प्राजक्ता कोली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली २०१८ में
निजी जानकारी
जन्म27 जून 1993 (1993-06-27) (आयु 30)
पेशा
वेबसाइटmostlysane.in
यूट्यूब चैनल जानकारी
उपनाममोस्टलीसेन
साल  सक्रिय२०१५–वर्तमान
शैली
  • कॉमेडी
  • व्लोग्स
  • स्किट्स
  • मोटीवेशनल
सब्सक्राइबरस्क्रिप्ट त्रुटि: "YouTubeSubscribers" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
नेटवर्कवन डिजिटल इंटरटेनमेंट
100,000 सब्सक्राइबर
1,000,000 सब्सक्राइबर

प्राजक्ता कोली एक भारतीय यूट्यूब प्रयोगकर्ता और ब्लॉगर है।[1] यूट्यूब पर यह मोस्टलीसेन के नाम से जानी जाती है जो उनका चैनल का नाम है। उन्होंने फरवरी २०१५ में यह यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अभी ३.४ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है।

व्यक्तिगत जानकारी[संपादित करें]

प्राजक्ता का जन्म २७ जून, १९९३ को हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण ठाणे, मुंबई में हुआ और उन्होंने वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से विद्यालयी शिक्षा पूरी की। उन्होंने मुलुंड के प्रसिद्ध वी॰ जी॰ वेज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता अर्चना कोली और मनोज कोली हैं।[2]

करियर[संपादित करें]

प्राजक्ता ने मुंबई के १०४ एफएम रेडियो स्टेशन में लगभग एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने ऋतिक रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो बनाया।[3] इसके बाद उन्होंने १२ फरवरी २०१५ को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।[4][5]

उनके वीडियो ज्यादातर रोजमर्रा की जीवन शैली के ऊपर बनाए गए हैं।[6] उन्होंने कोलिन्स की, बीबी की वाइन्स, बी यूनिक, गौरव गेरा, श्रुति अर्जुन आनंद, आशीष चंचलानी के साथ तथा कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों जैसे सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना, काजोल, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल के साथ वीडियो किए है।[7] उन्हें २०१७ में आईडबल्यूएम डिजिटल अवार्ड्स के लिए 'वायरल क्वीन' के रूप में घोषित किया था।

मई २०१८ में, प्राजक्ता को यूट्यूब की वैश्विक पहल, 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' के लिए भारतीय राजदूत के रूप में घोषित किया गया, जो अभद्र भाषा, जेनोफोबिया और अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटते है। उन्होंने अपने यूट्यूब 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' प्रोजेक्ट के लिए "नो ऑफेंस" नामक एक संगीत वीडियो भी बनाया। इस वीडियो की एक स्क्रीनिंग मुंबई में की, जिसमें उसके १०,००० सदस्य शामिल हुए थे। संगीत के इस वीडियो को संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित किया गया जहाँ उन्होंने अन्य देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया था।[8][9]

दिसंबर २०१८ में, प्राजक्ता ने व्हाट्सएप के लिए अपना पहला राष्ट्रीय टीवी विज्ञापन किया, जो मैसेजिंग ऐप के माध्यम से गलत समाचार फैलाने से संबंधित है।[10][11] इस विज्ञापन को सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रियाएँ मिली है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में २०१८ में भारत के वेबफेस्ट में भाग लिया। जबकि फोर्ब्स इंडिया की ३० अंडर ३० सूची में भी उन्हें शामिल किया गया है।[12]

सामाजिक पहल[संपादित करें]

२०१६ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, प्राजक्ता ने अपना अभियान #iPledgeToBeMe शुरू किया था, जो मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करता है। वीडियो के माध्यम से, उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की कि वह उन्हें बॉडी शेमिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उन्होंने एक रैप गीत 'शमलेस' लिखा, जो मई २०१७ में रिलीज़ हुआ था। वीडियो में, राघव जुयाल, आरजे मल्लिष्का, गौरव गेरा, मिथिला पालकर, साहिल खट्टर भी थे।

प्राजक्ता कई अन्य अभियानों का भी हिस्सा रही है जैसे वन.ऑर्ग के लिए जो यू2 के बोनो द्वारा शुरू किया गया था जहां उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया था। उन्होंने यूट्यूब के सुरक्षित इंटरनेट सप्ताह में भी भाग लिया जहां उन्होंने साइबर-बुल्लिंग (इंटरनेट पर धमकाना) के बारे में बताया था। वह ओबामा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित भारत के चार यूट्यूब प्रयोगकर्ताओं में से एक थीं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Meet Prajakta Koli and everything insane that makes her 'Insane'". indianexpress. मूल से 4 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 फ़रवरी 2019.
  2. "Prajakta Koli". Biography Wiki. मूल से 17 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 फ़रवरी 2019.
  3. ScoopWhoop (2018-01-30). "Meet Prajakta Koli, The Funny Girl From Mumbai The Internet Is Falling In Love With". ScoopWhoop (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-28.
  4. "Queen of content Prajakta Koli takes us inside her life as a popular YouTuber". indiatoday. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 फ़रवरी 2019.
  5. Pradhan, Sumit (2023-05-11). "Prajakta Koli Net Worth – Biography, Income, Cars, Age & Family - What Net Worth". whatnetworth (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-13.
  6. "A chat with emerging YouTube sensation Prajakta Koli". mid-day. 2016-04-24. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-28.
  7. "MostlySane". YouTube (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-04.
  8. "AIB, Niharika NM, MostlySane Join YouTube's 'Creators For Change' Program". News18. मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-05-10.
  9. "YouTube on Twitter". Twitter (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2018-05-10.
  10. "WhatsApp's first India-specific TVCs attack fake news". www.afaqs.com (अंग्रेज़ी में). 2018-12-03. मूल से 22 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-14.
  11. WhatsApp, WhatsApp - जन्मदिन बाँटिये, हंसी-मजाक बाँटिये, खुशियाँ बाँटिये, अफवाहें नहीं., मूल से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2018-12-14
  12. "Prajakta Koli - Forbes India Magazine". Forbes India (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-02-11.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]