काशीपुर का भूगोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

काशीपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है।

स्थिति[संपादित करें]

नई दिल्ली के १८० किमी उत्तर-पूर्व में स्थित काशीपुर उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के दक्षिण पश्चिमी भाग में रामगंगा तथा कोसी नदियों के अपवाह क्षेत्र के मध्य तराई में स्थित है। नगर के उत्तर में रामनगर का भाभर क्षेत्र पड़ता है, जो इसे शिवालिक पहाड़ियों से अलग करता है, तथा दक्षिण में रुहेलखंड के गांगेय मैदान हैं, जहां दूर तक ऊंची घास के मैदान फैले हैं।[1] ढेला नदी, जो रामगंगा की सहायक नदी है, काशीपुर से होकर बहती है।[2][3] काशीपुर नगर काशीपुर तहसील का मुख्यालय भी है, जिसके पूर्व में बाजपुर तहसील, पश्चिम में जसपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है।

क्षेत्रफल तथा विस्तार[संपादित करें]

काशीपुर नगर के ऊपर बादलों का एक दृश्य

काशीपुर नगर का क्षेत्रफल ८.५४६ वर्ग किलोमीटर है।[4] ५ मार्च १८७२ को जब नगर पालिका परिषद काशीपुर की स्थापना हुई थी, तब इसका क्षेत्रफल १.५० वर्ग किलोमीटर था।[5] १९६६ में नगरपालिका की सीमा में विस्तार होने के उपरान्त नगर का क्षेत्रफल २.२५ वर्ग किमी हो गया था, और इसके बाद १३ मार्च १९७६ को नगरपालिका काशीपुर सीमा का विस्तार कर इसका क्षेत्रफल ५.४५६ वर्ग किमी निर्धारित किया गया।[5] ब्रिटिश काल से पहले तराई क्षेत्रों को मानव निवास के लिए अनुपयुक्त माना जाता था क्योंकि निरंतर बरसात यहां कई छिद्रों, तालाबों और दलदलों में जल भर देती थी, जो मच्छरों के लिए उपयुक्त प्रजनन स्थल बनते हुए मलेरिया का कारण बनते थे।[6]

भौगोलिक संरचना[संपादित करें]

भौगोलिक रूप से काशीपुर कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम में जसपुर तक तथा पूर्व में रुद्रपुर, किच्छा होते हुए खटीमा तक फैला है।[7] तराई क्षेत्रों की मिट्टियों में चिकनी मिट्टी, छोटे से लेकर मध्यम कणों वाली रेतीली मिट्टी, और कभी-कभार बजरी भी शामिल होती है।[7] हालांकि स्वरूप में रेत पर चिकनी मिट्टी की प्रभुत्व रहता है। ये मिट्टियाँ यहां बहती नदियां अपने साथ भूमि के अंदर से निकालकर लाती हैं, और इस कारण इस क्षेत्र की मिटटी दलदली तथा उपजाऊ है।[7] भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, यह शहर भूकंपीय क्षेत्र ४ के अंतर्गत आता है।[8][9]:27

जलवायु[संपादित करें]

काशीपुर की जलवायु नगर के दक्षिण में स्थित गांगेय मैदानों की तरह ही आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय है; गर्मियों (जून) में औसत अधिकतम तापमान ३१.६ डिग्री सेल्सियस (८८.९ डिग्री फारेनहाइट) के आसपास होता है, जबकि सर्दियों (जनवरी) में यह लगभग १४.५ डिग्री सेल्सियस (५८.१ डिग्री फारेनहाइट) तक गिर जाता है।[10] वर्ष भर में औसत तापमान १७.१ डिग्री सेल्सियस तक की भिन्नता प्रदर्शित करता है। सबसे शुष्क और सबसे नम महीनों के बीच वर्षा का अंतर ३६९ मिमी रहता है। ५ मिमी औसत वर्षा के साथ नवंबर सबसे शुष्क माह है, जबकि ३७४ मिमी के औसत के साथ जुलाई में सबसे अधिक वर्षा होती है। नगर में मुख्य रूप से तीन ऋतुएं होती हैं; मार्च से जून तक ग्रीष्म ऋतु, जुलाई से नवंबर तक मानसून; और दिसंबर से फरवरी तक शीत ऋतु[9]

