आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३
चित्र:आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ लोगो.jpg
प्रशासक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
क्रिकेट प्रारूप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय
टूर्नमेण्ट प्रारूप राउंड रोबिन और निराकरण प्रतियोगिता
आतिथेय  इंग्लैण्ड
 वेल्स
विजेता भारत (2 पदवी)
प्रतिभागी 8
खेले गए मैच 15
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क शिखर धवन
सर्वाधिक रन भारत शिखर धवन (363)
सर्वाधिक विकेट भारत रवींद्र सिंह जडेजा (12)
2009 (पूर्व)

आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ (अंग्रेज़ी: ICC Champions Trophy 2013), ६ से २३ जून २०१३ के मध्य इंगलैण्ड और वेल्स में प्रयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट-प्रतियोगिता थी।[1] सभी मैच तीन नगरों में आयोजित किये जायेंगे : लंदन (द ओवल में), बर्मिंघम (एजबेस्टन में) और कार्डिफ़ (कार्डिफ वेल्स स्टेडियम में)। आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३ विजेता को $२० लाख पुरस्कार राशि प्राप्त होगी, जो प्रतियोगिता की शुरुआत तक सबसे बड़ी राशि है। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 5 रन से हरा कर ये प्रतियोगिता जीत ली। यह सातवीं और अन्तिम आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी है जैसा कि यह २०१७ में आईसीसी विश्व टेस्ट से प्रतिस्थापित की जानी है।[2] तथापि जनवरी 2014 में, आईसीसी ने पुष्टि की अगली चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 2017 में होगी और प्रस्तावित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को रद्द कर दिया गया है।[3]

नियम और विनिमय[संपादित करें]

आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३[4] आठ टीमों के मध्य खेली जाने वाली प्रतियोगिता है जो दो समूहों में वरियता और विभक्त की गई है। प्रत्येक टीम अपने समूह में प्रत्येक टीम के साथ खेलेगी। अंकों के आधार पर प्रत्येक समूह से दो टीमें सेमी-फाइनल में पहुँचेंगी।

अंक प्रणाली[संपादित करें]

परिणाम अंक
जीत 2 अंक
टाई/परिणाम-रहित 1 अंक
हार 0 अंक

खिलाड़ी[संपादित करें]

समूह चरण[संपादित करें]

समूह A[संपादित करें]

टीम खेले जीत हार टाई रद्द नेट रन रेट अंक
 इंग्लैण्ड 3 2 1 0 0 +0.308 4
 श्रीलंका 3 2 1 0 0 −0.197 4
 न्यूज़ीलैंड 3 1 1 0 1 +0.777 3
 ऑस्ट्रेलिया 3 0 2 0 1 −0.680 1
8 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
इंग्लैण्ड 
269/6 (50 ओवर)
बनाम
 ऑस्ट्रेलिया
221/9 (50 ओवर)
इंग्लैण्ड 48 रन से जीता
एजबेस्टन, बर्मिंघम
अंपायर: कुमार धर्मसेना (श्रीलंका) और मराइस इरास्मस (द॰अ॰)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इयान बेल (इंग्लैण्ड)
  • इंग्लैण्ड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी को चुना
  • अंक: इंग्लैण्ड 2, ऑस्ट्रेलिया 0

9 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
न्यूज़ीलैंड 
138 (37.5 ओवर)
बनाम
 श्रीलंका
139/9 (36.3 ओवर)
न्यूज़ीलैंड एक विकेट से जीता
कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ़
अंपायर: ब्रूस ऑक्सनफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया) और रॉड टकर (ऑस्ट्रेलिया)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: नाथन मैक्कुलम (न्यूज़ीलैंड)
  • श्रीलंका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया
  • अंक: न्यूज़ीलैंड 2, श्रीलंका 0

ऑस्ट्रेलिया 
243/8 (50 ओवर)
बनाम
परिणाम रहित
एजबेस्टन, बर्मिंघम
अंपायर: कुमार धर्मसेना (श्रीलंका) और निगेल लोंग (इंगलैण्ड)
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी को चुना।
  • बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।
  • अंक: ऑस्ट्रेलिया 1, न्यूज़ीलैंड 1

इंग्लैण्ड 
293/7 (50 ओवर)
बनाम
 श्रीलंका
297/3 (47.1 ओवर)
श्रीलंका की सात विकेट से जीत
द ओवल, लंदन
अंपायर: बिली बोडेन(न्यूजीलैण्ड) और अलीम डार (पाक)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
  • श्रीलंका ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना।
  • अंक: श्रीलंका 2, इंग्लैण्ड 0

