निजी विश्वविद्यालय

निजी विश्वविद्यालय (private universities) और निजी महाविद्यालय (private colleges) उन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रयुक्त शब्द है जिन्हें सरकार द्वारा न तो संचालित किया जाता है न ही सरकार का स्वामित्व होता है और न ही सरकार से संस्थागत रूप से अनुदान देती हैं। हालांकि उन्हें अक्सर कर में छूट, सरकारी छात्र ऋण और सरकारी अनुदान मिलता है। देश के आधार पर निजी विश्वविद्यालयों पर सरकारी नियम लागू हो सकते हैं। निजी विश्वविद्यालयों की तुलना में सरकार संचालित राष्ट्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों से की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न निजी विश्वविद्यालय गैर-लाभकारी संस्थानों के रूप में संचालित होते हैं।
विश्वभर में अलग-अलग देशों में निजी विश्वविद्यालयों की मान्यता को लेकर अलग-अलग नियम हैं और इसी कारण कुछ देशों में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या अन्य विश्वविद्यालयों से अधिक होती है। कुछ देशों में कोई भी निजी विश्वविद्यालय नहीं होता।