सुखोई एसयू-37

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुखोई एसयू-37
Su-37
प्रकार एयर श्रेष्ठता लड़ाकू प्रौद्योगिकी प्रदर्शक
उत्पत्ति का देश  रूस
प्रथम उड़ान 2 अप्रैल 1996
स्थिति विकास समाप्त हो गया, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
निर्मित इकाई 1 (सुखोई एसयू-35 से रूपांतरण)
से विकसित किया गया सुखोई एसयू-35

सुखोई एसयू-37 (Sukhoi Su-37) (रूसी: Сухой Су-37; नाटो रिपोर्टिंग नाम: फ्लेंकर-एफ) एक सिंगल सीट दो इंजन वाला विमान है जो सुखोई डिज़ाईन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया है यह प्रौद्योगिकी प्रदर्शक के रूप में काम करता था। एकमात्र विमान मूल रूप से कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन द्वारा बनाया गया था। विमान ने अप्रैल 1996 में अपनी पहली उड़ान भरी। संरचनात्मक विफलता के कारण विमान दिसंबर 2002 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुखोई एसयू-37 का उत्पादन कभी शुरू नहीं किया गया।[1]

विशेष विवरण[संपादित करें]

गॉर्डन,[2] नोविचको[3] से डेटा

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 1
  • लंबाई: 21.935 मी (72 फीट 9 इंच)
  • पंख फैलाव: 14.698 मी (48 फीट 3 इंच)
  • ऊंचाई: 5.932 मी (21 फीट 1 इंच)
  • पंख क्षेत्र: 62.0 मी² (667 फीट²)
  • खाली वजन: 18,500 किलोग्राम (40,790 पौंड)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 34,000 किलोग्राम (74,960 पौंड)
  • पावर प्लांट: 2 × ल्यूलका एएल-37एफयू आफ्टरबर्न टर्बोफैन
    • मूल थ्रस्ट: 8,500 किलोग्राम-बल (83 किलोन्यूटन, 18,740 पौंड-बल) प्रत्येक से
    • आफ्टरबर्नर के साथ थ्रस्ट: 14,500 किलोग्राम-बल (142 किलोन्यूटन, 32,000 पौंड-बल) प्रत्येक से

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति:
    • ऊंचाई पर: 2,500 किमी/घंटा (1,550 मील प्रति घंटा)
    • समुद्र के स्तर पर: 1,400 किमी/घंटा (870 मील प्रति घंटा)
  • रेंज:
    • ऊंचाई पर: 3,300 किमी (1,780 नॉटिकल मील)
    • समुद्र के स्तर पर: 1,390 किमी (750 नॉटिकल मील)
  • अधिकतम सेवा सीमा: 18,800 मी (61,700 फीट)
  • आरोहन दर: 230 मी/सेकेड (45,300 फीट/मिनट)
  • अधिकतम g लोड: +9 g


इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Gethin 1998, p. 32.
  2. Gordon 2007, p. 453.
  3. Novichkov 1996, p. 52.