सामग्री पर जाएँ

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह लेख यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई उड़ान के बारे में है। इसको मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 के साथ भ्रमित न करे, जो मार्च 2014 में ग़ायब हो गई।

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17

दुर्घटनाग्रस्त विमान का मॉडल
घटना सारांश
तिथि 17 जुलाई 2014
स्थल पूर्वी यूक्रेन
48°7′56″N 38°39′19″E / 48.13222°N 38.65528°E / 48.13222; 38.65528निर्देशांक: 48°7′56″N 38°39′19″E / 48.13222°N 38.65528°E / 48.13222; 38.65528
यात्री 283
कर्मीदल 15
हताहत 298 (सब)
उत्तरजीवी 0
यान का प्रकार बोइंग 777-200ईआर
संचालक मलेशिया एयरलाइंस
पंजीकरण संख्या 9M-MRD
उड़ान उद्गम एम्स्टर्डम हवाई अड्डा, ऐम्स्टर्डैम, नीदरलैंड
गंतव्य कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुआ लालम्पुर, मलेशिया

मलेशिया एयरलाइंस विमान एमएमच 17 एक अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान थी जो एम्सटर्डम से कुआ लालम्पुर जाते हुए 17 जुलाई 2014 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सारे 298 यात्री मारे गए। माना जाता है कि इसे सतह से मिसाइल द्वारा उड़ाया गया है।[1]

रूसी सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो गाँव के पास यह दुर्घटना हुई। विमान में 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे, जिनमें नीदरलैंड के 154, ऑस्ट्रेलिया के 27, मलेशिया के 23 और इंडोनेशिया के 11 लोग थे। यात्रियों में 6 ब्रिटेन, 4-4 जर्मनी व बेल्जियम, 3 फिलीपींस और एक कनाडा का नागरिक था।[2]

यह मलेशिया एयरलाइंस की वर्ष 2014 की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले उड़ान 370 कुआ लालम्पुर से बीजिंग जाते हुए ग़ायब हो गई थी जिसका सितम्बर 2014 तक कुछ पता नहीं चला है।

विमान एम्स्टर्डम हवाई अड्डे से 10:14 (ससस) बजे निकला और उसे उसी दिन 11 घंटे और 45 मिनट (22:00 ससस) बाद कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचना था। विमान रूसी सीमा के करीब पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सतह पर गिर गया।[2] माना जा रहा है कि इस विमान को किसी मिसाइल द्वारा उड़ाया गया हालांकि अभी औपचारिक जाँच होना बाकी है।[1]

यह दुर्घटना पूर्वी यूक्रेन में घटी जहाँ यूक्रेन क्रांति के बाद से रूसी समर्थकों का कब्ज़ा है और रूसी लोग बहुसंख्यक में हैं। यूक्रेन और अमेरिका सहित ज़्यादातर पश्चिम देश रूसी समर्थकों पर ही इस घटना को अंजाम देने आरोप लगा रहे हैं, जो उनके अनुसार रूस समर्थित हैं।[1][3] रूस जाँच से पहले आरोप-प्रत्यारोप लगाने से मना कर रहा है।[उद्धरण चाहिए] रूस का कहना है कि हो सकता है यूक्रेन की सेना ने इस विमान को गिराया हो।[4] [5]

समयरेखा

[संपादित करें]
  • 17 जुलाई 2014: रूसी मीडिया ने मलेशियाई एयरलाइंस का विमान यूक्रेन में गिर जाने का समाचार जारी किया।[6]
  • 17 जुलाई 2014: मलेशिया एयरलाइंस ने ट्वीट कर के कहा है कि उसके विमान एमएच 17 का संपर्क पूर्वी यूक्रेन में टूट गया है।[6]
  • 18 जुलाई 2014: फ्रांस की एयरलाइंस एयर फ्रांस के साथ-साथ कई देशों की एयरलाइन्स ने अपने विमान पूर्वी यूक्रेन से उड़ाने बंद किए।[6]
  • 18 जुलाई 2014: रूस समर्थक विद्रोहियों के प्रवक्ता ने विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने की बात कही।[6]
राष्ट्रीयता द्वारा विमान पर लोग[7][8]
राष्ट्र संख्या
(बोर्डिंग
पासपोर्ट)
दोहरी
नागरिकता
Flag of ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया[9][a][b] 27 1
 बेल्जियम[c] 4 1
Flag of कनाडा कनाडा[d][14] 1 0
 जर्मनी 4 0
 इंडोनेशिया 12 0
 आयरलैंड[e] 0 1
 इस्राइल[f][15] 0 1
 इटली[g][16] 0 1
 मलेशिया[h] 43 0
 नीदरलैंड[i] 193 0
 न्यूज़ीलैंड[j] 1 1
 फ़िलीपीन्स 3 0
 रोमानिया[k][17] 0 1
 दक्षिण अफ्रीका[l] 0 1
 यूनाइटेड किंगडम[m] 10 0
Flag of the United States संयुक्त राज्य[n] 0 1
 वियतनाम[o][18] 0 3
कुल 298
  • 18 जुलाई 2014: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट डाली। जिसमें दावा किया गया है कि रूस समर्थक चरमपंथी बात कर रहे हैं कि उन्होंने एक यात्री विमान को गिराया है।[6]
  • 18 जुलाई 2014: इस हादसे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक।[6]

