मीरा कुमार
श्री मीरा कुमार को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में जल संसाधन मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है।
[संपादित करें] जीवन परिचय
मीरा कुमारी दलित समुदाय से हैं और वे पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री जगजीवन राम की सुपुत्री हैं । मीरा कुमारी १९७३ में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई । वे कई देशों में नियुक्त रहीं और बेहतर प्रशासक साबित हुई ।
- राजनितिक जीवन
राजनीति में उनका प्रवेश अस्सी के दशक में हुआ था । १९८५ में वे पहली बार बिजनौर से संसद में चुन कर आई । १९९०में वे कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी समिति की सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव भी चुनी गई । १९९६ में वे दूसरी बार सांसद बनीं और तीसरी पारी उन्होंने १९९८ में शुरु की, २००४ में बिहार के सासाराम से लोक सभा सीट जीती । २००४ में यूनाईटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स सरकार में उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय में मंत्री बनाया गया । इस बार वे पाँचवीं बार संसद के लिए चुनी गई हैं । मीरा कुमार भारत की पहली महिला लोकसभा स्पीकर हैं । जीएमएसी बालयोगी के बाद वे दूसरी दलित नेता है जो इस पद तक पहुंचे ।
श्रीमति मीरा कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वर्तमान मैं श्रीमति मीरा कुमारी लोकसभा अध्यक्ष है । वह लोकसभा की पहली महिला स्पीकर के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी।