ऐक्सिस बैंक
निजी क्षेत्र में बैंकों की स्थापना पर भारत सरकार की अनुज्ञा के बाद, 1994 यानी अपने कामकाज की शुरुआत के बाद से, निजी क्षेत्र के नए बैंकों में ऐक्सिस बैंक (Axis bank) ही पहला था। इस बैंक को भारतीय यूनिट ट्रस्ट (यूटीआई - I) , भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) तथा भारतीय सामान्य बीमा निगम (जीआईसी) एवं सार्वजनिक उपक्रम की चार बीमा कंपनियां अर्थात नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने संयुक्त रूप से प्रोन्नत किया।
वर्तमान में बैंक की पूंजी है रु. 403.63 करोड तथा बैंक की पब्लिक होल्डिंग (प्रोन्नतकर्ताओं के सिवा) है 53.72%.
बैंक का पंजीकृत कार्यालय अहमदाबाद तथा केंद्रीय कार्यालय मुंबई में है। बैंक का कामकाज 896 शाखाओं और एक्स्टेंशन काउंटरों (31 दिसम्बर 2009 तक) के द्वारा विशाल रूप से फैला हुआ है। इसके अलावा अपने माननीय ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 घंटों कार्यरत हमारे 4055 एटीएम (30 दिसम्बर 2009 तक) भी हैं। भारत में एटीएमों का यह सबसे बडा नेटवर्क कहा जाता है।