16 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
इंग्लैण्ड 
169 (23.3 ओवर)
बनाम
 न्यूज़ीलैंड
159/8 (24 ओवर)
इंग्लैंड 10 रन से जीता
कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ़
अंपायर: रॉड टकर और ब्रूस ऑक्सनफोर्ड
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: अलस्टेयर कुक (इंग्लैण्ड)
  • न्यूजीलैण्ड ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना
  • बारीस की वजह से मैच में ओवरों की संख्या घटाकर प्रत्येक पारी में 24 कर दी गई।
  • कोरी एंडरसन (न्यूज़ीलैंड) का पदार्पण एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच था।
  • अंक: इंग्लैण्ड 2, न्यूजीलैण्ड 0
  • इस मैच के परिणामस्वरूप इंग्लैण्ड ने अंतिम चार में जगह बनायी।''

ऑस्ट्रेलिया 
253/8 (50 ओवर)
बनाम
 श्रीलंका
233 (42.3 ओवर)
श्रीलंका ने 20 रन से जीता।
द ओवल, लंदन
अंपायर: टोनी हिल और मराइस इरास्मस
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण चुना।
  • अंक: श्रीलंका 2, ऑस्ट्रेलिया 0
  • इस मैच के परिणामस्वरूप श्रीलंका ने अंतिम चार में जगह बनायी।''

समूह B[संपादित करें]

टीम खेले जीत हार टाई रद्द नेट रन रेट अंक
 भारत 3 3 0 0 0 +0.938 6
 दक्षिण अफ़्रीका 3 1 1 1 0 +0.325 3
 वेस्ट इंडीज़ 3 1 1 1 0 −0.075 3
 पाकिस्तान 3 0 3 0 0 −1.035 0
6 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
भारत 
331/7 (50 ओवर)
बनाम
भारत ने 26 रन से मैच जीता
कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ़
अंपायर: इयान गौल्ड (इंगलैण्ड) और ब्रूस ऑक्सनफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: शिखर धवन (भारत)
  • दक्षिण अफ्रीका टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
  • अंक: भारत 2, दक्षिण अफ्रीका 0

7 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
पाकिस्तान 
170 (48 ओवर)
बनाम
 वेस्ट इंडीज़
172/8 (40.4 ओवर)
वेस्ट इंडीज ने 2 विकेट से जीता
द ओवल, लंदन
अंपायर: स्टीव डेविस (ऑस्ट्रेलिया) और निगेल लोंग (इंगलैण्ड)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कीमर रोच (वेस्टइंडीज)
  • वेस्टइंडीज टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
  • बारिस के कारण वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत देरी से हुई।
  • अंक: वेस्टइंडीज 2, पकिस्तान 0

पाकिस्तान 
234/9 (50 ओवर)
बनाम
दक्षिण अफ़्रीका की 67 रन से जीत
एजबेस्टन, बर्मिंघम
अंपायर: बिली बोडेन (न्यूजीलैण्ड) और रिचर्ड Kettleborough (इंगलैण्ड)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: हाशिम अमला (दक्षिण अफ़्रीका)
  • दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीता और बल्लेबाज़ी को चुना।
  • क्रिस मोर्रिस (दक्षिण अफ़्रीका) का एकदिवसीय में पदार्पण
  • अंक: दक्षिण अफ़्रीका 2, पाकिस्तान 0

11 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
बनाम
 भारत
236/2 (39.1 ओवर)
भारत ने 8 विकेट से जीता
द ओवल, लंदन
अंपायर: अलीम डार (पाक) और टोनी हिल (न्यूजीलैण्ड)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा (भारत)
  • भारत ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना।
  • अंक: भारत 2, वेस्टइंडीज 0
  • इस मैच के परिणामस्वरूप भारत अन्तिम चार में पहुँचा और पाकिस्तान बाहर।

14 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
बनाम
 वेस्ट इंडीज़
190/6 (26.1 ओवर)
मैच टाई (डकवर्थ लुईस नियम)
कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ़
अंपायर: स्टीव डेविस (ऑस्ट्रेलिया) और रॉड टकर (ऑस्ट्रेलिया)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कोलिन इंगराम (दक्षिण अफ़्रीका)
  • वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
  • बारिस के कारण मैच देरी से आरम्भ हुआ और ओवर घटाकर प्रत्येक टीम के लिए 31 कर दिए गये।
  • अंक: दक्षिण अफ़्रीका 1, वेस्ट इंडीज़ 1
  • अच्छे रन औसत के आधार पर दक्षिण अफ़्रीका ने अंतिम चार में जगह बनायी और वेस्ट इंडीज़ शृंखला से बाहर।

