आंग्ल-भारतीय समुदाय
| इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त सन्दर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (दिसम्बर 2017) स्रोत खोजें: "आंग्ल-भारतीय समुदाय" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
ल॰ १९२० के आसपास की आंग्ल–भारतीय महिला और बालिका (ब्रिटिश राज के समय) | |
| कुल जनसंख्या | |
|---|---|
| ५,००,०००[1] | |
| विशेष निवासक्षेत्र | |
| ८६,०००[5] | |
| २२,००० | |
| २२,००० | |
| २,१००[6] | |
| २०,००० | |
| १९,२००[7] | |
| १५,८६१ | |
| १०,३१० | |
| ४,८०० | |
| <१,५००[8] | |
| भाषाएँ | |
| अंग्रेज़ी (ब्रिटिश · भारतीय) हिन्दुस्तानी (हिन्दी · उर्दू) अन्य अनेक भारतीय भाषाएँ | |
| धर्म | |
| बहुसंख्यक: | |
| सम्बन्धित सजातीय समूह | |
| आंग्ल–बर्मी, स्कॉटिश–भारतीय, आयरिश–भारतीय, बर्गर, क्रिस्तान्ग लोग, इंडो लोग, सिंगापुरी यूरेशियाई, मकानी लोग, इंडो–आर्य, द्रविड़, ब्रिटिश, भारतीय प्रवासी समुदाय | |

आंग्ल-भारतीय या ऐंग्लो इंडियन(ऍङ्ग्लो-इण्डियन) विशेष शब्द है जो जाति और भाषा के संबंध में प्रयुक्त होता है। जाति के संबंध में यह उन अंग्रेजों की ओर संकेत करता है जो भारत में बस गए हैं या व्यवसाय अथवा पदाधिकार से यहाँ प्रवास करते हैं। इनकी संख्या तो आज भारत में विशेष नहीं है और मात्र प्रवासी होने के कारण उनको देश के राजनीतिक अधिकार भी प्राप्त नहीं, परंतु एक दूसरा वर्ग उनसे संबंधित इस देश का है और उसे देश के नागरिकों के सारे हक भी हासिल हैं। यह वर्ग भारत के अंग्रेज प्रवासियों और भारतीय स्त्रियों के संपर्क से उत्पन्न हुआ है जो ऐंग्लो इंडियन कहलाता है। इस समुदाय के समझदार व्यक्ति अपने को सर्वथा भारतीय और भारत के सुख-दु:ख में शरीक मानते हैं, परंतु अधिकतर ये स्थानीय जनता से घना संपर्क नहीं बना पाते और इंग्लैंड की सहायता की अपेक्षा करते हैं। इनका अंग्रेजों से रक्तसंबंध होना, अंग्रेजी का इनकी जन्मजात और साधारण बोलचाल की भाषा होना और उनका धर्म से ईसाई होना भी उन्हें अपना विदेशी रूप बनाए रखने में सहायक होते हैं। उनकी समूची संस्कृति अंग्रेजी विचारधारा और रहन-सहन से प्रभावित तथा अनुप्रमाणित है। तथापि अब वे धीरे-धीरे देश की नित्य बदलती परिस्थितियों के अनुकूल होते जा रहे हैं।
ऐंग्लो इंडियन शब्द का व्यवहार प्रवासी अंग्रेजों की भारतीय माताओं से प्रसूत संततियों अथवा उनसे प्रजनित संतानों से भिन्न भाषा के अर्थ में भी होता है। ऐंग्लो इंडियन भाषा के अनेक रूप हैं। कभी तो इसका प्रयोग भारतीयों द्वारा लिखी शुद्ध अंग्रेजी के अर्थ में हुआ है और कभी उन अंग्रेजों की भाषा के संबंध में भी जिन्होंने भारत में रहकर लिखा है, यद्यपि भाषाशास्त्र की दृष्टि से दोनों में स्थानीय प्रभावों के अतिरिक्त कोई विशेष भेद नहीं है। फिर ऐंग्लो इंडियन से तात्पर्य उस संकर हिंदी भाषा से भी है जो भारत के ऐंग्लों इंडियन अपने से भिन्न भारतीयों से बोलते हैं। इस शब्द का व्यवहार अनेक बार उस हिंदी भाषा के संबंध में भी हुआ है जिसे हिंदुस्तानी कहते हैं। परंतु इस अर्थ में इसका उपयोग अकारण और अनुचित दोनों हैं।
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- ↑ Moore, Gloria J. (1996). "A Brief History of the Anglo-Indians". International Journal of Anglo-Indian Studies. 1 (1).
- ↑ Lobo, Ann (1996). "Anglo-Indian Schools and Anglo-Indian Educational Disadvantage, Part 2". International Journal of Anglo-Indian Studies. 1 (2).
- ↑ "Anglo-Indians in India". Minority Rights Group. 2023.
- ↑ Andrews, Robyn; Raj, Merin Simi (2021). Anglo-Indian identity: past and present, in India and the diaspora. Switzerland: Palgrave Macmillan.
- ↑ Blair Williams, Anglo Indians, CTR, 2002, p.189
- ↑ "Anglo in Bangladesh". Joshuaproject.net. अभिगमन तिथि: 15 June 2026.
- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;Fisher-2007नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।