सामग्री पर जाएँ

इलाहाबाद बैंक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इलाहाबाद बैंक

इलाहाबाद बैंक की 125 वीं वर्षगांठ को समर्पित १९८९ का टिकट

इलाहाबाद बैंक भारत का एक प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक था। इसका प्रधान कार्यालय कोलकाता, भारत में था।[1] यह १८६५ में इलाहाबाद में स्थापित और १९६९ में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंक था, इलाहाबाद बैंक ने १५५ वर्षों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान कीं, जब तक कि इसे २०२० में इंडियन बैंक के साथ विलय नहीं कर दिया गया। यह विलय होने तक भारत में सबसे पुराना संयुक्त स्टॉक बैंक था। ग्रामीण विकास के लिए इस बैंक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है , ग्राहकों के लिए नकदी प्रबंधन, जगह - जगह एटीएम एवं व्यावसायिक पत्राचार (BC) खोले गए जिससे ग्राहक अपने पैसों का लेन-देन कही भी और कही से भी कर सकते हैं |

इलाहाबाद बैंक की १२५वीं वर्षगांठ को समर्पित १९८९ का एक डाक टिकट

24 अप्रैल 1865 को इलाहाबाद में इलाहाबाद बैंक की स्थापना की गई।[2][3] 19वीं सदी के अंत तक इसकी शाखाएँ झाँसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली, नैनीताल, कोलकाता, और दिल्ली में खुल गईं थी।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. "Allahabad Bank head office IFSC Code, MICR Code, Branch Code and Full Address". The Financial Express (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 19 November 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 November 2020.
  2. Rajesh, R.; Sivagnanasithi, T (2009). Banking Theory: Law & Practice. Tata McGraw-Hill Education. p. 8. ISBN 9780070091238. अभिगमन तिथि: 4 November 2014.
  3. Narasimhan, T. E. (29 April 2020). "Indian Bank sees new opportunities with larger footprint after merger". Business Standard India. अभिगमन तिथि: 30 October 2021.