"धर्म": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैं धर्म को जानता हूं
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो पंडित श्री रूद्राक्ष देव पंडित (Talk) के संपादनों को हटाकर हिन्दू1 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
''अनंतपंडितश्रीरुद्राक्षदेवपंडितअनंत के अनुसार /धर्म अनंत है और धर्म के रूप भी अनंत है पन्थ/सम्प्रदाय के अर्थ में धर्म के लिए [[धर्म (पंथ)]] देखें। राजधर्म के लिए [[राजधर्म]] देखें। दक्षिणा के लिए [[दक्षिणा]] देखें।''
''पन्थ/सम्प्रदाय के अर्थ में धर्म के लिए [[धर्म (पंथ)]] देखें। राजधर्म के लिए [[राजधर्म]] देखें। दक्षिणा के लिए [[दक्षिणा]] देखें।


----
----
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
[[चित्र:MonWheel.jpg|right|thumb|250px|[[धर्मचक्र]] (गुमेत संग्रहालय, पेरिस)]]
[[चित्र:MonWheel.jpg|right|thumb|250px|[[धर्मचक्र]] (गुमेत संग्रहालय, पेरिस)]]
[[चित्र:AsokaKandahar.jpg|ंright|thumb|300px|[[अशोक|सम्राट अशोक]] द्वारा लिखवाया गया [[कांधार|कान्धार]] का द्विभाषी शिलालेख (258 ईसापूर्व) ; इस लेख में [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] में 'धर्म' और [[यूनान|ग्रीक]] में उसके लिए 'Eusebeia' लिखा है, जिसका अर्थ यह है कि प्राचीन भारत में 'धर्म' शब्द का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि था।]]
[[चित्र:AsokaKandahar.jpg|ंright|thumb|300px|[[अशोक|सम्राट अशोक]] द्वारा लिखवाया गया [[कांधार|कान्धार]] का द्विभाषी शिलालेख (258 ईसापूर्व) ; इस लेख में [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] में 'धर्म' और [[यूनान|ग्रीक]] में उसके लिए 'Eusebeia' लिखा है, जिसका अर्थ यह है कि प्राचीन भारत में 'धर्म' शब्द का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि था।]]
'''अनंतपंडितश्रीरुद्राक्षदेवपंडितअनंत के अनुसार/ धर्म अनंत है और धर्म के रूप भी अनंत है''' ( [[पालि भाषा|पालि]] : [[बौद्ध धर्म|धम्म]] ) [[भारत की संस्कृति|भारतीय संस्कृति]] और [[भारतीय दर्शन]] की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में किसी समतुल्य शब्द का पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, [[अहिंसा]], न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। '''धर्म''' का शाब्दिक अर्थ होता है, 'धारण करने योग्य' सबसे उचित धारणा, अर्थात जिसे सबको धारण करना चाहिये। हिन्दू,हैं। "[[धर्म]]" एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। ऐसा माना जाता है कि धर्म मानव को मानव बनाता है।
'''धर्म''' ( [[पालि भाषा|पालि]] : [[बौद्ध धर्म|धम्म]] ) [[भारत की संस्कृति|भारतीय संस्कृति]] और [[भारतीय दर्शन]] की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में किसी समतुल्य शब्द का पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, [[अहिंसा]], न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। '''धर्म''' का शाब्दिक अर्थ होता है, 'धारण करने योग्य' सबसे उचित धारणा, अर्थात जिसे सबको धारण करना चाहिये। हिन्दू,हैं। "[[धर्म]]" एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। ऐसा माना जाता है कि धर्म मानव को मानव बनाता है।


'''मोह (भाईभतीजावाद) व  माया (मुद्रा)''' जैसे सामाजिक विश्वासों के आधार पर बनी  व्यवस्था व्यावसायिक [[:en:Council|परिषद]] ''' '''कहलाती है व इस व्यवस्था को ब्राहमा दर्शन के नाम से भी जाना जाता है इस में पूर्व लिखित कानून व्यस्था लागु होती है जिसे धर्म भी कहा गया है आज के समय ये रिलिजन व  संविधान के नाम से जाना जाता है ।
'''मोह (भाईभतीजावाद) व  माया (मुद्रा)''' जैसे सामाजिक विश्वासों के आधार पर बनी  व्यवस्था व्यावसायिक [[:en:Council|परिषद]] ''' '''कहलाती है व इस व्यवस्था को ब्राहमा दर्शन के नाम से भी जाना जाता है इस में पूर्व लिखित कानून व्यस्था लागु होती है जिसे धर्म भी कहा गया है आज के समय ये रिलिजन व  संविधान के नाम से जाना जाता है ।
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
एकनिष्ठ भाव से एक परमात्मा का चिंतन ही धर्म है।
एकनिष्ठ भाव से एक परमात्मा का चिंतन ही धर्म है।


== अनंतपंडितश्रीरुद्राक्षदेवपंडितअनंत हिन्दू समुदाय ==
== हिन्दू समुदाय ==
{{मुख्य|हिन्दू समुदाय}}
{{मुख्य|हिन्दू समुदाय}}


