संतोष यादव
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
संतोष यादव भारत की एक पर्वतारोही हैं। वह माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली विश्व की प्रथम महिला हैं। [1] इसके अलावा वे कांगसुंग (Kangshung) की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला भी हैं।[2] उन्होने पहले मई १९९२ में और तत्पश्चात मई सन् १९९३ में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की।
आरम्भिक जीवन एवं शिक्षा [संपादित करें]
संतोष यादव का जन्म सन १९६९ में हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ था। उन्होने महारानी कॉलेज जयपुर से शिक्षा प्राप्त की है। सम्प्रति वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक पुलिस अधिकारी हैं। उन्हें सन २००० में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- एवरेस्ट की चढ़ाई ने जीने का सलीका सिखाया : संतोष यादव का सक्षात्कार
- Interview appeared in The Hindu