग में स्थित होने के कारण ये द्वीपसमूह अक्षांशों की ऊँचाई से भी अधिक ठंढे और शीतोष्ण हैं। उत्तरी पूर्वी भाग में दक्षिणी पूर्वी भाग की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है। समुद्री धाराएँ ठंडक को प्रभावित करती हैं। औसत दैनिक तापांतर होनोलुलू में १० डिग्री फारेनहाइट है और अधिकतम तथा न्यूनतम ताप क्रमश: ८८ डिग्री फा. तथा ५६ डिग्री फा. हैं।
शीतोष्ण प्रदेशीय वनस्पति बहुतायत से पाई जाती है। यहाँ विविध प्रकार के पशु पक्षी और तटीय प्रदेशों में मछलियाँ अधिक मात्रा में पाई जाती हैं।
चीनी उद्योग में बहुत लोग लगे हैं। अन्ननास (Pineapple) उद्योग, फलों तथा रसों के व्यापार से १० करोड़ डालर की प्राप्ति होती है। दूसरे उद्योगों में पशु तथा मुर्गीपालन और कॉफी आदि का उत्पादन आता है। कृषि का औद्योगिकरण हुआ है और कृषि उत्पादन अमरीका के बाजारों में निर्यात किया जाने लगा है।
वायुयात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। जलयानों का गमनागमन हवाई और प्रशांत सागर के अमरीकी स्थल के बीच होता है। हवाई बहुत से जलमार्गों का केंद्र है। १९६० ई. में ४७२८ किमी लंबी पक्की सड़कें थीं। एक जलयान यात्रा व्यवस्था द्वारा इन द्वीपों के विभिन्न भागों में यातायात का क्रम चलता है। यहाँ पर १३ व्यापारिक वायुयान के अड्डे हैं। हवाई के निवासी प्राय: ईसाई हैं। १९०७ ई. में हवाई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
इस द्वीप की आदि संस्कृति आधुनिक संस्कृति के प्रभाव से लगभग नष्ट हो चुकी है। यह द्वीप सर्वप्रथम पोलीनेशियन जातियों द्वारा बसा जिनकी उत्पत्ति दक्षिणी पूर्वी एशिया में मानी जाती है। कैप्टेन जेम्स कुक ने १७७८ ई. में हवाई द्वीपों का भ्रमण किया और इसका नाम सैनविच (Sanwich) द्वीप रखा। 123456789
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;PopEstUSनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "Median Annual Household Income". The Henry J. Kaiser Family Foundation. मूल से से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: December 9, 2016.
{{cite web}}: More than one of|archivedate=and|archive-date=specified (help); More than one of|archiveurl=and|archive-url=specified (help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |