महेला जयवर्धने

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महेला जयवर्धने
මහේල ජයවර්ධන
மஹேல ஜயவர்தன

महेला जयवर्धने २०१४ में
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम देनागमागे प्रोबोत महेला डी सिल्वा जयवर्धने
जन्म 27 मई 1977 (1977-05-27) (आयु 46)
कोलंबो, श्रीलंका
उपनाम मईया
कद 5 फीट 7 इंच (1.70 मी॰)
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गति से
भूमिका बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 69)2 अगस्त 1997 बनाम भारत
अंतिम टेस्ट14 अगस्त 2014 बनाम पाकिस्तान
वनडे पदार्पण (कैप 92)24 जनवरी 1998 बनाम ज़िम्बाब्वे
अंतिम एक दिवसीय18 मार्च 2015 बनाम दक्षिण अफ्रीका
एक दिवसीय शर्ट स॰27 (पहले 92)
टी20ई पदार्पण (कैप 5)15 जून 2006 बनाम इंग्लैंड
अंतिम टी20ई6 अप्रैल 2014 बनाम भारत
टी20 शर्ट स॰27
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1995–2015 सिंघली स्पोर्ट्स क्लब
2007–2012 वायाम्बा इलेवन्स
2008–2010 किंग्स इलेवन पंजाब (शर्ट नंबर 27)
2011 कोची टसकर्स केरला (शर्ट नंबर 27)
2012–2014 दिल्ली डेयरडेविल्स (शर्ट नंबर 27)
2012 वायाम्बा यूनाइटेड
2014 त्रिनबगो नाइट राइडर्स
2015 ससेक्स
2015 जमैका तैलवाह
2015–2017 सेंट्रल स्टेग
2015–2016 एडिलेड स्ट्राइकर
2015–2016 ढाका डायनामाइट्स
2016 समरसेट
2017 कराची किंग्स
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट वनडे प्रथम श्रेणी लिस्ट ए
मैच 149 448 237 546
रन बनाये 11,814 12,650 17,838 15,421
औसत बल्लेबाजी 49.84 33.37 49.68 33.67
शतक/अर्धशतक 34/50 19/77 51/80 21/95
उच्च स्कोर 374 144 374 163*
गेंद किया 589 593 3,001 1,280
विकेट 6 8 52 24
औसत गेंदबाजी 51.66 70.37 31.32 47.75
एक पारी में ५ विकेट 0 0 1 0
मैच में १० विकेट 0 n/a 0 n/a
श्रेष्ठ गेंदबाजी 2/32 2/56 5/72 3/25
कैच/स्टम्प 205/– 218/– 305/– 265/–
स्रोत : क्रिकेट आर्काइव, 17 अगस्त 2016

देनागमागे प्रोबोत महेला डी सिल्वा जयवर्धने (सिंहली: මහේල ජයවර්ධන; जन्म २७ मई १९७७), जो मुख्य रूप से महेला जयवर्धने के नाम से जाने जाते हैं। वह एक श्रीलंकाई क्रिकेट कोच और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जयवर्धने ने सर्वोच्च टेस्ट स्कोर ३७४ बनाया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा उच्चतम टेस्ट स्कोर है।[1][2]

जयवर्धने ने १९९७ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे इंटरनेशनल) की शुरुआत अगले सत्र में की। २००६ में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की घरेलू श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में ३७४ का स्कोर बनाते हुए, टेस्ट क्रिकेट में एक श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च स्कोर बना। उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत ५० से कम और वनडे क्रिकेट में ३० से ज्यादा का औसत रहा। वह १०,००० से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं। अपने अपेक्षाकृत कम वनडे औसत के बावजूद, जयवर्धने को श्रीलंका का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

एकदिवसीय मैचों में १०,००० से अधिक रन बनाने का प्रतिष्ठित रिकॉर्ड भी इनके नाम है। टीम के साथी बल्लेबाज कुमार संगाकारा के साथ, उन्होंने टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी की, जिसमें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के ५८२६ रन को पार करते हुए कुल ५८९० रन बनाए। यह कारनामा गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान कायम किया था, जो उनका इस मैदान पर आखिरी टेस्ट था। उन्होंने उस मैच में ५६ रन बनाए।

जयवर्धने श्रीलंका टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2014 आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 जीता था और वह २००७ क्रिकेट विश्व कप, २०११ क्रिकेट विश्व कप, २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० और २०१२ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के फाइनल में जगह बनाई थी।[3]

२००६ में, जयवर्धने को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कप्तान नामित किया गया और २००७ में उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी नामित किया गया। जयवर्धने ने इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच १९ मई २०१६ को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय टीवी कमेंटेटर के रूप में भी काम किया।[4][5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. [1] Archived 2019-10-13 at the वेबैक मशीन highest test score by a right handed batsman
  2. Tracking the misses Archived 2019-10-13 at the वेबैक मशीन, Charles Davies, thecricketmonthly.com
  3. Basevi, Travis (8 November 2005). "Statistics – Run outs in ODIs". Cricinfo. मूल से 19 मार्च 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-02-05.
  4. "Mahela Jayawardene urges Sri Lanka to compete ahead of England series". The Telegraph. मूल से 19 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 May 2016.
  5. "Mahela Jayawardene to start his Cricket Commentary caree". The Papare. मूल से 24 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 May 2016.