लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत
लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत
जन्म२४ जून १९१६
देवगढ , भारत
पेशालेखक
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाउपन्यास
उल्लेखनीय कामsमूमल (राजस्‍थानी कहानी संग्रह)
टाबरां री बातां
लेनिन री जीवनी(राजस्‍थानी अनुवाद)
बच्चेदो पुत्र व चार पुत्रियाँ [1]

लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत (२४ जून १९१६ – २४ मई २०१४) भारतीय लेखिका और राजस्थान से राजनीतिज्ञ थीं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म २४ जून १९१६ को मेवाड़ में हुआ।[2][3] वे राजस्थान में मेवाड़ राजघराने की एक बड़ी रियासत देवगढ़ के रावत विजयसिंह की पुत्री थीं।[4] उनका विवाह १९३४ में रावतसर के रावत तेज सिंह से हुआ। २४ मई २०१४ को उनका निधन हो गया।[5] उन्होंने राजस्थानी भाषा की मान्यता दिलाने के भरसक प्रयास किये।[6]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्या थीं और उन्होने देवगढ़ विधान सभा का १९६२ से १९७१ तक प्रतिनिधित्व किया। वे १९७२ से १९७८ तक राज्यसभा की सदस्या रहीं। वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष भी रहीं।[7]

पुरस्कार[संपादित करें]

राजस्थानी साहित्य में उनके योगदान के लिए १९८४ में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह उन्हें साहित्य महमहोपाध्याय,हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग राजस्थान रत्न टेसिटरी गोल्ड अवार्ड, महाराना कुम्भा पुरस्कार, सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड आदि से भी पुरस्कृत किया गया।

पुस्तकें[संपादित करें]

उन्होंने राजस्थानी और हिन्दी में अनेक पुस्तकों की रचना की। राजस्थानी में उनकी प्रमुख पुस्तकें मुमल, देवनारायण बगड़ावत महागाथा, राजस्थान के रीति-रिवाज, अंतरध्वनि, लेनिन री जीवनी, हिंदुकुश के उस पार हैं।[8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 जनवरी 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मार्च 2022.
  2. "लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन, भाटी ने जताया शोक". प्रेसनोट. २४ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मई 2014.
  3. [Previous Members:CHUNDAWAT, SHRIMATI LAKSHMI KUMARI] |trans-title= को |title= की आवश्यकता है (मदद) http://rajyasabha.nic.in/kiosk/whoswho/prev90c.htm |url= गायब/अनुपलब्ध शीर्षक (मदद). मूल से 10 जून 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मई 2014.
  4. Library of Congress Name Authority File
  5. पीटीआई (२४ मई २०१४). "Scholar, Politician Laxmi Kumari Chundawat Dead" [विद्वान, राजनीतिज्ञा लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत का निधन] (अंग्रेज़ी में). द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  6. "'राजस्थानी को मान्यता नहीं मिलना दुखद'". उदयपुर न्यूज़. २१ फ़रवरी २०१३. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ मई २०१४.
  7. "लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन, राजे ने जताया शोक". राजस्थान पत्रिका. २४ मई २०१४. मूल से 24 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मई 2014.
  8. "राजस्थान रत्न लेखिका लक्ष्मी कुमारी चूंडावत का निधन". पत्रिका समाचार समूह. २४ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मई 2014.