फिरदौसी कादरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ. फिरदौसी कादरी (बांग्ला: ফিরদৌসী কাদরী; जन्म 31 मार्च, 1951) एक बांग्लादेशी वैज्ञानिक है, जिनका विशेषज्ञता इम्यूनोलॉजी और संक्रामक रोग अनुसंधान में है। उन्होंने हैजा के लिए टीके के विकास पर 25 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है[1] और उन्हें ईटीईसी, टाइफाइड, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी, रोटावायरस आदि जैसी अन्य संक्रामक बीमारियों पर विशेषज्ञता हासिल है। वर्तमान में, वह सेंटर फॉर वैक्सीन साइंसेज ऑफ इंटरनेशनल के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह विज्ञान और स्वास्थ्य पहल विकसित करने के लिए संस्थान की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करती हैं।[2][1] बांग्लादेश सरकार ने उन्हें 2023 में स्वतंत्रता पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।[3]

उन्हें वयस्कों, बच्चों और शिशुओं के लिए हैजा रोधी मुख से दिया जाने वाला सस्ता टीका और टाइफाइड का टीका विकसित करने का श्रेय प्राप्त है। उन्होंने विकसित देशों के झुग्गी और गरीब बस्ती वाले इलाकों में काफी कार्य किया हैं। फिरदौसी कादरी को साल 2021 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[4]

कादरी बांग्लादेश सोसाइटी ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट के संस्थापक और सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं।[5] वह बांग्लादेश के लिए अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी की अंतर्राष्ट्रीय राजदूत हैं[6] और 2008 से बांग्लादेश एकेडमी ऑफ साइंसेज की फेलो हैं।[7]

पुरस्कार[संपादित करें]

  • 2005 में बांग्लादेश एकेडमी ऑफ साइंसेज से स्वर्ण पदक पुरस्कार[8]
  • 2012 में क्रिस्टोफ़ मेरिएक्स पुरस्कार[9]
  • 2013 में अनन्या टॉप टेन पुरस्कार
  • 2013 में सीएनआर राव पुरस्कार, विकासशील देशों में विज्ञान की उन्नति के लिए विश्व विज्ञान अकादमी टीडब्ल्यूएएस द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों में से एक है।[10]
  • 2020 में विज्ञान में महिलाओं के लिए लोरियल-यूनेस्को पुरस्कार
  • 2021 में रेमन मैगसेसे पुरस्कार
  • 2023 में स्वतंत्रता दिवस पुरस्कार

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dr Firdausi Qadri". World Health Organization. मूल से October 29, 2013 को पुरालेखित.
  2. "फिरदौसी कादरी". Institute for Developing Science and Health Initiatives. अभिगमन तिथि 2019-07-16.
  3. "9 people, fire service to receive Independence Award 2023". unb.com.bd. अभिगमन तिथि 2023-03-10.
  4. "बांग्लादेशी वैज्ञानिक डॉ फिरदौसी कादरी और पाकिस्तानी अर्थशास्त्री समेत पांच लोगों को रमन मैग्सेसे पुरस्कार". द प्रिन्ट. 1 सितंबर 2021.
  5. "Board of Advisory". बांग्लादेश सोसाइटी ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट. मूल से 16 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-16.
  6. "Contact The ASM International Ambassador in Your Country!". American Society for Microbiology. मूल से 2013-11-05 को पुरालेखित.
  7. "Dr. Firdausi Qadri". बांग्लादेश एकेडमी ऑफ साइंसेज. मूल से 2015-06-10 को पुरालेखित.
  8. "Academy Gold Medal Award". बांग्लादेश एकेडमी ऑफ साइंसेज. मूल से 2015-09-26 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-16.
  9. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; :0 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  10. "Bangladeshi immunologist wins the C.N.R. Rao Prize". विश्व विज्ञान अकादमी. मूल से 2013-10-05 को पुरालेखित.