तकबीर
दिखावट


तकबीर (تَكْبِير), वाक्यांश अल्लाहु अकबर (ٱللَّٰهُ أَكْبَرُ) (अरबी, उर्दू, फ़ारसी : ٱللَّٰهُ أَكْبَرُ) का अरबी नाम है, जिसका हिन्दी अनुवाद आम तौर पर "अल्लाह सबसे महान है", या "अल्लाह महान है" होता है। यह एक आम इस्लामी अरबी अभिव्यक्ति है, जिसे विश्वास की एक अनौपचारिक अभिव्यक्ति या फिर औपचारिक घोषणा दोनो में समान रूप में प्रयोग किया जाता है। इस्लामी धार्मिक दृष्टिकोण में यह एक नारा भी है। जिसका अर्थ अल्लाह बहुत बडा है।
उपयोग
[संपादित करें]तकबीर का उपयोग, अज़ान और नमाज़ में होता है।
- इस तकबीर को कई इस्लामी या मुस्लिम देश अपने ध्वज में भी उपयोग करते हैं।
- अफ़ग़ानिस्तान का ध्वज, जिसमे शहादा के नीचे अल्लाहु अकबर लिखा हुआ है।
- इराक़ के ध्वज पर "कूफी लिपी" में
- ईरान के ध्वज में
- 1930 के वजीरिस्तान रेसिस्टेंट मूवमेंट का ध्वज
