सामग्री पर जाएँ

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(खडग प्रसाद ओली से अनुप्रेषित)
श्रीमान्
खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
आधिकारिक चित्र, 2018

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
14 जुलाई 2024
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल
पूर्वा धिकारी पुष्पकमल दाहाल
पद बहाल
15 फ़रबरी 2018 – १३ जुलाई २०२१
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी
पूर्वा धिकारी शेर बहादुर देउवा
उत्तरा धिकारी शेर बहादुर देउवा
पद बहाल
12 अक्टूबर 2015 – 4 अगस्त 2016
राष्ट्रपति रामवरण यादव
विद्यादेवी भण्डारी
पूर्वा धिकारी सुशील कोइराला
उत्तरा धिकारी पुष्पकमल दाहाल

नेपाल के उप प्रधान मंत्री
पद बहाल
11 फ़रवरी 2014 – 10 अक्टूबर 2015

जन्म 22 फ़रवरी 1952 (1952-02-22) (आयु 73)
तेर्हथुम जिल्ला, नेपाल
राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट –लेनिनिस्ट)
जीवन संगी राधिका शाक्य
धर्म हिन्दू धर्म
जालस्थल kpsharmaoli.com

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म :२२ फ़रवरी १९५२) नेपाल के एक राजनेता हैं जो १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे।[1] वे नेपाल में 'के० पी० ओली' के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली वहाँ के प्रथम प्रधानमंत्री बने। ओलीटिक्स शब्द इनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के लिये प्रयुक्त होता है। [2][3][4]

खड्गप्रसाद ओली के जन्म २२ फ़रबरी १९५२ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था ।[5][6] उनके पिता पण्डित मोहन प्रसाद ओली तेर्हथुम जिला के निवासी थे । मोहन प्रसाद एक ज्योतिष भी थे । बाल्यकाल में ही उनकी माता का देहान्त हो गया था , इसलिये उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया था ।

इन्होंने कक्षा १० (स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट ) वर्ष १९७१ ई ० ( वि० सं० -२०२८ ) में उत्तीर्ण की। पढ़ने में कमज़ोर तथा राजनीति में अति सक्रिय होने के कारण आगे की औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके । ओली को हिंदी और नेपाली भाषाओँ की पुस्तकें पढ़ने में रूचि है ।

राजनीतिक सफ़र

[संपादित करें]

जुलाई २०१४ में ओली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट -लेनिनिस्ट ) के अध्यक्ष चुने गए। यह अधिकारी कैबिनेट में १९९४-१९९५ में गृह मंत्री बने। वर्ष २००६ में अंतरिम सरकार में उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री बने।[7] अक्टूबर २०१५ में सुशील कोइराला को पराजित कर नेपाल के प्रधान मंत्री बने। ओली को झापा ज़िले के कई संसदीय क्षेत्रों से साल 1991, 1994 और 1999 में संसद का सदस्य चुना गया। इसी ज़िले से 1966 में उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होने सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार के रूप में 2013 में संविधान सभा के चुनाव में झापा -७ सीट जीत ली। [2][8] ओली ४ फ़रवरी २०१४ को सी पी एन-यू एम एल के अध्यक्ष झलनाथ खनल को संसदीय दल के नेता के चयन में २३ मतों से पराजित कर संसदीय दल के नेता निर्वाचित हुए। [9]

प्रधानमंत्री

[संपादित करें]
  • नेपाल का नया संविधान लागू होने पर ओली सुशील कोइराला को पराजित कर पहले प्रधान मंत्री बने और दिनांक १२ अक्टूबर २०१५ को प्रधान मंत्री के पद पर आसीन हुए।
  • २४ जुलाई २०१६ को अल्पमत में आ जाने पर राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। [10]

नेपाल में जनतंत्र

[संपादित करें]

प्रथम बार नेपाल में लोकतान्त्रिक संविधान लागू होने पर सी पी एन -यू एम एल के उम्मीदवार के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधान मंत्री निर्वाचित हुए। ओली को १४ राजनीतिक दलों के ३३७ सांसदों और एक निर्दलीय संसद का समर्थन प्राप्त था। इस निर्वाचन में ओली को ३३८ और सुशील कोइराला को २४९ मत प्राप्त हुए। [11]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Moderate Nepali Communist Oli to 'Balance China, India' as New PM". एनवाईटी (अंग्रेज़ी भाषा में). न्यू यॉर्क टाइम्स. 16 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 फ़रवरी 2018.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 12 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 13 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  4. "भारत विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले प्रचंड नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए". एनडीटीवी खबर. 3 अगस्त 2016. मूल से से 16 अगस्त 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 अगस्त 2016.
  5. "The Original Maoist". Nepali Times. मूल से से 13 दिसंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2017-12-13. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "KP Sharma Oli-why Nepal's new PM isn't the right man for the job". catchnews.com. मूल से से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2017-12-13. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  7. "संग्रहीत प्रति". 18 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 16 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  9. "संग्रहीत प्रति". 12 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  10. "संग्रहीत प्रति". 25 जुलाई 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 जुलाई 2016.
  11. "संग्रहीत प्रति". 12 अक्तूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अक्तूबर 2015. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)