सामग्री पर जाएँ

शिल्पा शिंदे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे 2018 में
जन्म 28 अगस्त 1977 (1977-08-28) (आयु 47)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1999–present

शिल्पा शिंदे एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं।[1] वैसे तो 1999 में शिल्पा ने टेलीविज़न में पदार्पण किया, लेकिन स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी (2002-08) में एक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सुर्खियों में आई।[2] इसके बाद वे स्टार प्लस के दूसरे धारावाहिक "कभी आये ना जुदाई" (2001-03) में अभिनय किया। "संजीवनी" (2002-05) और ऐतिहासिक नाटक "आम्रपाली" (2002) में निभाये भूमिकाओं ने टेलीविजन उद्योग में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया। शिल्पा शिंदे को "भाभी जी घर पर है!" पर अंगुरी भाभी के भूमिका के लिये काफी लोकप्रिय हो गई।[3][4] निर्माता के साथ कई मुद्दों में असहमति के बाद उन्होंने 2009 में इस धारावाहिक को छोड़ दिया।[5] शिंदे ने दो तेलुगू फिल्मों "छिन्ना और शिवानी " में भी काम किया है।

टेलीविज़न में एक साल से अधिक समय के बाद, अक्टूबर 2017 में, शिल्पा भारतीय रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 पर एक भागीदार बन कर आई और 14 जनवरी 2018 को विजेता घोषित कि गई।[6][7]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

शिल्पा शिंदे, टीवी एक्टर रोमित राज एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान करीब आए और फिर यह रिश्ता शादी तक जा पहुंचा। 2009 में न सिर्फ दोनों की शादी की तारीख और जगह तय हो चुके थे बल्कि कार्ड भी छप चुके थे। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में जोड़े ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला किया था। लेकिन उसी साल करवाचौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।[8][9][10]

शिल्पा ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक एमएमएस विडियो का लिंक शेयर किया है और उनका कहना है कि उनका एमएमएस बताकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।[11][12] इसके बाद उन्होंने एक लिंक शेयर करते हुए कहा है, 'यह है वह ऑरिजनल लड़की का विडियो जो शिल्पा शिंदे का एमएमएस लीक हुआ है ऐसा बोला जा रहा है।'[13][14] हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी ने भी उनपर पॉर्न का आरोप लगाया।

