सुखोई एसयू-33

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुखोई एसयू-33
Su-33
एक रूसी नौसेना सुखोई एसयू-33
प्रकार कैरियर आधारित हवाई श्रेष्ठता और मल्टीरोल लड़ाकू विमान
उत्पत्ति का देश साँचा:Country data सोवियत संघ /  रूस
उत्पादक सुखोई
प्रथम उड़ान 17 अगस्त 1987[1]
परिचय 31 अगस्त 1998 (आधिकारिक)[2]
स्थिति सेवा में
प्राथमिक उपयोक्ता रूसी नौसेना
निर्मित 1987–1999
निर्मित इकाई लगभग 35
से विकसित किया गया सुखोई एसयू-27

सुखोई एसयू-33 (Sukhoi Su-33) सुखोई द्वारा डिजाइन किया गया लड़ाकू विमान है। यह विमान सभी मौसम मे काम करने वाला, वाहक-आधारित, हवाई श्रेष्ठता, दो इंजन वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। यह कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन द्वारा निर्मित किया गया है।

यह सुखोई एसयू-27 के आधार पर बनाया गया था और शुरू में इसे सुखोई एसयू-27 के के रूप में जाना जाता था। सुखोई एसयू-27 के मुकाबले, सुखोई एसयू-33 में वाहक संचालन के लिए एक सुदृढ़ वायुमंडल और संरचना, फ़ोल्ड हो जाने वाले पंख और स्थिरिकारक हैं। सुखोई एसयू-33 में कन्वर्ड्स और पंख लिफ्ट बढ़ाने के लिए सुखोई एसयू-27 से बड़े हैं। यह हवा में ईंधन भरने योग्य है।

सुखोई एसयू-33 विमान वाहक एडमिरल कुज़नेत्सोव पर 1995 में पहली बार संचालन में इस्तेमाल किया गया था। लड़ाकू ने औपचारिक रूप से अगस्त 1998 में सेवा में प्रवेश किया. जिसके बाद सुखोई एसयू-27के से नाम बदल कर "सुखोई एसयू-33" नाम का प्रयोग किया गया था। सोवियत संघ के विघटन और रूसी नौसेना का आकार घटाने के बाद, केवल 24 विमानों का उत्पादन किया गया था। सुखोई एसयू-33 को चीन और भारत में बिक्री का प्रयास किया गया था। सुखोई एसयू-33 के सेवा जीवन के अंत तक पहुंचने के बाद, सुखोई एसयू-33 को रिटायर करने की योजना है। सुखोई एसयू-33 को रूसी नौसेना ने बदलने के लिए मिग-29के को 2009 में ऑर्डर दिया था।

ऑपरेटर्स[संपादित करें]

 रूस

विशेष विवरण[संपादित करें]

कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन,[3] सुखोई,[4][5] airforce-technology.com,[6] गॉर्डन और डेविसन,[7] विलियम्स,[8] से डेटा

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 1
  • लंबाई: 21.19 मीटर (69 फुट 6 इंच)
  • पंख फैलाव: 14.7 मीटर (48 फुट 3 इंच)
  • ऊंचाई: 5.93 मीटर (19 फुट 6 इंच)
  • पंख क्षेत्र: 67.84 मीटर² (730 फुट²)
  • खाली वजन: 18,400 किलोग्राम (40,600 पौंड)
  • उपयोगी भार: 29,940 किलोग्राम (66,010 पौंड)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 33,000 किलोग्राम (72,752 पौंड)
  • पावर प्लांट: 2 × सैर्टन एएल-31एफ3 आफ्टरबर्नर टर्बोफैन
    • मूल थ्रस्ट: 74.5 किलोन्यूटन (16,750 पौंड बल) प्रत्येक से
    • आफ्टरबर्नर के साथ थ्रस्ट: 125.5 किलोन्यूटन (28,214 पौंड बल) प्रत्येक से

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति: मैक 2.2 (2,300 किमी/घंटा; 1,430 मील प्रति घंटा) at 10,000 मीटर (33,000 फुट)
  • स्टाल गति: मैक 0.19 (240 किमी/घंटा; 150 मील प्रति घंटा)
  • रेंज: 3,000 km (1,864 mi)
  • अधिकतम सेवा सीमा: 17,000 मीटर (55,800 फुट)
  • आरोहन दर: 246 मीटर/सेकेंड (48,500 फुट/मिनट)
  • विंग लोडिंग: 483 किलोग्राम/मीटर² (98.9 पौंड/फुट²)
  • थ्रस्ट/वजन: 0.83
  • अधिकतम g-लोड: +8 g[7]
  • लैंडिंग गति: 240 किमी/घंटा, 149 मील प्रति घंटा

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Williams 2002, p. 129.
  2. Williams 2002, p. 130.
  3. "Sukhoi Su-33". KnAAPO. मूल से 16 July 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 July 2011.
  4. "Sukhoi Su-33: Armaments". Sukhoi. मूल से 13 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 July 2011.
  5. "Su-33 Aircraft performance". Sukhoi. मूल से 23 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 July 2011.
  6. "Su-33 Fighter Aircraft, Russia: Key Facts". Airforce-technology.com. मूल से 28 July 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2011.
  7. Gordon & Davison 2006, pp. 92, 95–96.
  8. Williams 2002, p. 138.