सामग्री पर जाएँ

सपना चौधरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सपना अत्रि (चौधरी)

2018 में एक स्टेज लाइव परफॉरमेंस में सपना
जन्म 25 सितम्बर 1990 (1990-09-25) (आयु 34)
दिल्ली
आवास हरियाणा
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा 12वीं
पेशा नृत्यांगना, गायिका, अभिनेत्री
कार्यकाल 2012
गृह-नगर नजफगढ, गुरुग्राम
ऊंचाई 5 ft 4 in
भार लगभग 55 किलो
जीवनसाथी वीर साहू
माता-पिता भूपेंद्र चौधरी
नीलम चौधरी

सपना चौधरी (:या सपना-शर्मा पंजाबी उच्चारण: [(ਸਪਨਾ ਸ਼ਰਮਾ)][1]) एक भारतीय नर्तकी हैं।[2][3][4][5] चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है।[6] सपना ने नानू की जानू [7][8],भांगओवर[9] और वीरे की वेडिंग[10] जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉंग भी किया है।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

सपना चौधरी का जन्म 1995 में दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छोटे से गाँव स्यारोल में रहने वाले थे। सपना के जन्म से कुछ दिन पहले ही उनका परिवार उनके बड़े भाई के पास ,महिपालपुर आ गया था।[उद्धरण चाहिए] साल 2008 में सपना के पिता भूपेंद्र अत्रि का लम्बी बीमारी से देहांत हो गया था, तब वह महज 14 साल की थी।[11] पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उन्होंने अपने शौक नृत्य तथा गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमाने लगीं। इसके साथ ही फिल्मों में भी वे काम कर रही हैं।[4]

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी . सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी . उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए हरयाणवी गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा . जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली .।[12] उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।[9] इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।[10] वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है।[13]

तारीख 17 फरवरी, 2016 को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने एक रागनी गाई थी, जिसमें आरोप के मुताबिक दलितों के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए थे। रागनी के गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।[14]

मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगीा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया साईट पर दलित संगठनो द्वारा उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इन सब से तंग आ कर सपना ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश कीा। [15][16][17][18] 29 सितम्बर 2016 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सपना को जमानत मिल गया।[19] नेम थरेपी के तहत सपना ने अपने नाम के आगे चौधरी उपाधि को लगाना शुरू किया तो हरियाणा के झज्जर जिले में कुछ सामाजिक संघठनो ने इस बात का विरोध किया था कि वो अपना गोत्र अत्रि ही लगाए ,हरियाणवी समाज में प्रचलित उपाधि "चौधरी" का प्रयोग न करें, लेकिन सपना ने भारतीय सविधान का हवाला देते हुवे कहा कि उसमें सभी को कोई भी उपाधि और गोत्र प्रयोग करने का अधिकार है ,इसलिए वो अपने दर्शकों को देखते हुवे इसे अपने नाम के साथ लगाना चाहती है।

फ़िल्में

[संपादित करें]
वर्ष फिल्म भाषा
2018 नानू की जानू[13][20] हिंदी
2018 वीरे की वेडिंग[10][21] हिंदी
2017 जर्नी ऑफ़ भाँगओवर[9][22] हिंदी
2017 एक तू एक मै[23] हिंदी
2017 सपना चौधरी सॉन्ग लिस्ट[24] हिंदी
2018 दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ( Dosti ke side effects)[25] हिंदी

