बीदर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बीदर
Bidar
ಬೀದರ್
बीदर is located in कर्नाटक
बीदर
बीदर
कर्नाटक में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: बीदर ज़िला
कर्नाटक
 भारत
जनसंख्या (2011): 2,16,020
मुख्य भाषा(एँ): कन्नड़
निर्देशांक: 17°55′N 77°31′E / 17.917°N 77.517°E / 17.917; 77.517

बीदर (Bidar) भारत के कर्नाटक राज्य के बीदर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

बीदर के उत्तर में नांदेड़ तथा लातूर उस्मानाबाद, पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिय में उस्मानाबाद, दक्षिण में गुलबर्गा तथा पूर्व में मेदक जिले स्थित हैं। इसके मध्य में २,३५० फुट ऊँचा पठार है। यहाँ का जलवायु शुष्क तथा स्वास्थ्यप्रद है। वर्षा का वार्षिक औसत ३७ इंच है। कृषि में ज्वार, गेहूँ, धान, बाजरा, कपास तथा तिलहन उगाए जाते हैं। हैदराबाद के चौथे निज़ाम - नासिर-उद-दौला - आसफ जाह चतुर्थ का जन्म इसी शहर में हुआ था।

दर्शनीय स्थल[संपादित करें]

बीदर में कई नरश्मीहा स्वामी मंदिर,पापनास गुरुद्वारे तथा मस्जिदें हैं।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
  3. "बीदर यात्रा सलाह". मूल से 14 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2015.