मध्य प्रदेश के चुनाव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारत में मध्य प्रदेश के चुनाव, भारत के संविधान के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। मध्य प्रदेश की विधानसभा स्थानीय निकाय चुनावों के संचालन के बारे में खुद से कानून बनाती है, जबकि राज्य विधानसभा चुनावों के संचालन के लिए राज्य विधानमंडल द्वारा किए गए किसी भी बदलाव को भारत की संसद द्वारा अनुमोदित करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार संसद द्वारा राज्य विधायिका को बर्खास्त किया जा सकता है और राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

मुख्य राजनैतिक दल[संपादित करें]

मध्यप्रदेश की राजनीति में मुख्य रूप से निम्नलिखित दल प्रभावी रहे हैं-

क्रम राजनैतिक दल लघुरूप ध्वज चिह्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी भाजपा
बहुजन समाज पार्टी बसपा
समाजवादी पार्टी सपा
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा

लोकसभा चुनाव[संपादित करें]

सन् 1951 से 2000 तक[संपादित करें]

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या

  • 1951 - 29
  • 1957 - 35
  • 1962 - 36
  • 1967 से 1977 तक - 37
  • 1977 से 1989 तक - 40
  • 1989 - 38
  • 1991 से 2000 तक - 40
लोकसभा चुनाव वर्ष प्रथम दल द्वितीय दल तृतीय दल अन्य दल निर्वाचित प्रधानमंत्री सत्तापक्ष
प्रथम लोकसभा 1951 कांग्रेस २८ जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस
द्वितीय लोकसभा 1957 कांग्रेस ३४
तृतीय लोकसभा 1962 कांग्रेस २४ जनसंघ प्रसोपा
1964 लाल बहादुर शास्त्री
चतुर्थ लोकसभा 1967 कांग्रेस २५ जनसंघ १० स्वपा निर्दल इन्दिरा गांधी
पांचवी लोकसभा 1971 कांग्रेस २१ जनसंघ ११ निर्दल
छठीं लोकसभा 1977 जपा ३८ कांग्रेस निर्दल मोरारजी देसाई जपा
सातवीं लोकसभा 1980 कांग्रेस ३५ जपा इन्दिरा गांधी कांग्रेस
आठवीं लोकसभा 1984 कांग्रेस ४० राजीव गांधी
नवीं लोकसभा 1989 भाजपा २७ कांग्रेस जद निर्दल विश्वनाथ प्रताप सिंह जद
1990 चन्द्रशेखर सजपा
दसवीं लोकसभा 1991 कांग्रेस २७ भाजपा १२ बसपा पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव कांग्रेस
ग्यारहवीं लोकसभा 1996 भाजपा २७ कांग्रेस बसपा कांग्रेस(ति) १,

मप्रविकां १, निर्दल

अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा
1996 एच.डी. देवेगौड़ा जद
1997 इन्द्र कुमार गुजराल
बारहवीं लोकसभा 1998 भाजपा ३० कांग्रेस १० अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा
तेरहवीं लोकसभा 1999 भाजपा २९ कांग्रेस ११

सन् २००० के बाद[संपादित करें]

१ नवंबर २००० को मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग के १६ जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ के रूप में नवीन राज्य का गठन कर दिया गया जिसके अंतर्गत ४० में से ११ लोकसभा क्षेत्र नवगठित राज्य में चले गए तथा मध्यप्रदेश में केवल २९ सीटें ही रह गईं।[1]

कुल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- 29

लोकसभा चुनाव वर्ष प्रथम दल द्वितीय दल तृतीय दल निर्वाचित प्रधानमंत्री सत्तापक्ष
चौदहवीं लोकसभा 2004 भाजपा 25 कांग्रेस 4 मनमोहन सिंह कांग्रेस
पंद्रहवीं लोकसभा 2009 भाजपा 16 कांग्रेस 12 बसपा 1
सोलहवीं लोकसभा 2014 भाजपा 27 कांग्रेस 2 नरेन्द्र मोदी भाजपा
सत्रहवीं लोकसभा 2019 भाजपा 28 कांग्रेस 1

राज्यसभा[संपादित करें]

विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

सन् 2000 के बाद[संपादित करें]

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग के 16 जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ के रूप में नवीन राज्य का गठन कर दिया गया जिसके अंतर्गत 320 में से 90 विधानसभा क्षेत्र नवगठित राज्य में चले गए तथा मध्यप्रदेश में केवल 230 सीटें ही रह गईं।[2]

कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 230

विधानसभा चुनाव वर्ष प्रथम दल द्वितीय दल तृतीय दल चतुर्थ दल अन्य निर्वाचित मुख्यमंत्री सत्तापक्ष
बारहवीं विधानसभा 2003 भाजपा 173 कांग्रेस 38 सपा 7 गोंगपा 3 बसपा 2, रासद 2, निर्दल 2 उमा भारती भाजपा
2004 [3] बाबूलाल गौर
2005 [4] शिवराज सिंह चौहान
तेरहवीं विधानसभा 2008 भाजपा 143 कांग्रेस 71 बसपा 7 भाजशपा 5 सपा 1, निर्दल 3
चौदहवीं विधानसभा 2013 भाजपा 165 कांग्रेस 58 बसपा 4 निर्दल 3
पंद्रहवीं विधानसभा 2018 कांग्रेस 114 भाजपा 109 बसपा 2 सपा 1 निर्दल 4 कमल नाथ कांग्रेस
2020
[5]
भाजपा 126 कांग्रेस 96 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
सोलहवीं विधानसभा 2023 भाजपा 163 कांग्रेस 66 भाआपा 1 मोहन यादव

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]