"सपना चौधरी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
2405:204:E109:4297:AE92:2927:6BE2:CAD8 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3962196 को पूर्ववत किया ?
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक व्यक्ति
{{ज्ञानसन्दूक व्यक्ति
| name = सपना चौधरी
| name = सपना चौधरी
| image = Sapna
| image = Sapna Choudhary.jpg
| image_upright =
| image_upright =
| alt =
| alt =

19:58, 12 अक्टूबर 2018 का अवतरण

सपना चौधरी
चित्र:Sapna Choudhary.jpg
2016 में एक स्टेज लाइव परफॉरमेंस में सपना
जन्म 25 सितम्बर 1990 (1990-09-25) (आयु 33)
रोहतक, हरियाणा
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा डांसर, गायिका, अभिनेत्री

सपना चौधरी एक भारतीय गायिका, डांसर और अभिनेत्री है।[1][2][3][4] चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी है।[5] सपना ने नानू की जानू[6][7], भांगओवर[8] और वीरे की वेडिंग[9] जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉंग भी किया है।

प्रारंभिक जीवन

सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी।[10]

करियर

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चोधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी . सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी . उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा . जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली .।[11] उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।[8] इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।[9] वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है।[12]

विवाद

तारीख 17 फरवरी, 2016 को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने एक रागनी गाई थी, जिसमें आरोप के मुताबित दलितों के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए थे। रागनी के गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दलितसंगठन बहुजन आजाद मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल तँवर ने सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।[13]

मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगीा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया साईट पर दलित संगठनो द्वारा उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इन सब से तंग आ कर सपना ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश कीा। [14][15][16][17] 29 सितम्बर 2016 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सपना को जमानत मिल गया।[18]

फ़िल्में

वर्ष फिल्म भाषा
2018 नानू की जानू[12][19] हिंदी
2018 वीरे की वेडिंग[9][20] हिंदी
2017 जर्नी ऑफ़ भाँगओवर[8][21] हिंदी
2017 एक तू एक मै[22] हिंदी

टेलीविजन

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई सपना चौधरी, फैन्स ने वीडियो किया वायरल". लाइव हिंदुस्तान. 24 मार्च 2018.
  2. "सालभर सुर्खियों में रही ये डांसर, सुसाइड से स्टारडम तक की कुछ ऐसी है कहानी". दैनिक भास्कर. दिसंबर 30, 2017.
  3. "Sapna Choudhary talks about life after Bigg Boss, her item number from Nanu Ki Jaanu and more". Bollywoodlife.com. अप्रैल 18, 2018.
  4. सिंह, सरोज (3 अक्तूबर 2017). "पूरा होगा सपना चौधरी का बॉलीवुड पहुंचने का ख़्वाब?". बीबीसी न्यूज़.
  5. "Bigg Boss 11 confirms four commoner contestants but three of them are known faces". हिंदुस्तान टाइम्स. अक्टूबर 1, 2017.
  6. "Abhay Deol, Sapna Chaudhary groove to the song 'Tere Thumke' from 'Nanu Ki Jaanu'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अप्रैल 11, 2018.
  7. "'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने ने मचाई सनसनी, हरियाणवी डांस का जबरदस्त तड़का". NDTV. 3 अप्रैल, 2018. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  8. Kameshwari, A. (6 नवम्बर 2017). "Watch: Bigg Boss 11 contestant Sapna Choudhary's first Bollywood dance number Love Bite". इंडियन एक्सप्रेस.
  9. "Can you spot Bigg Boss 11 contestant Sapna Chaudhary in Veerey Ki Wedding trailer?". इंडिया टीवी. फ़रवर 1, 2018. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  10. सिंह, बलराज (नवम्बर 7, 2017). "डांसर नहीं कुछ और बनना चाहती थी सपना चौधरी, क्या था वो सपना-कैसे टूटा". दैनिक भास्कर.
  11. "सपना चौधरी को 'सॉलिड बॉडी' गाने से मिली दमदार पहचान". newsstate.com. अक्टूबर 1, 2017.
  12. "'नानू की जानू' के गाने में जबरदस्त ठुमके लगाती दिखेंगी सपना चौधरी". एबीपी न्यूज. 31 मार्च 2018.
  13. "Sapna Choudhary suicide case: Activist Satpal Tanwar booked for abetment". फर्स्टपोस्ट. सितम्बर 6, 2016.
  14. "जानिए कौन है सपना चौधरी, किन-किन विवादों से उड़ा चुकी है नींद?". अमर उजाला. 3 अक्टूबर 2016.
  15. "Haryanvi singer Sapna Choudhary attempts suicide". द हिन्दू. सितम्बर 5, 2016.
  16. Tripathi, Siddharth (सितम्बर 5, 2016). "डांसर और सिंगर सपना चौधरी का 6 पेज का सुसाइड नोट, चौंकाने वाले खुलासे". पत्रिका.
  17. "Activist booked for Haryanvi singer's suicide attempt". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. सितम्बर 6, 2016.
  18. "Interim bail to folk singer Sapna". ट्रिब्यून इंडिया. सितम्बर 29, 2016.
  19. "नानू की जानू रिव्यू: सपना चौधरी और अभय देओल की प्रेम कहानी". हरिभूमि. अप्रैल 21, 2018.
  20. "Bigg Boss 11's Sapna Chaudhary makes quite a debut with Veerey Ki Wedding song". हिंदुस्तान टाइम्स. फरवरी 16, 2018.
  21. Singh, Kiran (5 नवम्बर 2017). "डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE'" (Hindi में). अमर उजाला.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  22. "एक तू एक मैं". haryanvisong.in. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2018. पाठ " TR, Sapna Chaudhary " की उपेक्षा की गयी (मदद); पाठ " Lyrics" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  23. "Bigg Boss 11: Sapna Chaudhary has been evicted from the show". इंडिया टुडे. नवम्बर 26, 2017.
  24. Mathur, Abhimanyu (दिसंबर 21, 2017). "Sapna Chaudhary makes TV debut with Haryana-based show 'Laado - Veerpur ki Mardaani'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया.
  25. "Hina Khan and Sapna Chaudhary finally reunite after Bigg Boss 11". इंडिया टुडे. अप्रैल 3, 2018.

बाहरी कड़ियाँ