प्रतिक्रियाएँ

[संपादित करें]

देशों की

[संपादित करें]
  •  अमेरिका- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका ये जानने का प्रयास कर रहा हैं कि विमान पर अमरीकी नागरिक सवार थे या नहीं। "मैंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को यूक्रेन की सरकार के संपर्क में रहने के लिए कह दिया है। विमान के साथ क्या हुआ ये पता लगाने के लिए अमरीका हर संभव मदद देगा।" वही अमेरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, संभवतः यह हादसा नहीं है। विमान को हवा में मार गिराया गया हैं।[19]
  •  मलेशिया- मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा कि, यूक्रेन की सरकार को लगता है कि विमान को मार गिराया गया है। "फिलहाल हम इस हादसे के कारणों की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन हम यह पता ज़रूर लगाएंगे कि विमान के साथ क्या हुआ"।[19]
  •  रूस- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि "निश्चित तौर पर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की ज़िम्मेदारी उसी देश की बनती है जिसके इलाक़े में यह हादसा हुआ है"। और "यह हादसा नहीं हुआ होता यदि यूक्रेन में शांति होती या कम से कम दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में हिंसा में बढ़ोतरी नहीं हुई होती"।[19]
  •  यूक्रेन- यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने कहा कि वो नहीं मानते कि ये कोई हादसा बल्कि ये एक "आतंकवादी हमला हैं"। वही यूक्रेन के विदेश मंत्री पाव्लो क्लिमकिन ने कहा कि उन्होनें चरमपंथियों की फ़ोन कॉल को सुना हैं जिसमें वो विमान गिराने की बात कर रहे थे और वो जल्द ही रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर इंटरनेट पर डालेंगे।[19]
  •  भारत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएच 17 पर सवार लोगों के मारे जाने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री को शोक संदेश भेजा और कहा " दुनिया भर में न्याय के लिए उग्र पुकार हो रही है और भारत ऐसी जांच के प्रयासों का पूरा समर्थन करेगा जोकि उन हालातों को पूरी तरह सामने ले आए जिनमें यह घटना घटी थी।"[20]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

