दिनेश लाल यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिनेश लाल यादव

2016 में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश लाल यादव
जन्म 2 फ़रवरी 1979 (1979-02-02) (आयु 45)
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
आवास मुंबई
पेशा
कार्यकाल 2006–वर्तमान
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (2019–वर्तमान)
जीवनसाथी मनसा देवी
बच्चे 2
माता-पिता स्वर्गीय कुमार यादव और ज्योति देवी
संबंधी
  • प्रवीण लाल यादव (भाई)
  • विजय लाल यादव (चचेरे भाई)
  • प्यारे लाल यादव (चचेरे भाई)

दिनेश लाल यादव (जन्म 2 फरवरी 1979) जिसे निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक भोजपुरी फिल्म गायक,अभिनेता,[1][2] सांसद लोकसभा आजमगढ़ और टेलीविजन प्रस्तोता हैं।[3] दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।[4][5]

दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चूका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से निरहुआ को अपार प्रसिद्धि मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमे उन्हें सफलता प्राप्त नही हो सकी थी लेकिन वर्ष 2022 के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को चुनाव हराकर जीत दर्ज की।[6][7]

विवादों में[संपादित करें]

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत पहले से गन्दी फिल्म इंडस्ट्री का तमगा लगा हुआ है। एक बार एक पत्रकार को फोन पर गाली देने और जान से मार देने की धमकी देने व अपशब्द बोलने के मामले में दिनेश लाल यादव निरहुआ विवादों में फस चुके है, निरहुआ को कानूनी प्रकियाओं का भी सामना करना पड़ा था।[8][9]


व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

उन्होंने 2000 में मंशा यादव से शादी की। दंपति के दो बेटे हैं - आदित्य यादव, अमित यादव और एक बेटी - अदिति यादव।[10][11][12]

फिल्में[संपादित करें]

  • निरहुआ रिक्शावाला
  • निरहुआ हिंदुस्तानी
  • पटना से पाकिस्तान
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
  • काशी अमरनाथ
  • निरहुआ चलल लंदन
  • शेर-ए-हिन्दुस्तान
  • ब‌‌ॉर्डर
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 3
  • निरहुआ चलल ससुराल
  • निरहुआ चलल ससुराल 2
  • बिंदेशिया
  • सात सहेलियां
  • कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. https://timesofindia.indiatimes.com/topic/Nirahua-Entertainment-Pvt-Ltd Archived 2019-06-05 at the वेबैक मशीन.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अक्तूबर 2019.
  3. "My audience are the reason for my success - Dinesh Lal Yadav". 13 February 2008. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अक्तूबर 2019.
  4. "'Nobody is big or small in Bigg Boss. Everybody is equal'". मूल से 2 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अक्तूबर 2019.
  5. "Hope Bigg Boss benefits me: Nirahua". मूल से 1 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अक्तूबर 2019.
  6. "Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Joins BJP". NDTV. 27 March 2019. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2019.
  7. "लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी अखाड़े में कूदे निरहुआ और रवि किशन, चुनावों में चढ़ेगा भोजपुरी रंग". ABP News. 27 March 2019. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2019.
  8. "निरहुआ ने पत्रकार को दी भद्दी-भद्दी गालियां, कहा- नहीं मांगूंगा माफी". आज तक. मूल से 19 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2020.
  9. "भोजपुरी स्टार निरहुआ ने दी पत्रकार शशिकांत सिंह को जान से मारने की धमकी !माँ बहन की गाली देते हुए धमकाया". www.starnewsbharat.com.[मृत कड़ियाँ]
  10. "बॉक्सर है Dinesh lal yadav Nirahua की बेटी! नहीं हो रहा यकीन तो देख लें उसका viral video".
  11. "निरहुआ के बेटे को आम्रपाली ने दी बर्थडे की बधाई, फिर होने लगी अफेयर की चर्चा".
  12. "Bhojpuri: हमेशा आम्रपाली संग दिखने वाले Nirahua की असली बीवी को जानते हैं आप? तीन बच्चों के बाप हैं ये भोजपुरी एक्टर".

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]