भक्ति शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भक्ति शर्मा
जन्म 30 नवम्बर 1989 (1989-11-30) (आयु 34)
मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा तैराक
कार्यकाल 2003 से अबतक
पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2010
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
भक्ति शर्मा का व्यक्तिगत जाल स्थल

भक्ति शर्मा (जन्म: 30 नवंबर, 1989), एक भारतीय महिला तैराक हैं। उन्हें 14 जनवरी, 2015 को अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस (33.8 f) तापमान में 1.4 मील (2.25 किलोमीटर) की दूरी 52 मिनट में तैरकर विश्व रिकार्ड बनाने का गौरव हासिल है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे विश्व की सबसे कम उम्र की युवा तथा प्रथम एशियाई महिला हैं। [1][2]उन्हें वर्ष-2011 का तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[3]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

भक्ति का जन्म मुंबई में हुआ और उदयपुर, राजस्थान में परवरिश हुई। उन्होने सिम्बायोसिस अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से संचार में प्रबंधन से मास्टर डिग्री तक की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में ये भारत का नाम पूरी दुनिया मे और ऊंचाइयों पर ले जाने की आकांक्षा रखती हैं।

तैराकी करियर[संपादित करें]

भक्ति ने ढाई साल की उम्र से ही तैराकी करना शुरू कर दिया था। कई राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद, उन्होने सबसे पहले खुले पानी (सागर) में तैरना शुरू किया। पहली बार उन्होने वर्ष 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया को उरण बंदरगाह से 16 किमी लंबी तैराकी की और आगे बढ़ती रही।[4]

भक्ति ने 10 वर्ष के छोटे तैराकी कैरियर में सराहनीय कार्य किए हैं और कुछ मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिनमें शामिल है 6 जुलाई 2006 को मात्र 16 वर्ष की आयु में 13 घंटे और 55 मिनट में शेक्सपियर बीच डोवर इंग्लैंड से फ्रांस के कलैस तक इंग्लिश चैनल को पार करना तथा ज्यूरिख झील में तैराकी प्रतिस्पर्द्धा जीतना शामिल है।[5]

10 जनवरी 2015 को भक्ति ने अंटार्कटिका के ठंड पानी में 2.25 किमी तक तैरते हुये एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की और सबसे कम उम्र की पहली एशियाई महिला बन गयी है।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (14 जनवरी 2015). "Open water swimmer Bhakti Sharma sets world record in Antarctic Ocean" [तैराक भक्ति शर्मा ने अंटार्कटिक महासागर में विश्व रिकॉर्ड बनाया]. हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 17 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2015.
  2. President congratulates Bhakti Sharma for world record in swimming Archived 2015-04-02 at the वेबैक मशीन(अँग्रेजी में)
  3. "Bhakti Sharma conquers Antarctic Ocean" [भक्ति शर्मा की अंटार्कटिक महासागर पर जीत]. Times of India. मूल से 15 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2015.
  4. "Interview in Udaipur Times" [उदयपुर टाइम्स में साक्षात्कार]. मूल से 28 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2015.
  5. "Lake Zurich Swim Results 2006" [झील ज्यूरिख तैराकी 2006 का परिणाम] (PDF). मूल (PDF) से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2015.
  6. "World Record in Antarctica Ocean" [अंटार्कटिका महासागर में विश्व रिकार्ड]. मूल से 4 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2015.