टिप्पणी

[संपादित करें]
  1. ऑस्ट्रेलियाई मरने वालों की संख्या 37 थी, जिनमें से 28 नागरिक थे और 9 स्थायी निवासी थे। जिनमें शामिल हैं:
    • दोहरी ऑस्ट्रेलियाई - आयरिश नागरिक, ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट के साथ सवार; और
    • 1 दोहरा मलेशियाई - ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मलेशियाई पासपोर्ट के साथ सवार।[10]
  2. राज्य और क्षेत्र द्वारा नागरिक:[11]
  3. शामिल है:
    • 4 बेल्जियम के नागरिक; और
    • 1 दोहरा डच-बेल्जियन नागरिक, डच पासपोर्ट के साथ सवार।
  4. दोहरा कनाडाई - रोमानियाई नागरिक।
  5. दोहरा ऑस्ट्रेलियाई - आयरिश नागरिक ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट के साथ सवार।
  6. दोहरा डच - इजरायली नागरिक डच पास्पोर्ट के साथ सवार।
  7. दोहरा डच - इतालवी नागरिक डच पास्पोर्ट के साथ सवार।
  8. शामिल हैं:
  9. शामिल हैं:
  10. शामिल हैं:
    • 1 ऑस्ट्रेलियाई स्थायी निवासी जो न्यूजीलैंड का नागरिक था।; और
    • 1 दोहरा ब्रिटिश - न्यूजीलैंड नागरिक ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ सवार।
  11. दोहरा कनाडाई - रोमानियाई नागरिक कनाडाई पासपोर्ट के साथ सवार।
  12. दोहरा ब्रिटिश - दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ सवार।
  13. शामिल हैं:
  14. दोहरा डच - अमेरिकी नागरिक डच पासपोर्ट के साथ सवार।
  15. दोहरे डच - वियतनामी नागरिक डच पासपोर्ट के साथ सवार।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "मिसाइल हमले के शिकार विमान से 181 शव बरामद". हिन्दुस्तान. 19 जुलाई 2014. Archived from the original on 21 जुलाई 2014. Retrieved 19 जुलाई 2014.
  2. "मलयेशियन प्लेन पर दागी मिसाइल, 298 की मौत". नवभारत टाइम्स. 18 जुलाई 2014. Archived from the original on 12 अगस्त 2014. Retrieved 19 जुलाई 2014.
  3. "यूक्रेन का दावा, रूसियों ने गिराया मलेशियाई विमान एमएच-17". जी न्यूज. 20 जुलाई 2014. Archived from the original on 22 मई 2015. Retrieved 20 जुलाई 2014.
  4. ""बोइंग-777" दुर्घटनाः दोषी कौन?". रेडियो रूस. Archived from the original on 26 जुलाई 2014. Retrieved 2014-07-20.
  5. "सैनिकों ने मार गिराया था बोइंग विमान". रेडियो रूस. Archived from the original on 26 जुलाई 2014. Retrieved 2014-07-20.
  6. "ऐसे बढ़ी कहानी मलेशियाई विमान गिरा". बीबीसी हिंदी. 18 जुलाई 2014. Archived from the original on 20 जुलाई 2014. Retrieved 20 जुलाई 2014.
  7. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Official nationalities नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  8. "Passenger manifest" (PDF). Malaysia Airlines. Archived (PDF) from the original on 19 जुलाई 2014. Retrieved 23 जुलाई 2014.
  9. "Victorian family of five confirmed killed on MH17 as Australian toll rises to 36". www.theaustralian.com.au. The Australian. Retrieved 23 जुलाई 2014. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  10. "Names of Australians killed on MH17". sbs.com.au. Archived from the original on 22 जुलाई 2014. Retrieved 22 जुलाई 2014.
  11. Lisa Davies (18 जुलाई 2014). "Malaysia Airlines flight MH17 shot down over Ukraine near Russian border". The Sydney Morning Herald. Archived from the original on 25 जुलाई 2014. Retrieved 23 जुलाई 2014.
  12. Beau Donelly, Tammy Mills. "Australian victims of MH17 disaster; number of Victorians rises to 10". The Age. Archived from the original on 23 जुलाई 2014. Retrieved 23 जुलाई 2014.
  13. "Australian victims of MH17 disaster". Theage.com.au. Archived from the original on 23 जुलाई 2014. Retrieved 19 जुलाई 2014.
  14. Alamenciak, Tim; Gerster, Jane. "Canadian killed in MH17 crash ambitious, bright medical student from Ajax". Toronto Star. No. 20 जुलाई 2014. Archived from the original on 20 जुलाई 2014. Retrieved 20 जुलाई 2014.
  15. "Israeli killed in downed Malaysian plane - Israel News, Ynetnews". Ynetnews.com. 18 जुलाई 2014. Archived from the original on 19 जुलाई 2014. Retrieved 18 जुलाई 2014.
  16. "Italian citizen killed in Malaysian Airlines crash". TheLocal.it. 19 जुलाई 2014. Archived from the original on 20 जुलाई 2014. Retrieved 19 जुलाई 2014.
  17. "Message by Minister of Foreign Affairs Titus Corlăţean on air crash in east Ukraine". mae.ro. Archived from the original on 7 सितंबर 2014. Retrieved 23 जुलाई 2014.
  18. "Vietnam Asks For Prompt, Transparent Investigation into MH17 Crash". Bernama.com. 19 जुलाई 2014. Archived from the original on 7 सितंबर 2014. Retrieved 19 जुलाई 2014.
  19. "विमान हादसा: नेताओं की प्रतिक्रियाएँ". बीबीसी हिन्दी. 18 जुलाई 2014. Archived from the original on 19 अगस्त 2014. Retrieved 20 जुलाई 2014.
  20. "पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार". Pib.nic.in. 19 जुलाई 2014. Archived from the original on 28 जुलाई 2014. Retrieved 21 जुलाई 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]