बलि राम भगत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बलि राम भगत
भगत (बांए) साथ रोमानिया राष्ट्रपति Nicolae Ceauşescu (1976).

पद बहाल
30 जून 1993 – 1 मई 1998
पूर्वा धिकारी धानिकलाल मंडल (अतिरिक्त प्रभार)
उत्तरा धिकारी दरबारा सिंह

पद बहाल
25 सितम्बर 1985 – 12 मई 1986
पूर्वा धिकारी राजीव गांधी
उत्तरा धिकारी पी. शिव शंकर

पद बहाल
1976–1977
सहायक जी. जी. स्वेल
पूर्वा धिकारी जी. एस. ढिल्लो
उत्तरा धिकारी नीलम संजीव रेड्डी

सांसद 1वीं, 2वीं, 3वीं, 4वीं, 5वीं, 8वीं लोकसभा
चुनाव-क्षेत्र अराह

जन्म 07 अक्टूबर 1922
पटना, बिहार
मृत्यु 2 जनवरी 2011(2011-01-02) (उम्र 88)
नई दिल्ली, भारत
जीवन संगी विद्या भगत
बच्चे नवीन भगत, कल्पना यादव

बलि राम भगत (अंग्रेज़ी: Bali Ram Bhagat, जन्म: 7 अक्टूबर, 1922 – मृत्यु: 2 जनवरी, 2011) भारत के एक राजनेता तथा पाँचवीं लोकसभा के अध्यक्ष तथा भारत के विदेश मंत्री थे। वे राजस्थान के राज्यपाल भी रहे |

लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भगत का चौदह मास से भी कम अवधि का कार्यकाल सबसे छोटा कार्यकाल था किन्तु इस संक्षिप्त अवधि में उन्होंने सदन की कार्यवाही पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष पद पर रहने के बाद राज्यपाल के रूप में उन्होंने जिस प्रकार कार्य किया, उससे यह सिद्ध हो गया कि वे सहज रूप से एक योग्य और प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति हैं। विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया।