उत्तर प्रदेश विधान सभा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के द्विसदनी विधायिका के निचले सदन का नाम उत्तर प्रदेश विधान सभा है। इसमें कुल ४०३ सदस्य होते हैं जिसमें एक आंग्ल-भारतीय भी सम्मिलित है जो राज्यपाल द्वारा नामित होता है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा (भारत)
अठारहवीं विधानसभा
प्रकार
सदन प्रकार द्विसदनीय
अवधि सीमा ५ वर्ष
नेतृत्व
सभापति सतीश महाना, भाजपा
मार्च २०२२ से
सदन के नेता योगी आदित्यनाथ, भाजपा (मुख्यमंत्री)
मार्च २०१७ से
सदन के उपनेता ब्रजेश पाठक, भाजपा
(उपमुख्यमंत्री)
मार्च २०२२ से
विपक्ष का नेता अखिलेश यादव, सपा
मार्च २०२२ से
संरचना
सीटें ४०३
Uttar Pradesh Legislative Assembly after 2022 elections.svg
राजनीतिक समूह

सरकार (२७३)
राजग (२७३)

  •   भाजपा (२५५)
  •   अपना दल (स) (१२)
  •   निषाद पार्टी (६)

विपक्ष (१३०)
सपा गठबंधन (११९)

अन्य (११)

चुनाव
निर्वाचन प्रणाली सरल बहुमत प्रणाली
पिछला चुनाव २०२२
अगला चुनाव २०२७
सभा सत्र भवन
Vidhan Sabha Lucknow.jpg
विधान भवन, लखनऊ
वेबसाइट
उत्तर प्रदेश विधान सभा

इतिहास[संपादित करें]

स्वतन्त्रता-पूर्व[संपादित करें]

संयुक्त प्रान्त के लिए विधान सभा पहली बार 1 अप्रैल 1937 को भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन प्रस्थापित हुई। 1935 के अधिनियम के तहत, सभा की ताक़त 228 निर्धारित हुई थी और उसकी अवधि पाँच साल की थी। पुरूषोत्तम दास तंडन और अब्दुल हक़ीम 31 जुलाई 1937 को क्रमशः सभापति और उपसभापति निर्वाचित हुएँ।

स्वतन्त्रता-पश्चात्[संपादित करें]

स्वतन्त्रता के बाद, विधान सभा पहली बार 3 नवम्बर 1947 को मिली। उसकी 4 नवम्बर 1947 की मीटिंग को, विधान सभा ने यह प्रस्ताव अभिस्वीकार किया कि उसके सारे व्यापार और कार्यवाही के लेनदेन के लिए हिन्दी का उपयोग होगा और तदानुसार सदन का सारा व्यापार तत्पश्चात हिन्दी में ही होने लगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के कार्यकाल[संपादित करें]

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विभिन्न कार्यकालों की सूची निम्नलिखित है।

विधानसभा संघटन विघटन दिन
प्रथम 20 मई 1952 31 मार्च 1957 1,776
दूसरी 1 अप्रैल 1957 6 मार्च 1962 1,800
तीसरी 7 मार्च 1962 9 मार्च 1967 1,828
चौथी 10 मार्च 1967 15 अप्रैल 1968 402
पांचवी 26 फ़रवरी 1969 4 मार्च 1974 1,832
छटी 4 मार्च 1974 30 अप्रैल 1977 1,153
सातवीं 23 जून 1977 17 फ़रवरी 1980 969
आठवीं 9 जून 1980 10 मार्च 1985 1,735
नौंवी 10 मार्च 1985 29 नवम्बर 1989 1,725
दशवीं 2 दिसम्बर 1989 4 अप्रैल 1991 488
ग्यारहवीं 22 जून 1991 6 दिसम्बर 1992 533
बहरवीं 4 दिसम्बर 1993 28 अक्टूबर 1995 693
तेहरवीं 17 अक्टूबर 1996 7 मार्च 2002 1,967
चौदवीं 26 फ़रवरी 2002 13 मई 2007 1,902
पन्द्रहवीं 13 मई 2007 9 मार्च 2012 1,762
सोलवीं 8 मार्च 2012 11 मार्च 2017 1829
सत्रहवीं 19 मार्च 2017 12 मार्च 2022 1834
अठारहवीं 29 मार्च 2022 29 मार्च 2027

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]