सामग्री पर जाएँ

काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ख्वाजा रवाब हवाई अड्डा से अनुप्रेषित)
काबुल अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र

د کابل نړيوال هوايي ډګر
میدان هوائی بین المللی کابل
काभुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर अन्तर्देशीय टर्मिनल
  • आईएटीए: KBL
  • आईसीएओ: OAKB
    KBL is located in अफ़ग़ानिस्तान
    KBL
    KBL
    विमानक्षेत्र की अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसार्वजनिक/ सैन्य
स्वामित्वपरिवहन एवं नागर विमानन मंत्रालय
संचालकहैलेनिक एयर फ़ोर्स
(अन्तर्रा.सुरक्षा सहायक बल के अंग के रूप में)[1]
स्थितिकाबुल
विमान कंपनी का केंद्ररियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस
समुद्र तल से ऊँचाई5,877 फ़ीट / 1,789 मी॰
निर्देशांक34°33′56″N 69°12′39″E / 34.56556°N 69.21083°E / 34.56556; 69.21083
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
फ़ीट मी॰
11/29 11,482 3,500 पेव्ड

काबुल अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र (IATA: KBL, ICAO: OAKB), जिसे ख़्वाजा रवाश विमानक्षेत्र के नाम से भि जाना जाता है, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल शहर के केन्द्र से 16 kiloमीटर (9.9 mi) दूर स्थित है।

काबुल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का निर्माण १९६० के दशक के आरंभ में हुआ था, जब अफ़्ग्निस्तान विकास पर अग्रसर था व आधुनिकीकरण प्रगति पर था। १९७९ से १९८९ तक अफ़ग़ानिस्तान में दस वर्षीय सोवियत युद्ध के काल में यह विमानक्षेत्र सोवियत सेना द्वारा नियंत्रित, संचालित एवं प्रयोग किया जाता था। सोवियत सेना के हट जाने के उपरांत भि यह अफ़ग़ान सेना के नियंत्रण में ही बना रहा। कालांतर में यही सेना निजी सैन्य शक्ति के रूप में बदलती गयी। नवंबर १९९६ में इसका नियंत्रण इस प्रकार से यहां के तालिबान शासकों के पास पहुंच गया और तब तक बना रहा जब तक कि २००१ में तालिबान शासन को हटा ही नहीं दिया गया।

२००२ के आरंभ में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के हट जाने के बाद विमानक्षेत्र को नागर वायुसेवाओं हेतु प्रयोग किया जाने लगा।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Greeks take charge of airport in Afghanistan". Ekathimerini. Friday April 2, 2010. मूल से से 8 अप्रैल 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 नवंबर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)


बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]