सामग्री पर जाएँ

नताशा स्तांकोविक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नताशा स्ताङ्कोविच
Наташа Станковић (सिरिलिक लिपि)
Nataša Stanković (लैटिन लिपि)

नताशा स्ताङ्कोविच 'डॅडी' की स्क्रीनिङ्ग के समय
जन्म 4 मार्च 1992 (1992 -03-04) (आयु 34)
पोझ़ारेवास़, यूगोस्लाविया (वर्तमान सर्बिया)[1]
आवास मुम्बई, भारत[2]
राष्ट्रीयता सर्बियाई
शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बॅलग्रेड, सर्बिया
पेशा
  • अभिनेत्री
  • नर्तकी
  • मॉडल
[3]
कार्यकाल 2006-वर्तमान
ऊंचाई 5 फ़ुट 7 इंच[4]
जीवनसाथी हार्दिक पांड्या (वि॰ 2020)
बच्चे 1

नताशा स्ताङ्कोविच (सर्बियाई भाषा, सिरिलिक लिपि: [Наташа Станковић] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता), लैटिन लिपि: [Nataša Stanković] त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता)) सर्बियाई फ़िल्म उद्योग, बॉलीवुड में एक मॉडल, नर्तकी व अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 4 मार्च, 1992 को पोझ़ारेवास़, यूगोस्लाविया (वर्तमान सर्बिया) में हुआ था।[4] यहाँ इन्होंने 17 वर्ष तक नृत्य विद्यालय में बैले नृत्य सीखा और फिर सर्बिया में मॉडलिङ्ग आरम्भ की। रोमानिया में 2001 में इन्होंने कलाछायाङ्कन में स्नातक तक की शिक्षा पूरी की।[4] कला में ही परास्नातक की शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बॅलग्रेड, सर्बिया से पूरी की। 2012 में मुम्बई आने के पश्चात इन्होंने विज्ञापनों के लिये काम करना आरम्भ किया। जॉनसन एण्ड जॉनसन, ड्युरेक्स जैसे विभिन्न उत्पादों के विज्ञापनों में नज़र आने के पश्चात इन्होंने फ़िल्मों का रूख़ किया। 21 सितम्बर, 2024 को बिग बॉस में प्रतिभागी बनी। 2024 की फ़िल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार के साथ एक छोटे रोल, सत्याग्रह में एक नृत्य और बिग बॉस के आठवें शृङ्खला में अभिनय कर के इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।[5][6] हिन्दी फ़िल्मों में टिके रहने और बिग बॉस के नियमों के लिये इन्होंने हिन्दी भाषा सीखनी भी आरम्भ कर दी।[2]

फिल्में

[संपादित करें]
वर्ष चलचित्र क़िरदार टिप्पणी
2013 सत्याग्रह अइयो जी गाने में विशेष उपस्थिति
2014 एक्शन जैक्सन नताशा कैमियो उपस्तिथि
अरिमा नाम्बी नानुम उन्निल पाध गीत में विशेष उपस्थिति
ढिश्कियाऊँ जिया
2016 7 आवर्स टु गो माया
दाना कयोनू बारे गङ्गे गीत में विशेष उपस्थिति
2017 फ़ुकरे रिटर्न्स महबूबा गाने में विशेष उपस्थिति
डैडी ज़िन्दगी मेरी डांस डांस में विशेष उपस्थिति
2018 फ्राइडे जिम्मी चू गाने में विशेष उपस्थिति
लुप्त भूत हूँ मैं गाने में विशेष उपस्थिति
ज़ीरो आदित्य की गर्लफ़्रॅण्ड
2019 झूठा कहीं का सॅटरडे नाइट गाने में विशेष उपस्थिति
यारम महबूबा गाने में विशेष उपस्थिति
द बॉडी झलक दिखला जा रिलोडॅड गाने में विशेष उपस्थिति

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Nataša Stanković: Hope my 'Bigg Boss' stint will help me bag movies". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 26 सितम्बर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2014.
  2. 1 2 "Hope my 'Bigg Boss' stint will help me bag movies: Nataša". ज़ी न्यूज़. 26 सितंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2014.
  3. "'Bigg Boss 8' Contestant Nataša Stanković Desires to Star in Bollywood Films". International Business Times. 26 सितम्बर 2014. 29 सितम्बर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 सितम्बर 2014.
  4. 1 2 3 "Nataša Stanković – Wiki, Pictures". biggboss8. सितम्बर 20, 2014. मूल से से 19 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 जनवरी 2016. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |Accessdate= (help)
  5. "Bigg Boss 8: The Pink Lady – Nataša Stanković Bonds With The Boys". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 26 सितम्बर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2014.
  6. "Bigg Boss 8 Contestant Nataša Stanković Wants to Build Bollywood Career With Show". एनडीटीवी मूवीज़. मूल से से 26 सितम्बर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]