टेलीविजन

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Yadav, Jyoti (2019-03-12). "Fame, fortune & attempted suicide — the story of Haryana pop queen Sapna Chaudhary". ThePrint (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-12-10.
  2. "एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई सपना चौधरी, फैन्स ने वीडियो किया वायरल". लाइव हिंदुस्तान. 24 मार्च 2018.
  3. "सालभर सुर्खियों में रही ये डांसर, सुसाइड से स्टारडम तक की कुछ ऐसी है कहानी". दैनिक भास्कर. दिसंबर 30, 2017. Archived from the original on 7 अगस्त 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  4. "Sapna Choudhary talks about life after Bigg Boss, her item number from Nanu Ki Jaanu and more". Bollywoodlife.com. अप्रैल 18, 2018. Archived from the original on 21 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  5. सिंह, सरोज (3 अक्तूबर 2017). "पूरा होगा सपना चौधरी का बॉलीवुड पहुंचने का ख़्वाब?". बीबीसी न्यूज़. Archived from the original on 7 अगस्त 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  6. "Bigg Boss 11 confirms four commoner contestants but three of them are known faces". हिंदुस्तान टाइम्स. अक्टूबर 1, 2017. Archived from the original on 10 जनवरी 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  7. "Abhay Deol, Sapna Chaudhary groove to the song 'Tere Thumke' from 'Nanu Ki Jaanu'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अप्रैल 11, 2018. Archived from the original on 15 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  8. "'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने ने मचाई सनसनी, हरियाणवी डांस का जबरदस्त तड़का". NDTV. 3 अप्रैल, 2018. Archived from the original on 8 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  9. Kameshwari, A. (6 नवम्बर 2017). "Watch: Bigg Boss 11 contestant Sapna Choudhary's first Bollywood dance number Love Bite". इंडियन एक्सप्रेस. Archived from the original on 9 जनवरी 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  10. "Can you spot Bigg Boss 11 contestant Sapna Chaudhary in Veerey Ki Wedding trailer?". इंडिया टीवी. फ़रवर 1, 2018. Archived from the original on 27 अगस्त 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  11. "Biography Of Sapna Choudhary कैसे बनी एक साधारण सी लड़की पूरे हरियाणा का टशन।". दिसंबर 17, 2018. Archived from the original on 17 दिसंबर 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  12. "सपना चौधरी को 'सॉलिड बॉडी' गाने से मिली दमदार पहचान". newsstate.com. अक्टूबर 1, 2017. Archived from the original on 3 अगस्त 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  13. "'नानू की जानू' के गाने में जबरदस्त ठुमके लगाती दिखेंगी सपना चौधरी". एबीपी न्यूज. 31 मार्च 2018. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  14. "Sapna Choudhary suicide case: Activist Satpal Tanwar booked for abetment". फर्स्टपोस्ट. सितम्बर 6, 2016. Archived from the original on 26 मई 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  15. "जानिए कौन है सपना चौधरी, किन-किन विवादों से उड़ा चुकी है नींद?". अमर उजाला. 3 अक्टूबर 2016. Archived from the original on 19 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  16. "Haryanvi singer Sapna Choudhary attempts suicide". द हिन्दू. सितम्बर 5, 2016. Archived from the original on 6 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  17. Tripathi, Siddharth (सितम्बर 5, 2016). "डांसर और सिंगर सपना चौधरी का 6 पेज का सुसाइड नोट, चौंकाने वाले खुलासे". पत्रिका. Archived from the original on 19 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  18. "Activist booked for Haryanvi singer's suicide attempt". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. सितम्बर 6, 2016. Archived from the original on 1 सितंबर 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  19. "Interim bail to folk singer Sapna". ट्रिब्यून इंडिया. सितम्बर 29, 2016. Archived from the original on 19 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  20. "नानू की जानू रिव्यू: सपना चौधरी और अभय देओल की प्रेम कहानी". हरिभूमि. अप्रैल 21, 2018. Archived from the original on 19 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  21. "Bigg Boss 11's Sapna Chaudhary makes quite a debut with Veerey Ki Wedding song". हिंदुस्तान टाइम्स. फरवरी 16, 2018. Archived from the original on 22 फ़रवरी 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  22. Singh, Kiran (5 नवम्बर 2017). "डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE'". अमर उजाला. Archived from the original on 25 मार्च 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  23. "एक तू एक मैं". haryanvisong.in. Archived from the original on 1 अक्तूबर 2020. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help); Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help)
  24. "सपना चौधरी सॉन्ग लिस्ट". toplyricssite.com. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help)
  25. [https://khabar.ndtv.com/news/punjabi-movies/sapna-choudhary-bollywood-debut-dosti-ke-side-effects-movie-viral-video-1914063- lyrics/ "दोस्ती के साइड इफेक्ट्स"]. ndtv.com. Retrieved 22 दिसंबर 2018. {{cite news}}: Check |url= value (help); Check date values in: |accessdate= (help); Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help); line feed character in |url= at position 125 (help)[मृत कड़ियाँ]
  26. "Bigg Boss 11: Sapna Chaudhary has been evicted from the show". इंडिया टुडे. नवम्बर 26, 2017. Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  27. Mathur, Abhimanyu (दिसंबर 21, 2017). "Sapna Chaudhary makes TV debut with Haryana-based show 'Laado - Veerpur ki Mardaani'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. Archived from the original on 14 जून 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  28. "Hina Khan and Sapna Chaudhary finally reunite after Bigg Boss 11". इंडिया टुडे. अप्रैल 3, 2018. Archived from the original on 22 अप्रैल 2018. Retrieved 22 अप्रैल 2018.
  29. "Biography Of Sapna Choudhary कैसे बनी एक साधारण सी लड़की पूरे हरियाणा का टशन।". JantaDear. दिसंबर 17, 2018. Archived from the original on 17 दिसंबर 2018. Retrieved 17 दिसंबर 2018. {{cite news}}: Check date values in: |access-date=, |date=, and |archive-date= (help)
  30. "A Life Journey of Sapna Choudhary". Savasher. 18 May 2018. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2020. Retrieved 29 मई 2020.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]