पूरे वर्ष तक निरंतर उच्च तापमान और समान रूप से वितरित वर्षा ही काशीपुर के वातावरण की विशेषताऐं हैं। गर्मियों में, सम्पूर्ण उत्तर भारत की ही तरह काशीपुर भी काफी हद तक महासागरों के पानी पर उप-ऊष्णकटिबंधीय एंटीसाइक्लोनिक कोशिकाओं द्वारा जनित नम समुद्री वायु प्रवाह के प्रभाव में रहता है। इस समय तापमान बहुत अधिक रहता है और इससे रातें गर्म तथा दमनकारी बन जाती हैं।[9] ग्रीष्म ऋतु आमतौर पर सर्दियों की तुलना में थोड़ी अधिक नम होती है, जिसमें अधिकांश वर्षा संवहनी तूफान गतिविधि के कारण होती है; हालांकि ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात भी इन क्षेत्रों में गर्म मौसम की वर्षा भी बढ़ाते हैं।[9] सबसे ठंडा महीना भी आमतौर पर हल्का गर्म ही रहता है, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों की तरह यहां असामान्य ठंड नहीं होती है; सर्दियों की वर्षा मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले चक्रवातों के कारण होती है।[9] कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार इसका कोड "cwa" है।[11]

काशीपुर के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च तापमान °C (°F) 20.8
(69.4)
23.9
(75)
29.5
(85.1)
35.7
(96.3)
39
(102)
37.6
(99.7)
32.7
(90.9)
31.8
(89.2)
32.1
(89.8)
31
(88)
26.8
(80.2)
22.3
(72.1)
30.27
(86.48)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 14.5
(58.1)
16.9
(62.4)
22
(72)
27.5
(81.5)
31.4
(88.5)
31.6
(88.9)
28.8
(83.8)
28.2
(82.8)
27.9
(82.2)
24.7
(76.5)
19.4
(66.9)
15.4
(59.7)
24.02
(75.27)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 8.2
(46.8)
9.9
(49.8)
14.6
(58.3)
19.4
(66.9)
23.8
(74.8)
25.7
(78.3)
25
(77)
24.6
(76.3)
23.7
(74.7)
18.4
(65.1)
12
(54)
8.6
(47.5)
17.83
(64.13)
औसत वर्षा मिमी (inches) 43
(1.69)
28
(1.1)
23
(0.91)
6
(0.24)
16
(0.63)
108
(4.25)
374
(14.72)
368
(14.49)
212
(8.35)
89
(3.5)
5
(0.2)
9
(0.35)
1,281
(50.43)
स्रोत: Climate-Data.org[10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Aggarwal, J. C.; Agrawal, S. P. (1995). Uttarakhand: Past, Present, and Future (अंग्रेज़ी में). New Delhi: Concept Publishing Company. पृ॰ 288. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788170225720. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2018.
  2. Steps to Conserve the Water Quality of River Ganga (Upto Kanpur) (PDF). Lucknow: UP Pollution Control Board. 31 August 2016. पृ॰ 14. मूल (PDF) से 28 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 June 2017.
  3. Water Quality of Rivers at Interstate Borders (PDF). Delhi: Central Pollution Control Board, Ministry of Environment, Forests & Climate Change, Govt. of India. पृ॰ 29. मूल (PDF) से 25 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 June 2017.
  4. "नगर निगम काशीपुर का बढ़ेगा दायरा". दैनिक जागरण. १३ जुलाई २०१५. मूल से 17 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ अप्रैल २०१८.
  5. कुमाऊँ के भाबर एंव तराई क्षेत्र में नगरीकरण: उद्भव एवं विकास Archived 2018-06-28 at the वेबैक मशीन पृ. १०८,१०९
  6. Ranjan, G. (2010). "Industrialization in the Terai and its Impact on the Bhoksas". प्रकाशित Sharma, K.; Mehta, S.; Sinha, A.K. (संपा॰). Global Warming, Human Factors and Environment: Anthropological Perspectives (PDF). New Delhi: Excel India Publishers. पपृ॰ 285–292. मूल से 26 अप्रैल 2017 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 13 मई 2018.
  7. Bussa, Ravikalyan. District Udham Singh Nagar at a Glance (PDF). Dehradun: Central Ground Water Board, Uttaranchal Region. मूल (PDF) से 27 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 June 2017.
  8. Hazard profiles of Indian districts (PDF). National Capacity Building Project in Disaster Management, UNDP. मूल से पुरालेखित 6 अक्तूबर 2013. अभिगमन तिथि 17 October 2016.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  9. "Complete sdmap, Uttarakhand" (PDF). मूल (PDF) से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 October 2016.
  10. "Climate Kashipur: Temperature, Climate graph, Climate table for Kashipur - Climate-Data.org". en.climate-data.org. मूल से 5 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 June 2017.
  11. Peel, M. C.; Finlayson, B. L.; McMahon, T. A. (2007). "Updated world map of the Köppen–Geiger climate classification". Hydrol. Earth Syst. Sci. 11: 1633–1644. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1027-5606. डीओआइ:10.5194/hess-11-1633-2007. मूल से 10 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मई 2018. (direct: Final Revised Paper Archived 2012-02-03 at the वेबैक मशीन)