टेलीविजन

[संपादित करें]
वर्ष शीर्षक भूमिका चैनल स्रोत
धारावाहिक श्रृंखला
2001–03 कभी आये ना जुदाई स्टार प्लस
2002 आम्रपाली आम्रपाली डीडी नेशनल [15]
2004–06 मेहर - कहानी हक और हकीकत की मेहर
2004 मिस इंडिया संजना गुजराल
2004–08 भाभी मंजु स्टार प्लस
2004 हातिम शाकिला
संजीवनी चित्रा
2005–06 रब्बा इश्क ना होवे जुही ज़ी टीवी
2006–07 बेटियां अपनी या पराई धन वीरा स्टार वन
2007 हरि मिर्ची लाल मिर्ची डीडी नेशनल [16]
2007–09 मायका सोनी खुराना ज़ी टीवी [17]
2008–09 वारिस गायत्री [18]
2011–14 चिड़िया घर कोयल घोटक नारायण सब टीवी [19]
2013–14 दो दिल एक जान दया माई लाइफ ओके [20]
देवों के देव... महादेव महानंदा [21]
2014 लापतागंज मिस मैरी सव टीवी [22]
2015–16 भाभी जी घर पर है! अंगूरी भाभी एंड टीवी [23][24]
2019 छतरीवाली स्टार प्रवाह [25]
2021 मैडम सर ACP नैना माथुर सोनी सब
गैर-कल्पना/रियल्टी टेलीविजन
2017-18 बिग बॉस 11 विजेता कलर्स टीवी [26]
2024 खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 7 सितंबर 2017. Retrieved 14 सितंबर 2017.
  2. "Bigg Boss 11 winner Shilpa Shinde: Here's everything you want to know about her". The Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 14 January 2018. Archived from the original on 11 सितंबर 2018. Retrieved 14 January 2018.
  3. "Kamya Punjabi replaced by Shilpa Shinde in television show - The Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 2013-08-28. Archived from the original on 13 दिसंबर 2013. Retrieved 2013-11-17. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "Angoori Bhabhi". Archived from the original on 11 सितंबर 2018. Retrieved 15 जनवरी 2018.
  5. Choudhary, Neha (August 6, 2016). "Shilpa Shinde: 'Bhabhiji was the best thing to happen to me' - Times of India". The Times of India. Archived from the original on 8 जनवरी 2018. Retrieved 14 January 2018.
  6. "बिग बॉस के घर से जीतकर निकलीं 'भाबी जी' शिल्पा शिंदे". Archived from the original on 5 जुलाई 2018. Retrieved 5 जुलाई 2018.
  7. "Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to Hina Khan, celebs to be locked inside the house | The Times of India". The Times of India. Archived from the original on 25 नवंबर 2017. Retrieved 2017-11-30. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  8. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved 15 जनवरी 2018.
  9. "Bigg Boss 11: Shilpa's Ex Romit Calls Her Real Winner, Shares Adorable Post For The Actor". News18. January 14, 2018. Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved 14 January 2018.
  10. "Bigg Boss 11: When Shilpa Shinde's ugly break-up with co-star Romit Raj made news". India Today. 4 October 2017. Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved 14 January 2018.
  11. "शिल्पा शिंदे ने शेयर किया पॉर्न लिंक, हिना खान ने की आलोचना". Archived from the original on 24 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
  12. "Bigg Boss 11's Shilpa Shinde gives a befitting reply to Hina Khan and Rocky Jaiswal over adult video clip row". Archived from the original on 24 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
  13. "Shilpa Shinde tweets an adult video in her defence, receives backlash from Hina Khan, Rocky Jaiswal". Archived from the original on 24 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
  14. "Shilpa Shinde Defends Tweet With Adult Content After Being Rebuked By Hina Khan And The Internet". Archived from the original on 24 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
  15. ""Aamrapali will have tremendous resale value" : TV serial director Ravi Kemmu". Indian Television Dot Com. 3 July 2002.
  16. "Will Shilpa quit 'Hari Mirchi'? - Latest News & Updates at Daily News & Analysis". 26 November 2007. Archived from the original on 27 सितंबर 2013. Retrieved 15 जनवरी 2018.
  17. "Shilpa out of Maayka". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. January 3, 2009. Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved January 14, 2018.
  18. "Actress Shilpa comes clean on reality show controversy". हिन्दुस्तान टाईम्स. August 4, 2008. Archived from the original on 11 सितंबर 2018. Retrieved January 14, 2018. {{cite news}}: Cite has empty unknown parameter: |4= (help)
  19. "NDTV Movies: Television News - TV Celebrity Gossip - Celebrity News - Latest TV Stories". Archived from the original on 28 सितंबर 2013. Retrieved 15 जनवरी 2018.
  20. "Shilpa Shinde replaces Kamya Panjabi as Daya maayi in Do Dil Ek Jaan". daily.bhaskar.com. 2013-01-25. Archived from the original on 27 सितंबर 2013. Retrieved 2013-11-17.
  21. "Shilpa Shinde in 'Mahadev'". 17 November 2013. Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved 14 January 2018.
  22. "Shilpa Shinde enters 'Lapataganj – Ek Baar Phir'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 10 January 2014. Archived from the original on 29 जुलाई 2017. Retrieved 14 January 2018.
  23. "11 Revelations made by Shilpa Shinde aka Angoori of 'Bhabhiji Ghar Par Hai' on quitting the show". The Times of India. Retrieved 20 December 2019.
  24. "Bigg Boss 11 winner Shilpa Shinde: Here's everything you want to know about her". The Hindustan Times. 14 January 2018. Retrieved 14 January 2018.
  25. Chatriwali | विक्रमच्या साखरपुड्याला आली 'शिल्पा शिंदे' | Shilpa Shinde, retrieved 2022-04-06
  26. "Bigg Boss 11 Grand Finale LIVE Updates: Shilpa Shinde Defeats Hina Khan, Wins BB11 Trophy". news18.com. Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved 15 जनवरी 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]