15 जून 2013
10:30
स्कोरकार्ड
पाकिस्तान 
165 (39.4 ओवर)
बनाम
 भारत
102/2 (19.1 ओवर)
भारत ने 8 विकेट से जीता
एजबेस्टन, बर्मिंघम
अंपायर: मराइस इरास्मस (द॰अ॰) और रिचर्ड Kettleborough (इंगलैण्ड)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: भुवनेश्वर कुमार (भारत)
  • भारत ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना।
  • पाकिस्तान की पारी के दौरान बारिस के कारण मैच को घटाकर 40 ओवर का कर दिया गया।
  • पुनः बारिस के कारण भारत के लिए 22 ओवरो में 102 रन का लक्ष्य रखा गया।
  • एजबेस्टन, बमिंघन में खेले गए टूर्नामेंन्ट के 10वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। यह भारत और पाकिस्तान की चैपियंस ट्राफी में तीसरी भिंडत थीं। वर्षा से प्रभावित इस मुकाबले में भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और नासिर जमशेद भुवनेश्वर कुमार के हाथों आऊट होकर पेवेलियन की राह पकड़ ली। कमरान अकमल और मोहम्मद हफीज ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम का स्कोर ५॰ ही पहुंचा था कि हफीज आऊट हो गए और ६ रन के बाद अकमल भी पेवेलियन की राह पकड़ ली। यहां से असरद सफीक और मिसबाह उल हक ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन पारी के 27 ओवर में मिसबाह को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। इसके विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। और पूरी टीम 39.5 ओवर में महज़ 165 पर आऊट हो गई। उमर अमीन 27 पर नाबाद रहे, वहीं असरद सफीक ने सर्वाधिक ४१ का योगदान दिया। 166 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत की। पारी के 8 ओवर में बरसात ने दखल दी। आधे घंटे की बरसात की वजह से पहले लक्ष्य को 36 ओवर में १५६ का कर दिया गया। लेकिन जल्द ही दुबारा से बरसात ने मैच में व्यधान डाला जिस की वजह से मैच को २२ ओवर का कर दिया गया। रोहित शर्मा के पेवेलियन लौट जाने के बाद शिखर धवन भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में ४८ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन चोैथे नंबर पर आए दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के साथ मिल भारत को कोई ओर नकुसान नहीं होने दिया और भारत ने मैच को ८ विकेट से जीत लिया। भुवनेश्वर कुमार को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच दिया गया।

अन्तिम चरण[संपादित करें]

  सेमी-फाइनल फाइनल
                 
A1   इंग्लैण्ड 179/3 (37.3 ओवर)  
B2   दक्षिण अफ़्रीका 175 (38.4 ओवर)  
    A1   इंग्लैण्ड 124/8 (20 ओवर)
  B1   भारत 129/7 (20 ओवर)
B1   भारत 182/2 (35 ओवर)
A2   श्रीलंका 181/8 (50 ओवर)  

सेमी-फाइनल[संपादित करें]

19 जून
10:30
स्कोरकार्ड
बनाम
 इंग्लैण्ड
179/3 (37.3 ओवर)
इंग्लैण्ड 7 विकेट से जीता
ओवल, लंदन
अंपायर: कुमार धर्मसेना (श्रीलंका) और रॉड टकर (ऑस्ट्रेलिया)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जेम्स ट्रेडवेल (इंग्लैण्ड)
  • इंग्लैण्ड ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना
  • इंग्लैण्ड ने फाइनल में प्रवेश किया

20 जून
10:30
स्कोरकार्ड
भारत 
181/8 (50 ओवर)
बनाम
 श्रीलंका
182/2 (35 ओवर)
भारत ने 8 विकेट से जीता
कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ़
अंपायर: अलीम डार (पाक) और रिचर्ड Kettleborough (इंग्लैंड)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इशांत शर्मा (भारत)
  • भारत ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना
  • बारिश के कारण मैच 11:00 बजे आरम्भ हुआ।
  • भारत ने फाइनल में प्रवेश किया

फाइनल[संपादित करें]

23 जून
10:30
स्कोरकार्ड
इंग्लैण्ड 
129/7 (20 ओवर)
बनाम
 भारत
124/8 (20 ओवर)
भारत ने 5 रन से जीता।
एजबेस्टन, बर्मिंघम
अंपायर: कुमार धर्मसेना (श्रीलंका) और रॉड टकर (ऑस्ट्रेलिया)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा (भारत)
  • इंग्लैण्ड ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण को चुना।
  • बारिश के कारण मैच 04:20 बजे आरम्भ हुआ और प्रत्येक पारी को 20-20 ओवर का कर दिया।[5][6][7]

आंकड़े[संपादित करें]

शीर्ष पांच बल्लेबाज[संपादित करें]

प्रमुख रन[8][9]
खिलाड़ी मैच रन औसत उच्चतम स्कोर शतक अर्द्धशतक
भारत शिखर धवन 5 363 90.75 114 2 1
इंग्लैण्ड जोनाथन ट्रॉट 5 229 57.25 82* 0 2
श्रीलंका कुमार संगाकारा 4 222 74.00 134* 1 1
भारत रोहित शर्मा 5 177 35.40 65 0 2
भारत विराट कोहली 5 176 58.66 58* 0 1

शीर्ष पांच गेंदबाज[संपादित करें]

प्रमुख विकेट[10][9]
खिलाड़ी मैच विकेट दर पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5 विकेट
भारत रवींद्र जडेजा 5 12 3.75 5/36 1
न्यूज़ीलैंड मिशेल मैक्ग्लाशन 3 11 6.04 4/43 0
इंग्लैण्ड जेम्स एंडरसन 5 11 4.08 3/30 0
भारत इशांत शर्मा 5 10 5.35 3/33 0
दक्षिण अफ़्रीका रियान मैकलारेन 4 8 5.44 4/19 0

अन्य रोचक तथ्य[संपादित करें]

  • भारत ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफ़ी पूर्ण रूप से अपने नाम की, इससे पूर्व सन् २००२ में श्रीलंका के साथ साझा की थी।
  • महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को टी-20 विश्व कप, विश्व कप और अब चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का ख़िताब जितवाया है।[5]
  • चैंपियंस ट्रॉफ़ी की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने सभी मैच जीते।[5]
  • शिखर धवन ने गोल्डन बैट का पुरस्कार जीता और अपना पुरस्कार बाढ़ में मारे गए लोगों और उनके परिजनों को समर्पित किया।[5]
  • भारत ने इस प्रतियोगिता के अन्त तक चैम्पियंस ट्रॉफी में १५ मैच जीते हैं और इंग्लैण्ड ने १० मैच हारे हैं।[9]
  • धोनी की कप्तानी में यह 140 वाँ एकदिवशीय मैच था जिन्में से 82 में जीत मिली।[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "इण्डिया टु प्ले पाकिस्तान इन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी". ईएसपीएनक्रिकइन्फो (अंग्रेज़ी में). ईएसपीएन ईएमईए. 21 अगस्त 2012. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जून 2013.
  2. "टाइमलेस टेस्ट से हो सकता है विश्व चैम्पियनशिप का फैसला" (अंग्रेज़ी में). लंदन: हिन्दुस्तान. 11 जुलाई 19 सायं 05:09 (भारतीय मानक समय). मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2013. नामालूम प्राचल |source= की उपेक्षा की गयी (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "ICC tones down changes, Test championship dumped" (अंग्रेज़ी में). डॉन. 28 जनवरी 2014. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2014.
  4. "आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी: लास्ट ऍडिसन लोंचड इन लन्दन". एनडीटीवी खेल (अंग्रेज़ी में). 18 अक्टूबर 2012. मूल से 18 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2012.
  5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; भारत की जीत नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. "चैम्पियंस ट्रॉफ़ी: इण्डिया बीट इंग्लैण्ड टु विन फाइनल" (अंग्रेज़ी में). बीबीसी. मूल से 24 जून 2013 को पुरालेखित.
  7. "चैंपियनों की चैंपियन बनी टीम इंडिया, अंग्रेजों की धरती पर रचा इतिहास". दैनिक भास्कर. 24 जून 2013. मूल से 24 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2013.
  8. "आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी, 2013 – मोस्ट रन". क्रिकइंफो डॉट कॉम (अंग्रेज़ी में). ईएसपीएन. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2013.
  9. "बर्मिघम में भारत सिंघम". राजस्थान पत्रिका. 24 जून 2013 1:51:15 बजे भारतीय मानक समय. मूल से 28 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  10. "आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी, 2013 – मोस्ट विकेट". क्रिकइंफो डॉट कॉम (अंग्रेज़ी में). ईएसपीएन. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]