जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र
भारत अट्ठाईस राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है।[1] सन् २००९ में, लगभग १.१५ अरब की जनसंख्या के साथ भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत के पास विश्व की कुल भूक्षेत्र का २.४% भाग है, लेकिन यह विश्व की १७% जनसंख्या का निवास स्थान है। [2] गंगा के मैदानी क्षेत्र विश्व के सबसे विशाल उपजाऊ फैलावों में से एक हैं और यह विश्व के सबसे सघन बसे क्षेत्रों में से एक है। दक्कन के पठार के पूर्वी और पश्चिमी तटीय क्षेत्र भी विश्व के सबसे सघन क्षेत्रों में हैं। पश्चिमी राजस्थान में स्थित थार मरुस्थल विश्व के सबसे सघन मरुस्थलों में से एक है। उत्तर और उत्तर-पूर्व में हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में बसे राज्यों में ठंडे शुष्क मरुस्थल और उपजाऊ घाटियां हैं। कठिन संरचना के कारण इन राज्यों में देश के अन्य भागों की तुलना में जनसंख्या घनत्व कम है। [3]
अनुक्रम |
[संपादित करें] भारत की जनगणना
ब्रिटिश इंडिया में प्रथम जनगणना १८७२ में कि गई थी। १९४७ में स्वतंत्रता के बाद, १९५१ से जनगणना प्रति दस वर्ष के अंतराल पर की जाती है। [4] गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा जनगणना की जाती है।[5]
जनगणना के नवीनतम आँकड़े वर्ष २००१ की जनगणना के हैं। [6] १९९१–२००१ के दशक के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कम होकर २.१४% से १.९३% हो गई है।[7][8] दशकीय जनगणना के अनुसार सर्वाधिक वृद्धि दर ६४.५३% नागालैंड में दर्ज की गई। इसके बाद हैं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (४७.०२%), चंडीगढ़ (४०.२८) और सिक्किम (३३.०६)। केरल की वृद्धि दर सबसे कम ९.४३% रही।[9]
भारत में कुल बसासित ग्रामों की संख्या है ५,९३,७३१ और कुल जनसंख्या का ७२.२ प्रतिशत भाग इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है।[10] इनमें से १,४५,००० ग्रामों में जनसंख्या आकार ५००–९९९ व्यक्तियों का है; १,३०,००० ग्रामों में जनसंख्या आकार १०००–१९९९ है और १,२८,००० ग्रामों में २००–४९९। ३,९६१ ग्राम ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या १०,००० या अधिक है। भारत की २७.८ प्रतिशत जनसंख्या ५,१०० से अधिक कस्बों और लगभग ३८० नगरीय क्षेत्रों में रहती है।[11] १९९१-२००१ के दशक के दौरान प्रमुख महानगरों की ओर हुए पलायन के कारण महानगरीय जनसंख्या में बहुत वृद्धि हुई है।[12][13] पिछले एक दशक के दौरान प्रवासियों के निवल अंतिम निवास के आधार पर , महाराष्ट्र मे सर्वाधिक अप्रवासन हुआ (२३ लाख), फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (१७ लाख), गुजरात (६.८ लाख) और हरियाणा (६.७ लाख)। उत्तर प्रदेश (−२६ लाख) और बिहार (−१७ लाख) में सर्वाधिक अंतर्राज्यीय उत्प्रवास हुआ। पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, और आंध्र प्रदेश में मिलाकर भारत की लगभग आधी (४८.८४ प्रतिशत) जनसंख्या निवास करती है।[14] यद्यपि लिंगानुपात के राष्ट्रीय औसत १९९१ में ९२७ से बढ़कर २००१ में ९३३ हुआ है,[15] लेकिन २००१ की जनगणना यह दर्शाती है की बाल लिंगानुपात (०-६ वर्ष के आयुवर्ग में प्रति हज़ार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या) में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है।[16] देश के उन्नत राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और गुजरात में बाल लिंगानुपात में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय बाल लिंगानुपात १९९१ के ९४५ से गिरकर २००१ में ९२७ रह गया है।[17]
[संपादित करें] जनसंख्यानुसार भारत के राज्य और संघ क्षेत्र
भारत का कुल् भौगोलिक क्षेत्रफल ३२,८७,२४० वर्ग किमी है। जनसंख्या घनत्व निकटतम पूर्णांक के लिए पूर्णित है।
२००१ की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या है: १,०२,८७,३७,४३६। (१,२७,१०८ की अतिरिक्त अनुमानित जनसंख्या मणिपुर के सेनापति जिले के माओ मारम, पाओमाटा, और पुरुल उप-विभागों के लिए)[18]
| स्थान | राज्य या संघ क्षेत्र | जनसंख्या (२०११ जनगणना) | जनसंख्या (२००१ जनगणना) | %[19] | ग्रामीण जनसंख्या[20] | नगरीय जनसंख्या[20] | क्षेत्रफल किमी²[21] | घनत्व (प्रति किमी²) | लिंगानुपात |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| १ | उत्तर प्रदेश | १९,९५,८१,४७७ | १६,६१,९७,९२१ | १६.१६% | १३,१६,५८,३३९ | ३,४५,३९,५८२ | २,४०,९२८ | ६९० | ८९८ |
| २ | महाराष्ट्र | ११,२३,७२,९७२ | ९,६८,७८,६२७ | ९.४२% | ५,५७,७७,६४७ | ४,११,००,९८० | ३,०७,७१३ | ३१५ | ९२२ |
| ३ | बिहार | १०,३८,०४,६३७ | ८,२९,९८,५०९ | ८.०७% | ७,४३,१६,७०९ | ८६,८१,८०० | ९४,१६३ | ८८१ | ९१९ |
| ४ | पश्चिम बंगाल | ९,१३,४७,७३६ | ८,०१,७६,१९७ | ७.७९% | ५,७७,४८,९४६ | २,२४,२७,२५१ | ८८,७५२ | ९०३ | ९३४ |
| ५ | आन्ध्र प्रदेश | ८,४६,६५,५३३ | ७,६२,१०,००७ | ७.४१% | ५,५४,०१,०६७ | २,०८,०८,९४० | २,७५,०४५ | २७७ | ९७८ |
| ६ | मध्य प्रदेश | ७,२५,९७,५६५ | ६,०३,४८,०२३ | ५.८७% | ४,४३,८०,८७८ | १,५९,६७,१४५ | ३,०८,२४५ | १९६ | ९१९ |
| ७ | तमिल नाडु | ७,२१,३८,९५८ | ६,२४,०५,६७९ | ६.०७% | ३,४९,२१,६८१ | २,७४,८३,९९८ | १,३०,०५८ | ४८० | ९८७ |
| ८ | राजस्थान | ६,८६,२१,०१२ | ५,६५,०७,१८८ | ५.४९% | ४,३२,९२,८१३ | १,३२,१४,३७५ | ३,४२,२३९ | १६५ | ९२१ |
| ९ | कर्णाटक | ६,११,३०,७०४ | ५,२८,५०,५६२ | ५.१४% | ३,४८,८९,०३३ | १,७९,६१,५२९ | १,९१,७९१ | २७६ | ९६५ |
| १० | गुजरात | ६,०३,८३,६२८ | ५,०६,७१,०१७ | ४.९३% | ३,१७,४०,७६७ | १,८९,३०,२५० | १,९६,०२४ | २५८ | ९२० |
| ११ | उड़ीसा | ४,१९,४७,३५८ | ३,६८,०४,६६० | ३.५८% | ३,१२,८७,४२२ | ५५,१७,२३८ | १,५५,७०७ | २३६ | ९७२ |
| १२ | केरल | ३,३३,८७,६७७ | ३,१८,४१,३७४ | ३.१०% | २,३५,७४,४४९ | ८२,६६,९२५ | ३८,८६३ | ८१९ | १,०५८ |
| १३ | झारखण्ड | ३,२९,६६,२३८ | २,६९,४५,८२९ | २.६२% | २,०९,५२,०८८ | ५९,९३,७४१ | ७९,७१४ | ३३८ | ९४१ |
| १४ | असम | ३,११,६९,२७२ | २,६६,५५,५२८ | २.५९% | २,३२,१६,२८८ | ३४,३९,२४० | ७८,४३८ | ३४० | ९३५ |
| १५ | पंजाब | २,७७,०४,२३६ | २,४३,५८,९९९ | २.३७% | १,६०,९६,४८८ | ८२,६२,५११ | ५०,३६२ | ४८४ | ८७६ |
| १६ | छ्त्तीसगढ़ | २,५५,४०,१९६ | २,०८,३३,८०३ | २.०३% | १,६६,४८,०५६ | ४१,८५,७४७ | १,३५,१९१ | १५४ | ९८९ |
| १७ | हरियाणा | २,५३,५३,०८१ | २,११,४४,५६४ | २.०६% | १,५०,२९,२६० | ६१,१५,३०४ | ४४,२१२ | ४७८ | ८६१ |
| १८ (संघ क्षेत्र) | दिल्ली | १,६७,५३,२३५ | १,३८,५०,५०७ | १.३५% | ९,४४,७२७ | १,२९,०५,७८० | १,४८३ | ९,३४० | ८२१ |
| १९ | जम्मू और कश्मीर | १,२५,४८,९२६ | १,०१,४३,७०० | ०.९९% | ७,६२,७,०६२ | २५,१६,६३८ | २,२२,२३६ | ४६ | ८९२ |
| २० | उत्तराखण्ड | १,०१,१६,७५२ | ८४,८९,३४९ | ०.८३% | ६३,१०,२७५ | २१,७९,०७४ | ५३,४८३ | १५९ | ९६२ |
| २१ | हिमाचल प्रदेश | ६८,५६,५०९ | ६०,७७,९०० | ०.५९% | ५४,८२,३१९ | ५,९५,५८१ | ५५,६७३ | १०९ | ९६८ |
| २२ | त्रिपुरा | ३६,७१,०३२ | ३१,९९,२०३ | ०.३१% | २६,५३,४५३ | ५,४५,७५० | १०,४८६ | ३०५ | ९४८ |
| २३ | मेघालय | २९,६४,००७ | २३,१८,८२२ | ०.२३% | १८,६४,७११ | ४,५४,१११ | २२,४२९ | १०३ | ९७२ |
| २४ | मणिपुर | २७,२१,७५६ | २१,६६,७८८ | ०.२१% | १५,९०,८२० | ५,७५,९६८ | २२,३२७ | ९७ | ९७४ |
| २५ | नागालैण्ड | १९,८०,६०२ | १९,९०,०३६ | ०.१९% | १६,४७,२४९ | ३,४२,७८७ | १६,५७९ | १२० | ९०० |
| २६ | गोआ | १४,५७,७२३ | १३,४७,६६८ | ०.१३% | ६,७७,०९१ | ६,७०,५७७ | ३,७०२ | ३६४ | ९६१ |
| २७ | अरुणाचल प्रदेश | १३,८२,६११ | १०,९७,९६८ | ०.११% | ८,७०,०८७ | २,२७,८८१ | ८३,७४३ | १३ | ८९३ |
| २८ (संघ क्षेत्र) | पाण्डिचेरी | १२,४४,४६४ | ९,७४,३४५ | ०.०९% | ३,२५,७२६ | ६,४८,६१९ | ४७९ | २,०३४ | १,००१ |
| २९ (संघ क्षेत्र) | चण्डीगढ़ | १०,५४,६८६ | ९,००,६३५ | ०.०९% | ९२,१२० | ८,०८,५१५ | ११४ | ७,९०० | ७७७ |
| ३० | मिज़ोरम | १०,९१,०१४ | ८,८८,५७३ | ०.०९% | ४,४७,५६७ | ४,४१,००६ | २१,०८१ | ४२ | ९३५ |
| ३१ | सिक्किम | ६,०७,६८८ | ५,४०,८५१ | ०.०५% | ४,८०,९८१ | ५९,८७० | ७,०९६ | ७६ | ८७५ |
| ३२ (संघ क्षेत्र) | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | ३,७९,९४४ | ३,५६,१५२ | ०.०३% | २,३९,९५४ | १,१६,१९८ | ८,२४९ | ४३ | ८४६ |
| ३३ (संघ क्षेत्र) | दादर और नागर हवेली | ३,४२,८५३ | २,२०,४९० | ०.०२% | १,७०,०२७ | ५०,४६३ | ४९१ | ४४९ | ८१२ |
| ३४ (संघ क्षेत्र) | दमन और दीव | २,४२,९११ | १,५८,२०४ | ०.०२% | १,००,८५६ | ५७,३४८ | ११२ | १,४१३ | ७१० |
| ३५ (संघ क्षेत्र) | लक्षद्वीप | ६४,४२९ | ६०,६५० | ०.०१% | ३३,६८३ | २६,९६७ | ३२ | १,८९५ | ९४८ |
| कुल | भारत | १,२१,०१,९३,४२२ | १,०२,८६,१०,३२८ | १००.००% | ७४,२४,९०,६३९ | २८,६१,१९,६८९ | ३२,८७,२४० | ३१३ | ९३३ |
[संपादित करें] यह भी देखें
- भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरों की सूची
- भारत की जनसांख्यिकी
- भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश". भारत सरकार (२००१). भारत की जनगणना. http://bharat.gov.in/knowindia/state_uts.php. अभिगमन तिथि: २७-०५-२००९.
- ↑ "क्षेत्रफल और जनसंख्या". भारत सरकार (२००१). भारत की जनगणना. http://www.censusindia.gov.in/hindi/index.aspx. अभिगमन तिथि: २७-०५-२००९.
- ↑ "भारत - आम रूपरेखा, भूमि उपयोग वर्गीकरण और भुउमि उपयोग प्रतिमान". राष्ट्रीय इंफ़ोर्मेटिक्स केन्द्र (एन॰आई॰सी). पर्यावरण एवँ वन मंत्रालय. http://envfor.nic.in/unccd/chap-3.pdf. अभिगमन तिथि: २७-०५-२००९.
- ↑ "Census Organisation of India". भारत सरकार (२००१). भारत की जनगणना. http://www.censusindia.gov.in/aboutus/Census_Organisation/about.html. अभिगमन तिथि: २९-५-२००९.
- ↑ "Brief history of census". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_And_You/brief_history_of_census.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-26.
- ↑ "National Summary Data Page". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/National_Summary/National_Summary_DataPage.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-12-04.
- ↑ "Population and its growth, India : 1901-2001". Government of India (2001). Census of India (2001). pp. 4. http://www.censusindia.gov.in/Data_Products/Library/Provisional_Population_Total_link/PDF_Links/chapter3.pdf. अभिगमन तिथि: 2008-12-12.
- ↑ "In Conclusion". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_And_You/in_conclusion.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-26.
- ↑ "Demographic background population". National Informatics Centre (NIC). http://india.gov.in/knowindia/population.php. अभिगमन तिथि: 2008-12-12.
- ↑ "Number of villages". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_data_finder/A_Series/Number_of_Village.htm. अभिगमन तिथि: 2008-12-04.
- ↑ "Urban Agglomerations (UAs) & towns". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_data_finder/A_Series/Urban_agglomerations.htm. अभिगमन तिथि: 2008-12-04.
- ↑ “Migration rate to city will dip”, Times of India, 13 Sep 2008। अभिगमन तिथि: 2008-12-08।
- ↑ “Develop towns to stop migration to urban areas: economist”, Hindu, Dec 03, 2005। अभिगमन तिथि: 2008-12-08।
- ↑ "Migration". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_And_You/migrations.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-26.
- ↑ "Gender Composition". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_And_You/gender_composition.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-26.
- ↑ “India's female freefall”, staff and wire reports, CNN, June 19, 2001। अभिगमन तिथि: 2008-11-13।
- ↑ "Study on Sex Ratio". Census 1991 & 2001, O/O Registrar General of India and Ministry of Health and Family Welfare. Press Information Bureau. April 16, 2008. http://pib.nic.in/release/release.asp?relid=37432. अभिगमन तिथि: 2008-12-15.
- ↑ "India at a glance: Population". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/India_at_glance/popu1.aspx. अभिगमन तिथि: 2009-04-17.
- ↑ "Ranking of States and Union territories by population size : 1991 and 2001". Government of India (2001). Census of India. pp. 5-6. http://www.censusindia.gov.in/Data_Products/Library/Provisional_Population_Total_link/PDF_Links/chapter3.pdf. अभिगमन तिथि: 2008-12-12.
- ↑ 20.0 20.1 "Population". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Population/Total_Population.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-26.
- ↑ "Area of India/state/district". Government of India (2001). Census of India. http://www.censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Administrative_Divisions/Area_of_India.aspx. अभिगमन तिथि: 2008-10-27.