गन्धक
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
गन्धक / Sulfur रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | S |
परमाणु संख्या: | 16 |
रासायनिक शृंखला: | बहुपरमाणुक अधातु |
![]() आवर्त सारणी में स्थिति
| |
अन्य भाषाओं में नाम: | Sulfur (अंग्रेज़ी), Сера (रूसी), 硫黄 (जापानी) |
गन्धक या सल्फ़र (अंग्रेजी - Sulphur, Sulfur) एक रासायनिक तत्व है जिसकी परमाणु संख्या १६ होती है। इसका संकेत S होता है तथा परमाणुभार 32.1। यह आवर्त सारणी में ऑक्सीजन के ग्रूप (समूह) में आता है। यह जैव पदार्थों में विभिन्न रूपों में विद्यमान रहता है।
प्राकृतिक उपलब्धता[संपादित करें]
प्रकृति में सल्फर मुक्त तथा संयुक्त दोनों अवस्था में मिलता है। मुक्त अवस्था में यह ज्वालामुखी क्षेत्रों, मुख्यतः इटली के सिसली तथा जापान में पाया जाता है। अमेरिका के लुसियाना तथा टेक्सास राज्यों में पुथ्वी की सतह के 250 मीटर (लगभग 800 फुट) नीचे यह प्रचुर मात्रा में मिलता है।
संयुक्त अवस्था में यह धातुओं के सल्फाईड तथा सल्फेट के रूप में मिलता है -
- सिनेबार (Cinnabar) - HgS
- जिंक ब्लेंड (Zinc Blende) - ZnS
- कॉपर पाईराइट्स (Copper Pyrites)- CuFeS2
- आयरन पाईराईट्स - FeS2
- लेड सल्फाईड (गैलेना - Galena) - PbS
- आर्सेनिक सल्फाईड - As2S3
- जिप्सम (Gypsum) - CaSO4
- हेवी स्पार (Heavy Spar) - BaSO4
- इप्सम लवण (Epsom Salt) - MgSO4.7H2O
- सोडियम सल्फेट (Glauber's Salt) - Na2SO4
यह लहसुन, प्याज, अंडा जैसे जैविक पदार्थों में भी पाया जाता है।