छत्तीसगढ़ के चुनाव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत के मानचित्र पर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थिति

छत्तीसगढ़ में चुनाव 2000 में राज्य के गठन के बाद से, छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों और लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्र और 11 लोकसभा क्षेत्र हैं।

प्रमुख राजनैतिक दल[संपादित करें]

छत्तीसगढ़ की राजनीति में मुख्य रूप से निम्नलिखित दल प्रभावी रहे हैं-

क्रम राजनैतिक दल लघुरूप ध्वज चिह्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी भाजपा
बहुजन समाज पार्टी बसपा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जकांछ
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा

लोकसभा चुनाव[संपादित करें]

ज्ञातव्य है कि साल 2000 तक छत्तीसगढ़ अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा था।

1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग के 16 जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ के रूप में नवीन राज्य का गठन किया गया जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के 40 में से 11 लोकसभा क्षेत्र नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ को मिले तथा मध्यप्रदेश में केवल 29 सीटें ही रह गईं।[1]

कुल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- 11

लोकसभा चुनाव वर्ष प्रथम दल द्वितीय दल निर्वाचित प्रधानमंत्री सत्तापक्ष
चौदहवीं लोकसभा 2004 भाजपा 10 कांग्रेस 1 मनमोहन सिंह कांग्रेस
पंद्रहवीं लोकसभा 2009 भाजपा 10 कांग्रेस 1
सोलहवीं लोकसभा 2014 भाजपा 10 कांग्रेस 1 नरेन्द्र मोदी भाजपा
सत्रहवीं लोकसभा 2019 भाजपा 9 कांग्रेस 2

विधानसभा चुनाव[संपादित करें]

छत्तीसगढ़ के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का मानचित्र

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग के 16 जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ के रूप में नवीन राज्य का गठन कर दिया गया जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के 320 में से 90 विधानसभा क्षेत्र नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ को मिले तथा मध्यप्रदेश में केवल 230 सीटें ही रह गईं।[2]

कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 90

विधानसभा चुनाव वर्ष प्रथम दल द्वितीय दल तृतीय दल अन्य निर्वाचित मुख्यमंत्री सत्तापक्ष
प्रथम विधानसभा 2000 कांग्रेस 48 भाजपा 38 बसपा 1 गोंगपा 1, निर्दलीय 2 अजीत जोगी कांग्रेस
द्वितीय विधानसभा 2003 भाजपा 50 कांग्रेस 37 बसपा 2 राकांपा 1 रमन सिंह भाजपा
तृतीय विधानसभा 2008 भाजपा 50 कांग्रेस 38 बसपा 2
चतुर्थ विधानसभा 2013 भाजपा 49 कांग्रेस 39 बसपा 1 निर्दलीय 1
पांचवीं विधानसभा 2018 कांग्रेस 68 भाजपा 15 जकांछ 5 बसपा 2 भूपेश बघेल कांग्रेस
छठवीं विधानसभा 2023 भाजपा 54 कांग्रेस 35 गोंगपा 1 विष्णुदेव साय भाजपा

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000, भाग-3, धारा-9
  2. मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 भाग-3 धारा-12