प्राजक्ता कोली
![]() | यह लेख तटस्थ दृष्टिकोण की जगह एक प्रशंसक के दृष्टिकोण से लिखा है। कृपया इसे तटस्थ बनाने में, और इसकी गुणवत्ता सुधारने में मदद करें। (मई 2020) |
प्राजक्ता कोली | ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() प्राजक्ता कोली २०१८ में | ||||||||||
निजी जानकारी | ||||||||||
जन्म | 27 जून 1993 ठाणे, महाराष्ट्र, भारत | |||||||||
पेशा | ||||||||||
वेबसाइट | mostlysane | |||||||||
यूट्यूब चैनल जानकारी | ||||||||||
उपनाम | मोस्टलीसेन | |||||||||
साल सक्रिय | २०१५–वर्तमान | |||||||||
शैली |
| |||||||||
सब्सक्राइबर | स्क्रिप्ट त्रुटि: "YouTubeSubscribers" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। | |||||||||
नेटवर्क | वन डिजिटल इंटरटेनमेंट | |||||||||
|
प्राजक्ता कोली एक भारतीय यूट्यूब प्रयोगकर्ता और ब्लॉगर है।[1] यूट्यूब पर यह मोस्टलीसेन के नाम से जानी जाती है जो उनका चैनल का नाम है। उन्होंने फरवरी २०१५ में यह यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अभी ३.४ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है।
व्यक्तिगत जानकारी
[संपादित करें]प्राजक्ता का जन्म २७ जून, १९९३ को हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण ठाणे, मुंबई में हुआ और उन्होंने वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से विद्यालयी शिक्षा पूरी की। उन्होंने मुलुंड के प्रसिद्ध वी॰ जी॰ वेज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता अर्चना कोली और मनोज कोली हैं।[2]
करियर
[संपादित करें]प्राजक्ता ने मुंबई के १०४ एफएम रेडियो स्टेशन में लगभग एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने ऋतिक रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो बनाया।[3] इसके बाद उन्होंने १२ फरवरी २०१५ को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।[4][5]
उनके वीडियो ज्यादातर रोजमर्रा की जीवन शैली के ऊपर बनाए गए हैं।[6] उन्होंने कोलिन्स की, बीबी की वाइन्स, बी यूनिक, गौरव गेरा, श्रुति अर्जुन आनंद, आशीष चंचलानी के साथ तथा कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों जैसे सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना, काजोल, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल के साथ वीडियो किए है।[7] उन्हें २०१७ में आईडबल्यूएम डिजिटल अवार्ड्स के लिए 'वायरल क्वीन' के रूप में घोषित किया था।
मई २०१८ में, प्राजक्ता को यूट्यूब की वैश्विक पहल, 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' के लिए भारतीय राजदूत के रूप में घोषित किया गया, जो अभद्र भाषा, जेनोफोबिया और अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटते है। उन्होंने अपने यूट्यूब 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' प्रोजेक्ट के लिए "नो ऑफेंस" नामक एक संगीत वीडियो भी बनाया। इस वीडियो की एक स्क्रीनिंग मुंबई में की, जिसमें उसके १०,००० सदस्य शामिल हुए थे। संगीत के इस वीडियो को संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित किया गया जहाँ उन्होंने अन्य देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया था।[8][9]
दिसंबर २०१८ में, प्राजक्ता ने व्हाट्सएप के लिए अपना पहला राष्ट्रीय टीवी विज्ञापन किया, जो मैसेजिंग ऐप के माध्यम से गलत समाचार फैलाने से संबंधित है।[10][11] इस विज्ञापन को सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रियाएँ मिली है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में २०१८ में भारत के वेबफेस्ट में भाग लिया। जबकि फोर्ब्स इंडिया की ३० अंडर ३० सूची में भी उन्हें शामिल किया गया है।[12]
सामाजिक पहल
[संपादित करें]२०१६ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, प्राजक्ता ने अपना अभियान #iPledgeToBeMe शुरू किया था, जो मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करता है। वीडियो के माध्यम से, उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की कि वह उन्हें बॉडी शेमिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उन्होंने एक रैप गीत 'शमलेस' लिखा, जो मई २०१७ में रिलीज़ हुआ था। वीडियो में, राघव जुयाल, आरजे मल्लिष्का, गौरव गेरा, मिथिला पालकर, साहिल खट्टर भी थे।
प्राजक्ता कई अन्य अभियानों का भी हिस्सा रही है जैसे वन.ऑर्ग के लिए जो यू2 के बोनो द्वारा शुरू किया गया था जहां उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया था। उन्होंने यूट्यूब के सुरक्षित इंटरनेट सप्ताह में भी भाग लिया जहां उन्होंने साइबर-बुल्लिंग (इंटरनेट पर धमकाना) के बारे में बताया था। वह ओबामा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित भारत के चार यूट्यूब प्रयोगकर्ताओं में से एक थीं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Meet Prajakta Koli and everything insane that makes her 'Insane'". indianexpress. Archived from the original on 4 अप्रैल 2019. Retrieved 15 फ़रवरी 2019.
- ↑ "Prajakta Koli". Biography Wiki. Archived from the original on 17 मई 2019. Retrieved 16 फ़रवरी 2019.
- ↑ ScoopWhoop (2018-01-30). "Meet Prajakta Koli, The Funny Girl From Mumbai The Internet Is Falling In Love With". ScoopWhoop (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 27 मार्च 2019. Retrieved 2018-03-28.
- ↑ "Queen of content Prajakta Koli takes us inside her life as a popular YouTuber". indiatoday. Archived from the original on 27 मार्च 2019. Retrieved 15 फ़रवरी 2019.
- ↑ Pradhan, Sumit (2023-05-11). "Prajakta Koli Net Worth – Biography, Income, Cars, Age & Family - What Net Worth". whatnetworth (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 13 जून 2023. Retrieved 2023-06-13.
- ↑ "A chat with emerging YouTube sensation Prajakta Koli". mid-day. 2016-04-24. Archived from the original on 28 मार्च 2019. Retrieved 2018-03-28.
- ↑ "MostlySane". YouTube (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 15 फ़रवरी 2019. Retrieved 2018-07-04.
- ↑ "AIB, Niharika NM, MostlySane Join YouTube's 'Creators For Change' Program". News18. Archived from the original on 30 जून 2018. Retrieved 2018-05-10.
- ↑ "YouTube on Twitter". Twitter (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2018-05-10.
- ↑ "WhatsApp's first India-specific TVCs attack fake news". www.afaqs.com (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). 2018-12-03. Archived from the original on 22 मार्च 2019. Retrieved 2018-12-14.
- ↑ WhatsApp, WhatsApp - जन्मदिन बाँटिये, हंसी-मजाक बाँटिये, खुशियाँ बाँटिये, अफवाहें नहीं., archived from the original on 10 अप्रैल 2019, retrieved 2018-12-14
- ↑ "Prajakta Koli - Forbes India Magazine". Forbes India (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 12 फ़रवरी 2019. Retrieved 2019-02-11.