सुखोई एसयू-2
| सुखोई एसयू-2 Su-2 | |
|---|---|
| एम-88बी इंजन के साथ एक सुखोई एसयू-2 | |
| प्रकार | जासूसी विमान और लाइट बॉम्बर |
| उत्पत्ति का देश | |
| उत्पादक | सुखोई |
| अभिकल्पनाकर्ता | पावेल सुखोई आंद्रेई टुपोलेव |
| प्रथम उड़ान | 25 अगस्त 1937 |
| आरंभ | दिसंबर 1939 |
| सेवा समाप्त | 1944 |
| प्राथमिक उपयोक्ता | सोवियत वायु सेना |
| निर्मित इकाई | 910 |
सुखोई एसयू-2 (Sukhoi Su-2) द्वितीय विश्व युद्ध के शुरुआती चरणों में इस्तेमाल सोवियत जासूसी और लाइट बॉम्बर विमान था। यह पावेल सुखोई द्वारा डिजाइन पहला विमान था। इसके मूल डिजाइन मे इंजन और शस्त्रागार को बदलकर एक नया विमान तैयार किया गया था जिसे सुखोई एसयू-4 नाम दिया गया। और जमीन पर हमले की भूमिका के लिए मूल डिजाइन मे संशोधन करके एक और नया सुखोई एसयू-एसएचबी को बनाया गया था।
विकास
[संपादित करें]1936 में, जोशेफ स्टालिन ने एक बहुउद्देशीय युद्ध विमान के लिए एक आवश्यकता जारी की। जिसका कोडनाम इवानोव था। हवाई जहाज को जासूसी प्रदर्शन करने और उसके बाद स्थित लक्ष्य को हमला करने में सक्षम होना था।
ऑपरेटर्स
[संपादित करें]- सोवियत वायु सेना
हानि दर की तुलना
[संपादित करें]हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त होने वाले नुकसान की संख्या के कारण सुखोई एसयू-2 की आलोचना की गई है, द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत वायुसेना द्वारा उपयोग किए गए अन्य हमले वाले विमानों के साथ तुलनात्मक रूप से सुखोई एसयू-2 उन सभी मे सबसे अच्छा था।
| प्रकार | हानि होने से पहले मिशनों की औसत संख्या |
|---|---|
| सुखोई एसयू-2 | 80 |
| पेटलियोकोव पीई-2 | 54 |
| इलुशुइन आईएल (दो सीट) | 26 |
| डगलस ए-20 हावोक | 19 |
| इलुशुइन आईएल-2 (एकल सीट) | 13 |
प्रकार
[संपादित करें]सुखोई एसयू-2
दो सीट लाइट बॉम्बर, जासूसी विमान। मूल पदनाम 'बीबी-1' '
सुखोई एसएचबी (रूसी: ШБ)
एक प्रस्तावित जमीन पर हमले वाला संस्करण
सुखोई एसयू-4
एक उन्नत संस्करण, एक प्रोटोटाइप का निर्माण और परीक्षण किया गया था। लेकिन इस उन्नत संस्करण का उत्पादन नहीं किया गया था।
विशेष विवरण (सुखोई एसयू-2, एम-82 के साथ)
[संपादित करें][2] से डेटा
सामान्य लक्षण
- चालकदल: 2
- लंबाई: 10.46 मी (34 फीट 4 इंच)
- पंख फैलाव: 14.3 मी (46 फीट 11 इंच)
- ऊंचाई: 3.75 मी (12 फीट 3 इंच)
- पंख क्षेत्र: 29 मी² (312 फीट²)
- खाली वजन: 3,220 किलोग्राम (7,100 पौंड)
- उपयोगी भार: 4,700 किलोग्राम (10,360 पौंड)
- ईंधन क्षमता: लीटर
- पावर प्लांट: 1 × श्वेतसोव एम-82 रेडियल इंजन, 1,044 किलोवाट (1,400 अश्वशक्ति)
प्रदर्शन
- अधिकतम गति: 485 किमी/घंटा (300 मील प्रति घंटा) ऊंचाई पर
- रेंज: 1,100 किमी (685 मील)
- अधिकतम सेवा सीमा: 8,400 मी (27,560 फीट)
- आरोहन दर: 9.8 मिनट मे 5,000 मी (16,405 फीट)
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Gordon, Yefim (1998–1999). Soviet combat aircraft of the Second World War. Khazanov, Dmitriĭ. Leicester: Midland. p. 77. ISBN 1857800842. ओसीएलसी 40494691.
{{cite book}}: Cite has empty unknown parameter:|1=(help) - ↑ Shavrov V.B. (1994). Istoriia konstruktskii samoletov v SSSR, 1938–1950 gg. (3 izd.). Mashinostroenie. ISBN 5-217-00477-0.
