अरुषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिटी ऑफ़ अरुषा/ अरुषा शहर
शहर
अरुषा नगर की पृष्ठभूमि में मेरु पर्वत
अरुषा नगर की पृष्ठभूमि में मेरु पर्वत
उपनाम: ए-टाउन
सिटी ऑफ़ अरुषा/ अरुषा शहर is located in तंज़ानिया
सिटी ऑफ़ अरुषा/ अरुषा शहर
सिटी ऑफ़ अरुषा/ अरुषा शहर
अरुषा क्षेत्र में अरुषा शहर
देश Tanzania
क्षेत्रअरुषा क्षेत्र
जिलाअरुषा जिला
इंका टाउन१९४८
इंकॉ. सिटीजुलाई २०१०
शासन
 • प्रणालीनगरपालिका परिषद
ऊँचाई1387 मी (4,551 फीट)
जनसंख्या (2012)
 • अरुषा जिला5,34,102
 • घनत्व93 किमी2 (240 वर्गमील)
 • महानगर18,58,347
समय मण्डलEAT (यूटीसी+3)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)लागु नहीं (यूटीसी+3)
दूरभाष कोड027

अरुषा उत्तरी तंजानिया के अरुषा क्षेत्र का राजधानी शहर है। २००७ की जनगणना अनुसार यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 1,288,088, जिसमें शेष अरुषा जिले के 516,000 लोग भी सम्मिलित हैं। अरुषा नगर अफ़्रीका के कुछ प्रसिद्ध दृश्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों से घिरा हुआ है। ग्रेट रिफ़्ट घाटी के पूर्वी शाखा के पूर्वी सिरे पर स्थित माउण्ट मेरु पर्वत की तलहटी में बसे अरुषा शहर में समशीतोष्ण जलवायु रहती है। नगर के निकट ही सरेन्गेती, न्गोरोंगोरो क्रेटर, मन्यारा झील, ओल्दुवई गॉर्ज, ऐरंगिर राष्ट्रीय उद्यान, एवं किलिमंजारो पर्वत तथा माउण्ट मेरु पर अरुषा राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं। इसलिए ही यह अपने जंगल सफ़ारी केलिए जग भर प्रसिद्ध है। भूमध्य रेखा के नज़दीक़ होने के बावजूद यहाँ का मौसम इसकी ऊँचाई के कारण वर्ष भर सुहाना बना रहता है।

अरुषा एक प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय राजनयिक केन्द्र भी है। इसे पूर्वी अफ़्रीकी समुदाय (ईस्ट अफ़्रीकन कमिटी) द्वारा अघोषित राजधानी के रूप में देखा जाता रहा है। १९९४ से नगर ने रवांडा के अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवाण्डा) की भी मेजबानी करता आ रहा है। यह एक बहुसंस्कृतीय शहर है जिसमें मिश्रित पृष्ठभूमि वाली तंजानियाई आबादी का बाहुल्य होने के साथ साथ ही अरब-तंजानियी एवं भारतीय-तंजानियाई आबादी के अलावा लघुसंख्या में श्वेत यूरोपियाई एवं श्वेत अमरीकी अल्पसंख्यक जनसंख्या हैं। अरुषा की धार्मिक अनुपातों में कैथोलिक, एंग्लिकन, यहूदी, मुसलमान एवं हिन्दू हैं।

इतिहास[संपादित करें]

अरुषा का घंटाघर, १९५३

इस नगर की स्थापना जर्मन उपनिवेशवादियों ने १९०० में की थी, जब यह क्षेत्र जर्मन ईस्ट अफ़्रीका का भाग हुआ करता था। एक दुर्ग या गढ़ रूपी कस्बे के रूप में इसका नाम यहां की एक स्थानीय जनजाति वा-अरुषा के नाम पर रखा गया था। वा-अरुषा को मासई लोग लारुसा भी बोलते हैं।

जर्मन सैन्य दुर्ग, बोमा[उद्धरण चाहिए], जिसमें मैक्सिम मशीन गन स्थापित थी; वर्ष १९०१ में पूर्ण हुआ था। यहाँ के पहले कमाण्डर पहले लेफ़्टिनेंट जॉर्ज कुस्टर थे, जिन्हें लोग रोषपूर्वक स्वाहिली भाषा में "ब्वाना फ़िसी" अर्थात् "श्रीमान भेड़िया"[उद्धरण चाहिए] बुलाते थे। १९०३ के बाद अरुषा जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण व्यापार केन्द्र में बदल गया, जहाँ लगभग दो दर्जन से अधिक भारतीय एवं अरबी दुकानें बन गयं जहाम वर्तमान बोमा रोड है।[1]

१९६० के दशक में एक फ़िल्म हटारी! मोमेल्ला में फ़िल्मायी गयी जिसमें जॉन वायन ने भी भूमिका की थी।

अरुषा आधुनिक तंजानिया के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। १९६१ में टंगान्यिका की स्वतंत्रता के आधिकारिक दस्तावेज यूनाइटेड किंगडम द्वारा यहीं हस्ताक्षर किये गए थे। इसके अलावा अरुषा घोषणा भी १९६७ में यहीं हस्ताक्षर की गयी थी।

