सामग्री पर जाएँ

धनलक्ष्मी बैंक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

धनलक्ष्मी बैंक भारत में कार्यरत निजी क्षेत्र का एक बैंक है। इसकी स्थापना 1927 में हुई। इसका मुख्यालय केरल के त्रिशूर में है।

धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड की स्थापना भारतीय राज्य केरल के त्रिशूर में सात कर्मचारियों और ₹11000 की धनराशि के साथ हुई। सन् 1977 में यह भारत का एक अनुसूचित बैंक बन गया। 10 अगस्त 2010 को बैंक ने अपने नाम की अंग्रेज़ी वर्तनी में कुछ बदलाव किये।[1] सन् 2020 में बैंक वार्षिक आम बैठक में बैंक के शेयर धारकों ने बैंक में चल रही समस्याओं के कारण तात्कालिक कार्यकारी अधिकारी सुनील गुरबक्षणी को हटाने के लिए मतदान किया।[2] अप्रैल 2024 को भारतीय रिज़र्व बैंक धनलक्ष्मी बैंक के नये कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार केके की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का है।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Dhanalakshmi Bank gets RoC nod for name change". बिजनेस स्टैंडर्ड इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया. 14 अगस्त 2010.
  2. "After LVB, Dhanlaxmi Bank shareholders oust chief executive Sunil Gurbaxani". बिजनेस स्टैंडर्ड (अंग्रेज़ी भाषा में). 1 अक्टूबर 2020. अभिगमन तिथि: 4 जुलाई 2023.
  3. "Dhanlaxmi Bank gets RBI approval for Ajith Kumar KK as MD and CEO". मनी कंट्रोल (अंग्रेज़ी भाषा में). 19 अप्रैल 2024. अभिगमन तिथि: 19 अप्रैल 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]