अनंतपंडितश्रीरुद्राक्षदेवपंडितअनंत के अनुसार सनातन धर्म में चार [[पुरुषार्थ]] स्वीकार किए गये हैं जिनमें धर्म प्रमुख है। तीन अन्य पुरुषार्थ ये हैं- [[अर्थ]], [[काम]] और [[मोक्ष]]।
सनातन धर्म में चार [[पुरुषार्थ]] स्वीकार किए गये हैं जिनमें धर्म प्रमुख है। तीन अन्य पुरुषार्थ ये हैं- [[अर्थ]], [[काम]] और [[मोक्ष]]।


[[गौतम ऋषि]] कहते हैं - 'यतो अभ्युदयनिश्रेयस सिद्धिः स धर्म।' (जिस काम के करने से '''अभ्युदय''' और '''निश्रेयस''' की सिद्धि हो वह धर्म है। )
[[गौतम ऋषि]] कहते हैं - 'यतो अभ्युदयनिश्रेयस सिद्धिः स धर्म।' (जिस काम के करने से '''अभ्युदय''' और '''निश्रेयस''' की सिद्धि हो वह धर्म है। )

18:59, 20 अक्टूबर 2021 का अवतरण

पन्थ/सम्प्रदाय के अर्थ में धर्म के लिए धर्म (पंथ) देखें। राजधर्म के लिए राजधर्म देखें। दक्षिणा के लिए दक्षिणा देखें।


धर्मचक्र (गुमेत संग्रहालय, पेरिस)
सम्राट अशोक द्वारा लिखवाया गया कान्धार का द्विभाषी शिलालेख (258 ईसापूर्व) ; इस लेख में संस्कृत में 'धर्म' और ग्रीक में उसके लिए 'Eusebeia' लिखा है, जिसका अर्थ यह है कि प्राचीन भारत में 'धर्म' शब्द का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि था।

धर्म ( पालि : धम्म ) भारतीय संस्कृति और भारतीय दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में किसी समतुल्य शब्द का पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। धर्म का शाब्दिक अर्थ होता है, 'धारण करने योग्य' सबसे उचित धारणा, अर्थात जिसे सबको धारण करना चाहिये। हिन्दू,हैं। "धर्म" एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। ऐसा माना जाता है कि धर्म मानव को मानव बनाता है।

मोह (भाईभतीजावाद) व  माया (मुद्रा) जैसे सामाजिक विश्वासों के आधार पर बनी  व्यवस्था व्यावसायिक परिषद  कहलाती है व इस व्यवस्था को ब्राहमा दर्शन के नाम से भी जाना जाता है इस में पूर्व लिखित कानून व्यस्था लागु होती है जिसे धर्म भी कहा गया है आज के समय ये रिलिजन व  संविधान के नाम से जाना जाता है ।

ईस्ट इंडिया कंपनी की व्यवसायिक परिषद द्वारा लागू शिक्षा व्यवस्था जो बाद मे कॉमन वेल्थ और आज के समय के ग्लोबल एजुकेशन सिस्टम के नाम से जानी जाती है । सिर्फ पूर्व लिखित कानून व्यवस्था यानि धर्म को ही सभ्य मानती है।

 वही दूसरी ओर स्थिति , मंशा व दर्शन के आधार पर लागू व्यवस्था जैसे शैविक व्यवस्था (विदथ-गण- सभा-समिति, पंचायत -महापंचायत ,जनपद -महाजनपद आदि ) और वैष्णव व्यवस्था (जमीदार ,सामन्त व अन्य द्वैत व्यवस्था ) को असभ्य मानती है यही कारण रहा की सिर्फ धर्म ही हिन्दुओ की सभ्य व्यवस्था के तौर पर जानी जाती है ।

हिन्दू धर्म में अनेक स्थलों पर धर्म को किसी ऐसे मानव के रूप में दर्शाया गया है जो न्याय और प्राकृतिक व्यवस्था की प्रतिमूर्ति है। इसी प्रकार, यम को 'धर्मराज' कहा जाता है क्योंकि वे मनुष्यों को उनके कर्म के अनुसार निर्णय करके गति देते हैं।

मानव धर्म शास्त्र

यथार्थ गीता

सभी मानव जाति का धर्म सिर्फ एक होता है। एकनिष्ठ भाव से एक परमात्मा का चिंतन ही धर्म है।

हिन्दू समुदाय

सनातन धर्म में चार पुरुषार्थ स्वीकार किए गये हैं जिनमें धर्म प्रमुख है। तीन अन्य पुरुषार्थ ये हैं- अर्थ, काम और मोक्ष

गौतम ऋषि कहते हैं - 'यतो अभ्युदयनिश्रेयस सिद्धिः स धर्म।' (जिस काम के करने से अभ्युदय और निश्रेयस की सिद्धि हो वह धर्म है। )

मनु ने मानव धर्म के दस लक्षण बताये हैं:

धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो, दशकं धर्मलक्षणम् ॥
(धृति (धैर्य), क्षमा (दूसरों के द्वारा किये गये अपराध को माफ कर देना, क्षमाशील होना), दम (अपनी वासनाओं पर नियन्त्रण करना), अस्तेय (चोरी न करना), शौच (अन्तरंग और बाह्य शुचिता), इन्द्रिय निग्रहः (इन्द्रियों को वश मे रखना), धी (बुद्धिमत्ता का प्रयोग), विद्या (अधिक से अधिक ज्ञान की पिपासा), सत्य (मन वचन कर्म से सत्य का पालन) और अक्रोध (क्रोध न करना) ; ये दस मानव धर्म के लक्षण हैं।)

जो अपने अनुकूल न हो वैसा व्यवहार दूसरे के साथ नहीं करना चाहिये - यह धर्म की कसौटी है।

श्रूयतां धर्म सर्वस्वं श्रुत्वा चैव अनुवर्त्यताम्।
आत्मनः प्रतिकूलानि, परेषां न समाचरेत् ॥
(धर्म का सर्वस्व क्या है, यह सुनो और सुनकर उस पर चलो ! अपने को जो अच्छा न लगे, वैसा आचरण दूसरे के साथ नही करना चाहिये।)

वात्सायन के अनुसार धर्म

वात्स्यायन ने धर्म और अधर्म की तुलना करके धर्म को स्पष्ट किया है। वात्स्यायन मानते हैं कि मानव के लिए धर्म मनसा, वाचा, कर्मणा होता है। यह केवल क्रिया या कर्मों से सम्बन्धित नहीं है बल्कि धर्म चिन्तन और वाणी से भी संबंधित है।[1]

महाभारत

महाभारत के वनपर्व (३१३/१२८) में कहा है-

धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः।
तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत् ॥
मरा हुआ धर्म मारने वाले का नाश, और रक्षित धर्म रक्षक की रक्षा करता है। इसलिए धर्म का हनन कभी न करना, इस डर से कि मारा हुआ धर्म कभी हमको न मार डाले।

इसी तरह भगवद्गीता में कहा है-

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
(कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि) जब-जब धर्म की ग्लानि (पतन) होता है और अधर्म का उत्थान होता है, तब तब मैं अपना सृजन करता हूँ (अवतार लेता हूँ)।

जैन समुदाय

जैन मंदिर में अंकित अहिंसा परमो धर्मः

जैन ग्रंथ, तत्त्वार्थ सूत्र में १० धर्मों का वर्णन है। यह १० धर्म है:[2]

  • उत्तम क्षमा
  • उत्तम मार्दव
  • उत्तम आर्जव
  • उत्तम शौच
  • उत्तम सत्य
  • उत्तम संयम
  • उत्तम तप
  • उत्तम त्याग
  • उत्तम आकिंचन्य
  • उत्तम ब्रह्मचर्य

धर्म का मानवीकरण

पुराणों के अनुसार धर्म, ब्रह्मा के एक मानस पुत्र हैं। वे उनके दाहिने वक्ष से उत्पन्न हुए हैं। धर्म का विवाह दक्ष की १३ पुत्रियों से हुआ था, जिनके नाम हैं- श्रद्धा, मैत्री, दया, शान्ति, तुष्टि, पुष्टि, क्रिया, उन्नति, बुद्धि, मेधा, तितिक्षा, ह्री और मूर्ति। श्रद्धा से नर और काम का जन्म हुआ ; तुष्टि से सन्तोष और क्रिया का जन्म हुआ ; क्रिया से दण्ड, नय और विनय का जन्म हुआ।

अहिंसा, धर्म की पत्नी (शक्ति) हैं। धर्म तथा अहिंसा से विष्णु का जन्म हुआ है। धर्म की ग्लानि होने पर उसकी पुनर्प्रतिष्ठा के लिए विष्णु अवतार लेते हैं।

विष्णुपुराण में 'अधर्म' का भी उल्लेख है। अधर्म की पत्नी हिंसा है जिससे अनृत नामक पुत्र और निकृति नाम की कन्या का जन्म हुआ। भय और नर्क अधर्म के नाती हैं ।

धर्म का असली मतलब

महात्मा गांधी का मानना था कि धर्म कोई पंथ(religion) नहीं बल्कि मानव के भीतर के मूल्य(values) होते हैं।

इन मूल्यों में दया,करुणा,प्रेम,त्याग,सत्य,न्याय आदि होते हैं।

सन्दर्भ

  1. Klaus Klostermaier, A survey of Hinduism,, SUNY Press, ISBN 0-88706-807-3, Chapter 3: Hindu dharma
  2. जैन २०११, पृ॰ १२८.
  • जैन, विजय कुमार (२०११), आचार्य उमास्वामी तत्तवार्थसूत्र, Vikalp Printers, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-903639-2-1, मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 9 दिसंबर 2015

बाहरी कड़ियाँ