१९९४ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने प्रस्ताव-९५५ द्वारा ८ नवम्बर १९९४ को तय किया कि अरुषा इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवाण्डा की मेज़बानी करेगा। अरुषा में ट्राइब्युनल की स्थापना एवं इससे जुड़े विदेशी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बसने से यहाँ की स्थानीय अर्थ-व्यवस्था पर भी पभाव पड़ा, जिसके कारण यहां के निवासियों की जीवनयापन लागत में निरंतर बढ़ोत्तरी होती गयी। २०१४ में ट्राइब्युनल के बंद किये जाने के कारण कर्मचारी संख्या घटने लगी है। किन्तु सं.रा.सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव १९६६ द्वारा स्थापना किये गए इन्टरनेशनल रेज़िडुअल मैकेनिज़्म फ़ॉर क्रिमिनल ट्राईब्युनल्स की एक शाखा अरुषा में जारी रहेगी। यह शाखा १ जुलाई २०१२ को खोली गयी है।

१ जुलाई २००६ को अरुषा को तंजानिया सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से एक शहर घोषित कर दिया गया था।[2]

अरुषा अकॉर्ड्स अरुषा नगर में ही ४ अगस्त १९९३ को रवांडाई सिविल युद्ध के प्रतिस्पर्धी गुटों द्वारा अरुषा में ही हस्ताक्षर किये गए थे।

पूर्व अफ़्रीकी विधान सभा
अरुषा में उहुरु अन्दोलन

उद्योग एवं अर्थ-व्यवस्था[संपादित करें]

नगर का प्राथमिक उद्योग सेवा क्षेत्र है। नगर में ढेरों छोटे-बड़े व्यवसाय, बैंक, खुदरा एवं व्यापारिक उद्यम हैं। इसी कारण से यह अरुषा क्षेत्र की वित्तीय एवं सांस्कृतिक राजधानी बन गया है। अरुषा नगर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा उत्पादन केन्द्र है जहाँ मद्य उत्पादन, टायर उत्पादन के साथ-साथ कृषि-वन उत्पाद प्रोसेसिंग तथा बड़े स्तर पर औषध निर्माणियां स्थित हैं।

अरुषा की अर्थ-व्यवस्था को एक बड़ा योगदान पर्यटन उद्योग का भी है, जिसके कारण यह तंजानिया का दूसरा सर्वाधिक लाभ प्रदाता बन गया है। इनमें यहाँ के निकटवर्ती अफ़्रीका के कुछ सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों एवं क्रीड़ा रिज़र्वों का ही हाथ है, जिनमे से कुछ प्रमुख हैं – सेरेंगेटी राष्ट्रीय उद्यान, किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान, न्गोरोंगोरो संरक्षित क्षेत्र। अरुषा में व निकटवर्ती क्षेत्रों में कई वृत्तचित्र एवं फ़ीचर फ़िल्में फ़िल्मायी गयी हैं, जिनमें १९६२ की हॉवार्ड हॉक्स की हटारी भी एक है।

अरुषा नगर में ईस्ट अफ़्रीकी समिति का मुख्यालय तो है ही, साथ ही यह इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवांडा एवं मानवाधिकार पर अफ़्रीकी न्यायालय (अफ़्रीकन कोर्ट ऑन ह्यूमन एव्ण्ड पीपल्स राइट्स) की भी मेज़बानी करता है।

यह नगर प्रसिद्ध अरुषा इन्टरनेशनल कॉन्फ़रेन्स सेंटर के अलावा कई अन्तर्राष्ट्रीय बैठकों की मेज़बानी भी करता आया है।

भूगोल एवं जलवायु[संपादित करें]

भूमध्य रेखा से समीपता होने पर भी, अरुषा के माउण्ट मेरु पर्वत की दक्षिणी ढलान के कारण यहां की समुद्र तल से ऊंचाई 1,400 मीटर (4,600 फीट) यहाँ के तापमान क्को अपेक्षाकृत कम एवं आर्द्रता को बढ़ाये रखती है। वर्ष के अधिकांश समय यहाँ ठंडी शुष्क बयार बहती है। तापमान १३ से ३० अंश के बीच बना रहता है और औसत तापमान २५º होता है। यहां अलग-अलग आर्द्र एवं शुष्क ऋतुएं होती हैं और हिंद महासागर से कुछ सौल मील पूर्व से चलती हुई पूर्ववर्ती हवाएं आती हैं। लगभग पूरे शहर में ही उत्तरावर्ती चढ़ाई एवं दक्षिणवर्ती ढ़लान मिलती है।

अरुषा के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च तापमान °C (°F) 29
(84)
29
(84)
27
(81)
25
(77)
22
(72)
21
(70)
21
(69)
22
(72)
24
(76)
27
(80)
27
(81)
27
(81)
25.1
(77.3)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 10
(50)
11
(51)
12
(53)
14
(57)
11
(52)
9
(48)
9
(49)
9
(48)
8
(47)
11
(51)
11
(51)
10
(50)
10.4
(50.6)
औसत वर्षा mमी (inches) 58
(2.3)
84
(3.3)
180
(7)
368
(14.5)
211
(8.3)
33
(1.3)
15
(0.6)
20
(0.8)
20
(0.8)
36
(1.4)
112
(4.4)
100
(4)
1,237
(48.7)
स्रोत: Weatherbase[3]

भगिनी शहर[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. फ़िलिप ब्रिग्स, उत्तर तंजानिया : The Bradt Safari Guide with Kilimanjaro and Zanzibar, द्वितीय संस्करण (२००९).
  2. "अरुषा टाइम्स". मूल से 16 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अप्रैल 2013.
  3. "वेदरबेस: हिस्टॉरिकल वैदर फ़ॉर अरुषा, तंजानिया". Weatherbase. 2011. अभिगमन तिथि: ०९ अप्रैल २०१३।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

निर्देशांक: 03°22′S 36°41′E / 3.367°S 36.683°E / -3.367; 36.683