इंस्टाग्राम
![]() ![]() | |
रचनाकार | |
---|---|
डेवलपर | मेटा प्लेटफॉर्म्स |
पहला संस्करण | अक्टूबर 6, 2010 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | |
आकार |
196.6 MB (iOS)[1] 45.42 MB (Android) 46.5 MB (Fire OS) [2] |
भाषा | |
लाइसेंस | अमुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर, उपयोग की शर्तें के साथ |
वेबसाइट |
www |
इन्स्टाग्राम एक मोबाइल, डेस्कटॉप और इंटरनेट-आधारित फोटो-साझाकरण एप्लिकेशन है जो उपयोगकर्ताओं को फोटो या वीडियो को सार्वजनिक रूप से या निजी[3] तौर पर साझा करने की अनुमति देता है। इसकी स्थापना केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर के द्वारा 2010 में की गई थी, और अक्टूबर 2010 में आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए विशेष रूप से निःशुल्क मोबाइल फ़ोन ऐप के रूप में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉइड (प्रचाlhhda
लन तंत्र) डिवाइस के लिए एक संस्करण दो साल बाद, अप्रैल 2012 में जारी किया गया था, इसके बाद नवंबर 2012 में फीचर-सीमित वेबसाइट इंटरफ़ेस, और विंडोज़ 10 मोबाइल और विंडोज़ 10 को अक्टूबर 2016 में एप्लिकेशन तैयार किये गए। [4]
इंस्टाग्राम पर आज पंजीकृत सदस्य अनगिनत संख्या में तस्वीर और वीडियो साझा कर सकते हैं जिसमें वे फिल्टर भी बदल सकते हैं। [5] साथ ही इन चित्रों के साथ अपना लोकेशन यानी स्थिति भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा जैसे ट्विटर और youtube में हैश टैग जोड़े जाते हैं वैसे ही इस में भी हैशटैग लगाने का विकल्प होता है। साथ ही फोटो और वीडियो के अलावा लिखकर पोस्ट भी कर सकते हैं।[6] इंस्टाग्राम स्टोरी फीचर के द्वारा उन वीडियो और फोटो को ब्रॉडकास्ट किया जा सकता है जो इंस्टाग्राम से 79घंटे के बाद गायब हो जाते हैं।[7]
आंकड़े
[संपादित करें]7 जनवरी, 2023 तक, सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके 530 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 7 जनवरी, 2023 तक, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की 2022 फीफा विश्व कप जीतने का जश्न मनाते हुए तस्वीरों का एक हिंडोला है, पोस्ट को 74 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं। [8]
2022 में, इंस्टाग्राम साल का दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल ऐप था। टिकटॉक के बंद होने के बाद इंस्टाग्राम में सन 2021 में रील ऑप्शन को लॉन्च किया था, और अभी फिलहाल इनके इस रील को 2.35 बिलीयन सक्रिय उपभोक्ता देखते है और ऐसा अनुमान है कि 2024 में यह आंकड़ा 2.5 बिलियन सक्रिय यूजर प्रति माह तक पहुंच सकता है।
साथ ही इंस्टाग्राम रील्स फीचर को इस्तेमाल करने में भारत का पहला नंबर है। रील्स की इतनी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इंस्टाग्राम ने इसकी अवधि को 90 सेकंड तक बढ़ा दिया है।
प्रणाली
[संपादित करें]इंस्टाग्राम को Python में लिखा गया है। इंस्टाग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उन दृष्टिबाधित लोगों के लिए सामग्री का वर्णन करता है जो स्क्रीन रीडर का उपयोग करते हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Instagram". App Store.
- ↑ "Amazon.com: Instagram: Appstore for Android". www.amazon.com.
- ↑ ""Instagram launches "Stories," a Snapchatty feature for imperfect sharing"". techcrunch.com. Archived from the original on 20 सितंबर 2017. Retrieved 20 सितम्बर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ ""Instagram for Android breaks 1 million downloads in less than a day"". theverge.com. Archived from the original on 18 सितंबर 2017. Retrieved 17 सितम्बर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ Fast Company "Instagram Launches A Web Feed So You Can View Friends' Photos Online, Not Just on Your Phone" Archived 2017-10-18 at the वेबैक मशीन अभिगमन तिथि: 20 सितम्बर 2017
- ↑ ""Instagram launches redesigned app and icon"". theverge.com. Archived from the original on 20 सितंबर 2017. Retrieved 20 सितम्बर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "इंस्टाग्राम 'स्टोरी' कैसे बनाएं". CCM. Retrieved 2019-12-29.
- ↑ "Lionel Messi's World Cup Instagram post breaks record to become most-liked ever". Yahoo Sports (in ब्रिटिश अंग्रेज़ी). 2022-12-20. Retrieved 2023-10-31.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
Instagram से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |