बिग बॉस 11

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिग बॉस
(11वाँ सत्र)

द्वारा प्रस्तुतसलमान ख़ान
दिनों की संख्या106
घरवाले19
विजेताशिल्पा शिंदे
उपविजेताहिना खान
मूल देश भारत
प्रकरणों की संख्या 107
रिलीज
मूल नेटवर्क कलर्स टीवी
जारी होने की मूल दिनांक 1 अक्टूबर 2017 (2017-10-01) –
14 जनवरी 2018 (2018-01-14)
सत्र कालक्रम
←  पिछला
सत्र 10
अगला →
सत्र 12

बिग बॉस 11 भारतीय रियल्टी टीवी श्रृंखला बिग बॉस का ग्यारहवाँ सत्र है, जिसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था। सलमान खान ने मुख्य श्रृंखला के लिए आठवी बार मेजबानी की। 1 अक्टूबर 2017 से प्रसारित इस प्रोग्राम का 14 जनवरी 2018 को समापन हुआ। बिग बॉस, बिग ब्रदर का भारतीय संस्करण है।[1]

वूट मोबाइल अनुप्रयोग में दिखाये जाने वाला यह बिग बॉस का यह दूसरा सत्र था। पिछले संस्करण की तरह, वूट पर बिग बॉस 11 दर्शकों को अनसीन अनदेखा, कटलेस और एक नया सप्ताहांक विशेष, बिग बज़ जैसे प्रोग्राम दिखाये गये। पहली बार, विशेष रूप से केवल वूट के माध्यम से ही मतदान कराया गया।

यह एमटीवी इंडिया चैनल पर भी प्रसारित होने वाले बिग बॉस का पहला संस्करण था। एमटीवी इंडिया ने 9 अक्टूबर 2017 से एमटीवी बिग बॉस - अतिरिक्त अंश दिखाने की शुरुआत की।

14 जनवरी को हुए समापन कार्यक्रम में शिल्पा शिंदे को विजेता घोषित किया गया।[2] उन्हें प्राइज के रूप में 44 लाख रु. प्रदान किये गये।[3] वहीं हिना खान दूसरें और विकास गुप्ता तीसरें स्थान पर रहे।

कल्पना[संपादित करें]

बिग बॉस एक रियल्टी टीवी धारावाहिक है, जिसमें कई सितारे, विवादास्पद व्यक्तित्व या आम आदमी के एक ग्रुप को एक घर में तीन महिने के लिये एक साथ रखा जाता है। उनका बाहरी दुनिया से कोई संबन्ध नहीं होता। यहाँ सिर्फ एक व्यक्ति कि आवाज आती है जो समय-समय पर अनुदेश देता रहता है, जिसे 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है। हफ्ते के शुरुआत में सभी प्रतिभागी को उनमें से ही किसी एक को घर से बाहर करने के लिये नामंकित किया जाता हैं। सबसे अधिक बार नामित किन्ही दो या चार सदस्यों को घर से बाहर करने के लिये नामंकित किया जाता है। जनता, नामंकित मे से अपने पसंदीदा सदस्य को बचाने के लिये वोट करती हैं। सबसे कम वोट पाने वाले को घर से निष्कासित कर दिया जाता, और यह सिलसिला चलता रहता है। अन्तिम बचने वाला विजेता होता है। इसके अलावा हफ्ते के बीच में घर का कप्तान बनने और लक्जरी बज़ट के लिये कई टास्क होते रहते है।

प्रसारण[संपादित करें]

"बिग बॉस 11" का प्रसारण कलर्स टीवी में सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे से 11:30 बजे तक और साप्ताहांत में 10:00 से 11:00 बजे किया जाता था। प्रत्येक दिन के प्रकरण में पिछले दिन की मुख्य घटनाएं दिखाई जाती थी। और साप्ताहांत को घर से किसी एक सदस्य के निष्कासन को लेकर कार्यक्रम होता था।

घर के सदस्य[संपादित करें]

सदस्य व्यवसाय स्थिति संदर्भ
शिल्पा शिंदे टीवी अभिनेत्री विजेता [4]
हिना खान टीवी अभिनेत्री दूसरें स्थान पर रही। [5]
विकास गुप्ता टीवी शो निर्माता तीसरें स्थान पर रहें।
पुनीश शर्मा रियल्टी टीवी शो कलाकार 14 जनवरी को घर से निष्कासित
आकाश अनिल ददलानी रैपर 10 जनवरी को घर से निष्कासित
लव त्यागी कंप्यूटर इंजीनियर 7 जनवरी को घर से निष्कासित
प्रियांक शर्मा नर्तक, मॉडल और रियल्टी टीवी स्टार 7 अक्टूबर (6 दिन) को निष्कासित
27 अक्टूबर (26 दिन) को पुनः प्रविष्टि।
30 दिसम्बर को घर से निष्कासित
अर्शी खान वीडियोस निर्माता 23 दिसम्बर को घर से निष्कासित [6]
हितेन तेजवानी टीवी अभिनेत्री 17 दिसम्बर को घर से निष्कासित
बंदगी कालरा मॉडल 3 दिसम्बर को घर से निष्कासित
सपना चौधरी स्टेज कलाकार, हरयाणवी गायक और नर्तक 26 नवंबर को घर से निष्कासित
बेनफ़ाश सोनावाला वीजे और मॉडल 19 नवंबर को घर से निष्कासित
सब्यसाची सतपथी टीवी होस्ट, नर्तक, डिजाइनर 12 नवंबर को घर से निष्कासित
मेहजबी सिद्दीकी ग्रहणी 12 नवंबर को घर से निष्कासित
पूजा जैन यूट्युबर 22 अक्टूबर (21वें दिन) को पहली वाइल्डकार्ड प्रविष्टि के रूप में प्रवेश।
घर से निष्कासित
ज्योति कुमारी छात्रा 29 अक्टूबर को घर से निष्कासित
ल्यूसिंडा निकोलस ऑस्ट्रेलियाई मॉडल, अभिनेत्री और योग प्रशिक्षक 16 अक्टूबर को निष्कासित
शिवानी दुर्गा साध्वी 15 अक्टूबर को निष्कासित [7]
जुबैर खान 8 अक्टूबर को निष्कासित

विशेष प्रकरण[संपादित करें]

हफ्ते शीर्षक दिनांक अतिथि टिप्पणी
1 बिग बॉस - फ्राइड़े का फ़ैसला 6 अक्टुबर 2017 प्रीतम सिंह और मलिस्का आरजे पैनलिस्ट के रूप में।
2 बिग बॉस - फ्राइड़े का फ़ैसला 13 अक्टुबर 2017 मनू पंजाबी और सरगुन मेहता पैनलिस्ट के रूप में।
12 बिग बॉस - वीकएंड का वार - लाइव 23 दिसम्बर 2017 कोई नहीं पहला सेमीफाइनल निर्धारित करने के लिए प्रियांक और विकास के बीच लाइव वोटिंग
13 30 दिसम्बर 2017 सबसे मनोरंजक निर्धारित करने के लिए हिना और शिल्पा के बीच लाइव वोटिंग।
14 7 जनवरी 2018 हिना और पुनिश के बीच लाइव वोटिंग यह निर्धारित करने के लिए कि कौन विजेता होना चाहिए, आम आदमी या सितारे

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Premiere date of the show revealed". India Today. मूल से 23 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 13, 2017.
  2. "मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस सीजन 11' जीत लिया।". एनडीटीवी इण्डिया. 15 जनवरी2018. मूल से 15 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जनवरी 2018. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जनवरी 2018.
  4. https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-TV-IFTM-bigg-boss-11-grand-finale-5791535-PHO.html?ref=ht
  5. "Hina Khan - Bigg Boss 11 Contestant: Biography". 2 October 2017. मूल से 11 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2017.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जनवरी 2018.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2017.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]