सामग्री पर जाएँ

पैडी जयराज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पैडी जयराज
जन्म पैडी जयराज
28 सितम्बर 1909
करीमनगर, हैदराबाद स्टेट, ब्रिटिश भारत
मौत अगस्त 11, 2000(2000-08-11) (उम्र 90 वर्ष)
मुम्बई, भारत भारत
पेशा अभिनेता, निर्देशकनिर्माता
कार्यकाल 1929–95
जीवनसाथी सावित्री

पैडी जयराज, पी जयराज या जयराज (तेलुगू: పైడి జైరాజ్) विख्यात अभिनेता, निर्देशकनिर्माता थे। सन् 1980 में उन्हें उनके समग्र जीवनकाल की उपलब्धियों के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

प्रारम्भिक जीवन

[संपादित करें]

उनका जन्म 28 सितम्बर, 1909 को करीमनगर, हैदराबाद स्टेट (वर्तमान में तेलंगाना राज्य) मे हुआ। वे सरोजिनी नायडू के करीबी संबंधी थे।

फिल्मी सफर

[संपादित करें]

पैडी जयराज ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत सन् 1929 मे मूक फ़िल्मो से की। उन्होंने लगभग 170 फ़िल्मों -- मुख्यत: हिन्दी और उर्दू तथा कुछ मराठीगुजराती में कार्य किया।

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]

बतौर अभिनेता

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मभूमिका
1970जीवन मृत्युएस० एन० राय
1971छोटी बहूराजा राम प्रसाद बहादुर
1975शोलेपुलिस कमिश्नर
1978डॉनदयाल
1978मुकद्दर का सिकन्दरडॉक्टर कपूर
1981क्रांतिमहाराज लक्ष्मण सिंह

बतौर निर्देशक

[संपादित करें]
1945प्रतिमा
1951सागर
1959मोहर

नामांकन एवं पुरस्कार

[संपादित करें]

1980 दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीवनकाल उपलब्धियों के लिए

बाहरी कडियाँ

[संपादित करें]