राजू श्रीवास्तव
| राजू श्रीवास्तव | |
|---|---|
|
राजू श्रीवास्तव | |
| जन्म |
25 दिसंबर 1963 |
| मौत |
21 सितम्बर 2022 (उम्र 58 वर्ष) |
| पेशा | हास्य कलाकार |
| कार्यकाल | 1993 - 2022 |
|
वेबसाइट http://www.rajusrivastav.com/ | |
राजू श्रीवास्तव (जन्म : 25 दिसंबर 1963 -21 सितम्बर 2022) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत:आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे[1][2][3] उनकी मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को हो गयी।
जीविका
[संपादित करें]श्रीवास्तव १९९३ से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।[4] उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस ३, में हिस्सा लिया और २ महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद ४ दिसम्बर,२००९ को वोट आउट कर दिए गए।
2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे[5]|
श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया. 2013 में, राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया| समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा. लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया।
मृत्यु
[संपादित करें]सीने में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद, उन्हें 10 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ा, जब वे जिम में कसरत कर रहे थे।[6] उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। [7] उनके उपचार के दौरान उनके मस्तिष्क में सूजन देखी गई थी और उनका इलाज भी न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा किया गया था। [8]जब से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब से उनकी हालत गंभीर [9]बताई गई और 21 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।[10][11]चिकित्सको ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित भी कर दिया था। बीच में उन्हें तेज बुखार भी आया था, शरीर में इंफेक्शन होने की बात भी सामने आई थी।
फिल्में
[संपादित करें]| वर्ष | फ़िल्म | भूमिका | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| १९८८ | तेज़ाब | विशेष उपस्थिति | |
| १९८९ | मैंने प्यार किया | ट्रक क्लीनर | |
| १९९३ | बाज़ीगर | कॉलेज विद्यार्थी | |
| मिस्टर आज़ाद | |||
| १९९४ | अभय | ||
| २००१ | आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया | बाबा चिन चिन चू | |
| २००२ | वाह! तेरा क्या कहना | बन्ने खान का सहायक | |
| २००३ | मैं प्रेम की दीवानी हूँ | शम्भू | |
| २००६ | विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स | इंस्पेक्टर जेके | |
| २००७ | बिग ब्रदर | ऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद | |
| बॉम्बे टू गोवा | एंथनी गोंसाल्वेस | ||
| २०१० | भावनाओं को समझो | दया फ्रॉम गया | |
| बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी' | |||
| २०१७ | टॉयलेट: एक प्रेम कथा | ||
| फिरंगी | विशेष उपस्थिति | ||
टीवी
[संपादित करें]- शक्तिमान
- बिग बॉस ३
- ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Raju Srivastav Profile - Photos, Wallpapers". 5 जुलाई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 अगस्त 2014.
- ↑ "Raju Shrivastava Biography, Raju Shrivastava Profile - entertainment.oneindia.in". 26 अप्रैल 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 अगस्त 2014.
- ↑ "Raju Srivastav tickles the funny bone at Le Meridien, Bangalore". 5 जुलाई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 अगस्त 2014.
- ↑ "Raju Srivastav biography". मूल से से 4 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 अगस्त 2014.
- ↑ "Raju Srivastav Latest News, Updates in Hindi | राजू श्रीवास्तव के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-08-10.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Comedian Raju Srivastava suffers heart attack in gym; is too much exercise bad for heart?". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 2022-08-10. अभिगमन तिथि: 2022-08-10.
- ↑ "Raju Srivastava's condition has not improved, remains on ventilator". The Economic Times. अभिगमन तिथि: 2022-08-13.
- ↑ "Raju Srivastava's health worsens, top neurologist flies from Kolkata to treat comedian". India Today (Indian English भाषा में). अभिगमन तिथि: 19 August 2022.
- ↑ "Raju Srivastava 'critical and on ventilator' following heart attack". The Hindu (Indian English भाषा में). PTI. 2022-08-11. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2022-08-13.
{{cite news}}: CS1 maint: others (link) - ↑ DelhiSeptember 21, India Today Web Desk New; September 21, 2022UPDATED:; Ist, 2022 11:02. "Comedian Raju Srivastava passes away at 58". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-09-21.
{{cite web}}:|first3=has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ Delhi September 21; September 21, 2022UPDATED:; Ist, 2022 11:02. "Comedian Raju Srivastava passes away at 58 in Delhi AIIMS". Big Mirror (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 21 सितंबर 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2022-09-21.
{{cite web}}:|first3=has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |